दिल्ली भले ही देश का दिल हो, मगर इसके दिल का किसी ने हाल नहीं लिया। पुलिस मुख्यालय, सचिवालय, टाउनहाल और संसद देखने वाले पत्रकारों की भीड़ प्रेस क्लब, नेताओं और नौकरशाहों के आगे पीछे होते हैं। पत्रकारिता से अलग दिल्ली का हाल या असली सूरत देखकर कोई भी कह सकता है कि आज भी दिल्ली उपेक्षित और बदहाल है। बदसूरत और खस्ताहाल दिल्ली कीं पोल खुलती रहती है, फिर भी हमारे नेताओं और नौकरशाहों को शर्म नहीं आती कि देश का दिल दिल्ली है।
नहीं दिखने वाली किरणें, जला देने वाला सूरज और खुदविघटित
होने वाला अणु, भौतिकी
असामान्य बातों का विज्ञान है. लेकिन नई खोजअक्सर नोबेल पुरस्कार के लायक होती है.
2014
जापानी वैज्ञानिकों
इसामू आकासाकी और हिरोशी अमानो और अमेरिका केवैज्ञानिक शुजी नाकामुरा को ऊर्जा की कम
खपत करने और पर्यावरण अनुकूल बिजलीका स्रोत लाइट एमिटिंग डायोड या एलईडी का आविष्कार करने के लिए
संयुक्तरूप
से भौतिकी का नोबल पुरस्कार मिला है.
उम्मीद के मुताबिक ब्राजील में हुए राष्ट्रपति चुनावों में मौजूदा
राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ पहले दौर का चुनाव जीती हैं. दूसरे चरण में उनका
मुकाबला सोशल डेमोक्रैट एसियो नेवेस से होगा जो अप्रत्याशित रूप से दूसरे
स्थान पर रहे.
राष्ट्रपति रूसेफ ने खुद रविवार को मतदान करते हुए साफ किया था कि पहले चरण
में जीत को वे संभव नहीं मानती हैं. उनके लिए नतीजा वैसा ही रहा जैसा जनमत
सर्वेक्षणों में कहा जा रहा था लेकिन कुछ अंतरों के साथ. तीन हफ्ते बाद
दूसरे चरण में उनका मुकाबला पुराने प्रतिद्वंद्वी मरीना सिल्वा से न होकर
12 साल छोटे सोशल डेमोक्रैट एसियो नेवेस से होगा जिन्होंने चुनाव प्रचार के
दौरान खुद को असली लेबर पार्टी विरोधी एंटी पेस्टिटा के रूप में पेश किया
था. भले ही डिल्मा रूसेफ ने 41 प्रतिशत वोट जीतकर चुनाव जीतने का दावा किया हो
लेकिन पहले चरण के असली विजेता नेवेस हैं जिन्होंने सर्वेक्षणों को धता
बताते हुए 33 प्रतिशत से ज्यादा वोट जीते. इस नतीजे के बाद अब 26 अक्टूबर
को होने वाला दूसरा दौर दिलचस्प हो गया है. सोशलिस्ट पार्टी पीएसबी के
उम्मीदवार एडुआर्डो कांपोस की अप्रत्याशित मौत के बाद उम्मीदवार बनी मरीना
सिल्वा के लिए नतीजे बहुत निराशाजनक रहे. उन्हें सिर्फ 21 प्रतिशत मत मिले. पहले मुकाबला राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ और उनके साथ पर्यावरण मंत्री रही
मरीना सिल्वा के बीच लग रहा था. दोनों ने अपना राजनीतिक करियर ब्राजील की
लेबर पार्टी में शुरू किया था. 56 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता सिल्वा हर
चुनावी सभा में लेबर पार्टी के लिए अपने 25 साल के योगदान की चर्चा करती.
डिल्मा रूसेफ 1998 में पीटी में शामिल हुईं. उससे पहले वे सोशल डेमोक्रैटिक
पार्टी पीडीटी की सदस्य थीं और अन्य जगहों के अलावा उन्होंने पोर्टो
अलेग्रे के नगर प्रशासन में भी काम किया. 1964 से 1985 तक ब्राजील में चले
सैनिक तानाशाही के दौरान उन्होंने सैनिक शासकों के खिलाफ हथियारबंद
प्रतिरोध में हिस्सा लिया था. उस दौर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था
और यातना दी गई थी. जेलसेराष्ट्रपतिभवनतक सैनिक तानाशाही के दौरान 1980 में गठित लेबर पार्टी राजनीतिक प्रतिरोध का
गढ़ बन गई. उसने देश को फिर से लोकतांत्रिक बनाने में निर्णायक भूमिका
निभाई. लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा के रूप में पहली बार 2003 में एक मजदूर
राष्ट्रपति भवन में पहुंचा. आठ साल बाद डिल्मा रूसेफ के रूप में पहली
महिला ब्राजील की राष्ट्रपति बनीं.
रूसेफ और सिल्वा
समाजशास्त्री वलेरियानो कोस्टा कहते हैं, "ब्राजील में लेबर पार्टी का
वर्चस्व है. डिल्मा रूसेफ और मरीना सिल्वा के अलावा दो और उम्मीदवार इस
पार्टी के दायरे से आते हैं. ग्रीन पार्टी के खोर्खे मार्टिंस और समाजवाद
और आजादी पार्टी के लुचियानो जेनरो." लेकिन लेबर पार्टी की छतरी तले बहुत
सी राजनीतिक धाराओं के लोग जमा हैं. कोस्टा कहते हैं, "खेतिहर मजदूरों और
पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन से मरीना सिल्वा आती हैं. वहीं शहरी ट्रेड
यूनियन और औद्योगिक मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने वाले वामपंथी विचारों
वाले लोगों के बीच से रूसेफ और पूर्व राष्ट्रपति लूला आते हैं." ब्राजील में अगले तीन हफ्ते मतदाताओं का दिल जीतने के लिए दोनों
उम्मीदवारों की रणनीतियों और चुनाव हारे उम्मीदवारों के समर्थकों को रिझाने
के दिन होंगे. नेवेस की चुनौती सिल्वा के वोटरों को आकर्षित करने की होगी.
उन्होंने पिछले दिनों हुए चुनाव प्रचार में दूसरे स्थान के लिए अपनी
प्रतिद्वंद्वी पर ज्यादा हमले नहीं किए. उन्हें पता था कि ऐसा मौका आ सकता
है जब उन्हें उनके समर्थन की और उनके वोटरों के समर्थन की जरूरत हो सकती
है. यदि दोनों नेता हाथ मिला लेते हैं तो 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति रूसेफ
के लिए मुश्किल हो सकती है.
पर्यटकों की पसंद ब्राजील की झुग्गियां
यह है बस्ती का एक्टिंग स्कूल. दीवारों पर रंगों की छटा. एक समय में
जहां आना जाना नापसंद किया जाता था आज वही इलाका 'विडिगाल' पर्यटकों के लिए
कला का ठिकाना साबित हो रहा है.
खुला मुकाबला यह साफ नहीं है कि क्या सिल्वा अपने मतदाताओं से नेवेस को वोट देने की अपील
करेंगी. ब्राजील में यह राजनीतिक धड़ों के बीच बातचीत और सौदेबाजी से तय
होता है. 2010 के चुनावों में भी मरीना सिल्वा दूसरे स्थान पर रहने से चूक
गई थीं. उस समय वे ग्रीन पार्टी की उम्मीदवार थीं और उस समय भी उन्होंने
अपने मतदाताओं से किसी उम्मीदवार के समर्थन में दूसरे चरण के मतदान के लिए
कोई स्पष्ट अपील नहीं की थी. पहले चरण के बाद विश्व की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में राष्ट्रपति
चुनावों का नतीजा खुला है. अगले हफ्ते दोनों उम्मीदवारों के लिए चुनौती भरे
होंगे, हालांकि ब्राजील के लोगों के लिए लंबे समय साफ विकल्प हैं. नेवेस
नई शुरुआत का वादा कर रहे हैं और रूसेफ की सरकारी हस्तक्षेप की नीति की
आलोचना कर रहे हैं. उनके अनुसार सरकारी फैसले निवेशकों को डरा रहे हैं.
रविवार को मतदान के नतीजे आने के बाद नेवेस ने कहा, "हम आधे रास्ते में
हैं, सोमवार से हम फिर से चुनाव प्रचार में होंगे. ये किसी एक पार्टी की
परियोजना नहीं है, ये ताकतों को इकट्ठा करने की घड़ी है." डिल्मा रूसेफ के समर्थकों ने एक, दो, तीन, डिल्मा एक बार फिर कहकर उनका
स्वागत किया. राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से कहा, "यह जीत है और संदेश साफ
है. आगे जाने और आगे लड़ने का संदेश." वे निरंतरता की वकालत कर रही हैं और
पिछले सालों में अपनी सरकार की कामयाबियों की दुहाई दे रही हैं. इसमें
गरीबी के खिलाफ संघर्ष में सफलता शामिल है. परंपरागत रूप से उनकी पार्टी
पीटी और उन्हें देश के कम विकसित उत्तरी हिस्से में ज्यादा समर्थन मिलता
है. वहां लाखों लोगों को रूसेफ की सरकार के पारिवारिक सामाजिक कल्याण कदमों
की मदद मिल रही है. एमजे/एमजी (डीपीए)
पंजाब
भारत के उन राज्यों में है जहाँ लड़कों के मुक़ाबले लड़कियों की संख्या
सबसे कम है. भारत के जिन राज्यों में कन्या भ्रूण हत्या सबसे अधिक होती है
उनमें भी पंजाब का नाम शुमार होता है.
पंजाब की रहने वाली 80 वर्षीय जगत कौर अपने मायके में तक़रीबन 40 साल बाद आई हैं. उनके मायके के सभी लोग शहरों में चले गए हैं. एक
ही गांव में पैदा होने और साथ पढ़ने के बावजूद जसविंदर कौर और जसवीर कौर
22 साल बाद मिली हैं. बचिंत कौर 70 साल की हैं और 20 साल बाद मायके आई हैं. गुरुदेव
कौर ने बताया कि उनकी शादी देश के बंटवारे के दो साल बाद हुई थी. वह
ख़ुशी-ग़म के मौक़ों पर मायके आती रहती हैं पर बचपन की सहेलियों से शादी के
बाद पहली बार मिली हैं. गुरुविंदर और जसवीर जैसी ढेरों सहेलियों को
मिलाया एक ऐसे मेले ने जिसका आयोजन लड़कियों ने किया और उसमें शामिल भी
केवल लड़कियाँ ही हुईं.
पढ़ें पूरी रिपोर्ट
मिलन मेले का आयोजन लड़कियों के हाथ में था, इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए.
पंजाब के पटियाला ज़िले में नाभा तहसील का गांव थूही इन सारी लड़कियों का गांव है.यहाँ यह 'बेटियों की मिलनी' नाम के मेले में शामिल होने पहुंची हैं. गांव में रह रही लड़कियों ने मेले में शादी के बाद इस गांव को छोड़ चुकी लड़कियों को बुलाया है.
लड़कियों की सामर्थ्य
थूही
गांव की लड़कियों को ऐसा मेला लगाने का विचार लुबाना गांव की लड़कियों से
आया, जिन्होंने सबसे पहले ढूंढ-ढूंढ कर गांव की लड़कियों को तकरीबन एक
हज़ार गांवों से बुलाया था. इस मेले की ख़ास बात मेज़बान और मेहमान लड़कियों का होना है. मंच पर लड़कियां गीत, संगीत, नाटक और भाषण पेश करती हैं. अगर पांचवीं जमात की शबनम ने नृत्य पेश किया तो 20 वर्षीय नाज़िया व्यवस्था में लगी तमाम लड़कियों की प्रधान हैं. इस मेले को पंजाब यूनिवर्सिटी की दो शोधार्थी हरप्रीत कौर और हरसुमित कौर देखने आई हैं. हरप्रीत
कहती हैं, "यूनिवर्सिटी जो पढ़ाने का दावा करती हैं वह इस मेले ने असल में
कर दिखाया है. इतनी लड़कियों को इस बड़े स्तर पर मेले का आयोजन करने का
मौका मिला और उन्होंने अपनी सामर्थ्य को साबित कर दिया है."
मानवीय अहसास
हरसुमित कहती हैं, "बचपन की सहेलियों से मिलना मानवीय अहसास है. इस अहसास को इस मेले ने ज़िंदा कर दिया है." लड़कियों के मेले की अहमियत को गांव के गुरमीत सिंह थूही पंजाब के प्रसंग में देखते हैं. गुरमीत कहते हैं, "यह मेला लड़कियों की गांव पर दावेदारी को मज़बूत करता है और उनके समाजिक रुतबे को बराबर करने की तरफ क़दम है."शायद, इसीलिए बचिंत कौर पूरे गांव की भलाई मांगने वाला गीत गाती हैं और कहती हैं कि 20 साल बाद उनका मायका ज़िंदा हो गया है.
ये बीबीसी ऐकेडमी के 'कॉलेज ऑफ़ जर्नलिज़्म' की
पत्रकारिता पाठशाला है. बीबीसी में पत्रकारों के प्रशिक्षण और उनके विकास
पर काफ़ी ध्यान दिया जाता है, ताकि उसके पत्रकारों के पास वे हुनर हों
जिनसे सतत बदलते मीडिया जगत में उनकी उपयोगिता बनी रहे. ये वेबसाइट बीबीसी
ऐकेडमी और बीबीसी हिन्दी सेवा के सहयोग से तैयार की गई है.