गुरुवार, 3 दिसंबर 2015

दीपावली में होती है दो गांवों की लडाई





प्रस्तुति- अमन कुमार 


बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो गांव ऐसे हैं, जहां के निवासियों के लिए दीपावली सिर्फ पटाखों, रोशनी और मिठाइयों तक ही सीमित नहीं है। वे एक-दूसरे पर पत्थर फेंक कर इस त्योहार का लुत्फ भी उठाते हैं। गांववासी इसे पत्थरमार दीपावली कहते हैं। यहां के दो गांव फैजगंज और बेहता में यह एक परंपरा है, जिसे लोग कई  
गांववासी इसे पत्थरमार दिवाली कहते हैं और उत्साह से मनाते हैं।
गांववालों का कहना है कि पत्थरमार दिवाली एक खेल की तरह है। हम दूसरे गांव के अपने प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधते हैं और उन पर पत्थर फेंकते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार पत्थरमार दिवाली, दिवाली के एक दिन पहले सुबह तड़के से शुरू होती है और अगले दिन अपराह्न समाप्त हो जाती है।
बेहता गांव के एक किसान मिशिरिख चौरसिया (31) ने कहा, "इस दौरान हम रात को अवकाश लेते हैं। दोनों गांवों के नागरिक खासतौर से पुरुष पत्थरमार दिवाली मनाने के लिए दोनों गांवों को अलग करने वाले खेतों में बड़ी संख्या में जमा हो जाते हैं।"
चौरसिया ने कहा, "हमारे हाथों में लाठियां होती हैं, जो कभी-कभी पत्थर फेंकने के दौरान बहुत करीब आ गए प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबले के काम आती हैं।"
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों में पत्थरमार दिवाली पिछले 110 सालों से मनाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस परंपरा की शुरुआत उनके पुरखों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई थी।

यहां तो मन गयी दीपावली


यहां एक हफ्ते पहले ही मना ली दिवाली

By khaskhabar, 06 Nov 2015 12:08 AM
(6 Nov) धमतरी। जहां देश में अगले बुधवार को दीपावली मनाई जाएगी, वहीं एक गांव ऎसा भी है जहां आज यानी एक हफ्ते पहले ही लोगौं ने दिवाली मना ली है। यह गांव छत्तीसगढ के धमतरी जिले में है। धमतरी जिले के सेमरा गांव में लोगों ने पूरे हर्षो उल्लास के साथ आज गुरूवार को दिवाली का जश्न मनाया। इस त्यौहार में गांव वालों के रिश्तेदार भी शामिल हुए। गांव के लोग ऎसा अपने देवता को प्रसन्न करने के लिए करते हैं। इस गांव के लोग सिर्फ दिवाली ही नहीं बल्कि चार बडे त्यौहार एक हफ्ते पहले ही मना लेते हैं। सेमरा गांव में आज दिवाली मनाई गई और कल गोवर्धन का त्यौहार मनाया जाएगा। सभी ग्रामवासी ग्राम देवता सिरदार देव के मंदिर के समीप एकत्र हुए और परंपरा के अनुसार लक्ष्मी पूजा की। मंदिर में पूजा के बाद सभी ने अपने-अपने घर में माता लक्ष्मी की पूजा की और घर में दीप प्र”वलित किए। इसके बाद रात को सभी सिरदार देवचौरा के पास एकत्र हुए। यहां प्रतिवर्ष दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यRम का आयोजन किया जाता है। कल 6 नवंबर को गांव में गोर्वधन पूजा होगी। गोवर्धन पूजा के बाद ग्राम देवता के मंदिर के पास स्थित चौरा में गौरी

दीपावली के अद्‍भुत टोने-टोटके

नरक चतुर्दशी पर आजमाएं टोटके
FILE

बदलते समय के साथ-साथ दीपावली पर होने वाले टोने-टोटके और ‍तांत्रिक गतिविधियों में अब कई तरह के बदलाव आ गए हैं। माना जाता है‍ कि दीपावली के पांच दिनों में खास करके धनतेरस, रूप चौदस और दीपावली के दिन कई तांत्रिक अनेक प्रकार की तंत्र साधनाएं करते हैं। वे कई प्रकार के तंत्र-मंत्र अपना कर शत्रुओं पर विजय पाने, गृह शांति बढ़ाने, लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने तथा जीवन में आ रही कई तरह की बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए विचित्र टोने-टोटके अपनाते है।

* नरक चतुर्दशी को काली चौदस भी माना जाता है। इस रात कई तांत्रिक काली रात को चिरागों की रोशनी तले रोशन करके कई सफल तंत्र साधनाएं करने में कामयाब होते है। घरेलू मान्यताओं के अनुसार नरक चतुर्दशी के दिन के साथ नरक शब्द के जुड़ने से वह स्वच्छता का प्रतीक बन गया है, क्योंकि उस दिन घर के कूड़ा-कचरा, गंदगी का नरक साफ किया जाता है।

* घर में मां, दादी जो कोई बड़ी होती हैं वे रात्रि के अंतिम प्रहर में देवी लक्ष्मी का आह्वान करती हैं और दरिद्रा को बाहर करती हैं। इसके लिए कहीं-कहीं सूप को सरकंडे से पीटा जाता है तो कहीं पुराने छाज में कूड़े आदि भर कर घर से बाहर कहीं फेंका जाता है।

* कुबेर के संबंध में लोकमानस में एक जनश्रुति प्रचलित है। कहा जाता है कि पूर्वजन्म में कुबेर चोर थे- चोर भी ऐसे कि देव मंदिरों में चोरी करने से भी बाज न आते थे। एक बार चोरी करने के लिए एक शिव मंदिर में घुसे। तब मंदिरों में बहुत माल-खजाना रहता था। उसे ढूंढने-पाने के लिए कुबेर ने दीपक जलाया लेकिन हवा के झोंके से दीपक बुझ गया।

कुबेर ने फिर दीपक जलाया, फिर वह बुझ गया। जब यह क्रम कई बार चला, तो भोले-भाले और औघड़दानी शंकर ने इसे अपनी दीपाराधना समझ लिया और प्रसन्न होकर अगले जन्म में कुबेरको धनपति होने का आशीष दे डाला।

* देवी लक्ष्मी इस रात अपनी बहन दरिद्रा के साथ भू-लोक की सैर पर आती हैं। जिस घर में साफ-सफाई और स्वच्छता रहती है, वहां मां लक्ष्मी अपने कदम रखती हैं और जिस घर में ऐसा नहीं होता वहां दरिद्रा अपना डेरा जमा लेती है।
FILE
* ऐसा माना जाता है माता लक्ष्मी के वाहन उल्लू को दीपावली की रात‍ पान खिलाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर आपको संपूर्ण सुखों का आशीर्वाद देती है।

* सिर्फ इतना ही नहीं चोर-डाकुओं के लिए भी दीपावली के दिन बहुत मायने रखता है। खास तौर पर यह लोग चौदस और दीपावली की रात को कई तांत्रिक नुस्‍खे अपनाते हुए अपने चोरी के औजारों को पहले सिद्ध करते है, फिर उनका विधिवत पूजन करके कई तांत्रिकों से चोरी-डकैती का मुहूर्त निकालते हैं और फिर उसी के अनुसार अपनी चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देते है। माना जाता है कि दीपावली की रात सिद्ध मंत्रों का प्रयोग मुहूर्तानुसार करके उनका चोरी-डकैती करने पर इन साल भर यह काम अच्छा चलता है और वे अगली दीपावली तक काफी धन इकट्‍ठा करने में कामयाब हो जाते है।

कई लोग दीपावली पर लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए निम्न मंत्र का जाप करते हैं :-

ऊं पहिनी पक्षनेत्री पक्षमना लक्ष्मी दाहिनी वाच्छा
भूत-प्रेत सर्वशत्रु हारिणी दर्जन मोहिनी रिद्धि सिद्धि कुरु-कुरु-स्वाहा

इस मंत्र को 108 बार पढ़कर गुगल गोरोचन छाल-छबीला कपूर काचरी, चंदन चूरा आदि सामग्री मिलाकर लक्ष्मी को प्रसन्न करने का टोटका आजमाते है।

अगर दीपावली पर यह टोटके सिद्ध नहीं हो पाए तो फिर अष्टमी या शनिवार को लाल फल के साथ इन मंत्रों का पुन: जाप किया जाता है।


धन तेरस पर क्यों होता है हाथी का पूजन, अवश्य पढ़ें

धन तेरस पर पर हाथी की पूजा करने का भी विधान है। कथा आती है कि एक राजा की दो रानियां थीं। बड़ी रानी के अनेक पुत्र थे, लेकिन छोटी रानी को एक ही पु‍त्र था। एक दिन बड़ी रानी ने मिट्टी का हाथी बनाकर पूजन किया, पर छोटी रानी पूजन से वंचित हो गई। इससे वह उदास हो गई। उसके पुत्र से अपनी माता का दु:ख देखा नहीं गया। वह इंद्र से ऐरावत हाथी ले आया। उसने माता से कहा कि तुम इसकी पूजा करो। रानी ने उसकी पूजा की, बाद में उसका पुत्र बहुत यशस्वी हुआ। तभी से इस दिन सजे-धजे सोने, चांदी, तांबेपीतलकांसे या मिट्टी  के हाथी को पूजने की परंपरा आरंभ हुई।

अगले पेज पर पढ़ें क्या करें इस दिन 


दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए घर लाएं पवन घंटी

प्रीति सोनी 
दिवाली पर हर साल आप घर की साज-सज्जा अलग तरीकों से करते हैं, ताकि‍ घर भी खूबसूरत लगे और आपको ताजगी व सकारात्मकता का एहसास भी हो। सकारात्मता की खनक तो पवन घंटी की भी कुछ कम नहीं है जिसे आम भाषा में विंड चाइम्स कहा जाता है। इस बार अपने घर की खि‍ड़कियों और बरामदों को पवन घंटियों से सजाएं, ताकि मधुर आवाज से शांति और सुकून महसूस हो। लेकिन जब भी अपने घर के लिए पवन घंटी चुनें, तो इन 10 बातों का रखें ध्यान- 

कई तरह की भारी, हल्की, बड़ी, छोटी और रंगीन पवन घंटियां बाजार में उपलब्ध है। लेकिन आप जब पवन घंटी चुनें तब खोखली व पतली नली वाली को ही चुनें। यह हवा में आसानी से लहराकर मधुर आवाज करती है। साथ ही अगर 6 या 7 रॉड वाली पवन घंटी लगाएंगे तो घर में संपन्नता आती है।

सेहत, आयु, यश और वैभव का पर्व है धनतेरस

दिवाली के पांच पर्वों की श्रृंखला का पहला पर्व है धनतेरस। धार्मिक आधार पर स्वास्थ्य का ऐसा महापर्व शायद ही कहीं होता है? धनतेरस इस कारण से अनोखा पर्व है। धन-धान्य के साथ अच्‍छे आरोग्य की कामना का पर्व। लक्ष्मीजी का आगमन इस संदेश के साथ शुरू होता है- सर्वे संतु निरामया। शास्त्र और व्यवहार में लक्ष्मीजी के अनेक रूप मिलते हैं।


दिवाली लक्ष्मीजी का पर्व है। लक्ष्मीजी का स्वभाव, चंचल है। वह किसी एक स्थान पर अधिक समय नहीं रहता है। लेकिन धनतेरस पर लक्ष्मीजी के स्थायी भाव की पूजार्चना होती है। धन क्या है? इसकी महत्ता बताने के लिए ही महालक्ष्मी धनत्रयोदशी, धनतेरस और धन्वंतरि के रूप में हमारे सामने आती हैं।

लक्ष्मीजी के स्वागत व सत्कार की बेला है और पंच पर्वों की श्रृंखला का पहला पर्व सामान्य भाव से हम रुपए-पैसे को ही यह धन मान लेते हैं। व्यवहार में भले ही ऐसा हो, लेकिन लक्ष्मीजी को यह नहीं भाता। वह चंचल है, स्‍निग्ध है और ज्योतिर्मयी है, वह भवानी है, वह कल्याणी है, वह योगमाया है, वह योगमायी है। 

भगवान विष्णु जहां सारे संसार का पालन करते हैं, तो लक्ष्मीजी उसे पालन के हेतु है, माध्यम है, धन बिना कुछ नहीं? सेहत ही नहीं तो धन कहां? चरित्र ही नहीं, तो धन कहां? धर्म दस लक्षणों की नि‍धि है। शास्‍त्रों ने लक्ष्मीजी के आठ स्वरूप बताए हैं।



दीपावली के पांच शुभ दिन

Diwali दीवाली हिंदुओं में मनाया जाने वाला एक बड़ा धर्मिक पर्व है जिसे कार्तिंक महिने में मनाया जाता है। क्‍या आप जानते हैं दीपावली का शब्‍दिक अर्थ क्‍या है, दीपावली दो शब्‍द दीप और आवली को मिलाकर बना है। दीप मतलब दिया और आवली मतलब पंक्ति इसीलिए दीपावली को दीपों का त्‍योहार कहा जाता हैं। दीवाली को अंधेरे से उजाले में जाने का प्रतीक है। इसे पूरे पांच दिनों तक बड़े हर्ष और उल्‍लास के साथ मनाया जाता है। आइए जानते है विस्‍तार पूर्वक दीपावली के इन पांच शुभ दिनों के बारे में पहला दिन धनतेरस दीपावली का पहला दिन धनतेरस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धन्वन्तरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है । इस दिन चांदी खरीदने की प्रथा है इसके पीछे एक बड़ा कारण माना जाता है। कहा जाता है चांदी चन्‍द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन को संतोष रूपी धन देता है और जिसके पास संतोष है वहीं सबसे सुखी व्‍यक्ति है। लोग इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए मूर्ति भी खरीदते हें। क्‍या करें- धनतेरस के दिन दीप जलाकर भगवान धन्वन्तरि की पूजा करें। भगवान धन्वन्तरी से स्वास्थ और सेहतमंद बनाये रखने हेतु प्रार्थना करें। चांदी का कोई बर्तन या लक्ष्मी गणेश अंकित चांदी का सिक्का खरीदें। नया बर्तन खरीदे जिसमें दीपावली की रात भगवान श्री गणेश व देवी लक्ष्मी के लिए भोग चढ़ाएं। दूसरा दिन छोटी दीवाली दीपावली के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथा है कि इसी दिन कृष्ण ने एक दैत्य नरकासुर का संहार किया था और सोलह हजार एक सौ कन्याओं को नरकासुर के बंदी गृह से मुक्त किया था। इस दिन को छोटी दीपावली के रूप में भी मनाते हैं। क्‍या करें- इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर तेल लगाएं और पानी में चिरचिरी के पत्ते डालकर उससे स्नान करें और विष्णु मंदिर या कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन करने से सभी पाप खत्‍म होंते हैं। तीसरा दिन लक्ष्मी पूजा दीवाली के तीसरे दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के तीन रूपों की पूजा की जाती है वैसे भी किसी शुभ कार्य का शुभारंभ करने से पहले भगवान गणेश पहले पूजे जाते ह‍ैं। कहा जाता है जब तक भगवान गणेश और मां लक्ष्‍मी की पूजा न की जाएं दीवाली की पूजा अधूरी रहती है। इस दिन सभी अंधकार पर विजय मिलने की खुशी में भगवान से अपनी सुख समृद्धि का आशीर्वाद माँगते हैं, इस दिन लोग अपने व्‍यापार को फलने और फूलने के लिए भगवान को प्रसाद चढ़ाते है। क्‍या करें- दीवाली के दिन की विशेषता मां लक्ष्मी के पूजन से संबन्धित है इस दिन हर घर, परिवार, कार्यालय में लक्ष्मी जी की पूजा करके उनका स्वागत किया जाता है। दीवाली के दिन जहां गृहस्थ और कारोबारी धन की देवी लक्ष्मी से समृद्धि और धन की कामना करते हैं, वहीं साधु और संत कुछ विशेष सिद्धियां प्राप्‍त करने के लिए रात में अपने तांत्रिक पूजा पाठ करते हैं। चौथा दिन पड़वा व गोवर्धन पूजा दीपावली के दौरान चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप के रूप में मनाया है। कुछ लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। हिंदू धर्म में गाय को पूज्‍यनीय माना गया है। शास्‍त्रों के अनुसार गाय गंगा नदी के समान पवित्र होती है यहां तक गाय को मां लक्ष्‍मी का रूप भी माना जाता है। कहा जाता है भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा था जिसके नीचे सभी गोपी और गोपीकाओ ने आश्रय लिया था। इस पौराणिक घटना के बाद से ही गोवर्घन पूजा की जाने लगी। क्‍या करें- इस दिन बृजवासी गोवर्घन पर्वत की पूजा करते हैं। भारत में लोग अपनी गायों और बैलों को स्नान कराकर उन्हें रंग लगते हैं और उनके गले में नई रस्सी डाली जाती है। गाय और बैलों को गुड़ और चावल भी खिलाया जाता है। इस दिन एक मुखी रूद्राक्ष को धारण करने से जीवन में सफलता, सम्मान और सुख की प्राप्ति होती है। पांचवा दिन भाई दूज दीवाली का आखिरी दिन भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भाई और बहनो के लिए समर्पित होता है। भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला हिन्दू पर्व है। इस दिन बहन रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके अच्‍छे भविष्य की कामना करती है। कहा जाता है इस दिन जब यमराज यमी के पास पहुंचे तो यमी ने अपने भाई यमराज की खूब सेवा की इससे खुश होकर यमराज ने अपनी बहन को ढेर सारा आशीष दिया। इसके अलावा कायस्‍थ समाज में भाईदूज के दिन भगवान चित्रगुप्‍त की पूजा भी की जाती है। कायस्‍थ समाज में लोग अपने बहीखातों की पूजा भी करते हैं। मान्‍यता है कि इस दिन अगर कोई भयंकर पशु काट भी ले तो यमराज के दूत भाई के प्राण नहीं ले जाएंगे। क्‍या करें- इस दिन हर ब‍हन अपने भाई को तिलक लगाकर भाई की सुख समृद्धि की मंगल कामना करती हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं और भाई अपनी बहन को भेंट स्‍वरूप कुछ उपहार या दक्षिणा देता है भारत में कोई भी त्‍यौहार क्‍यों न हो उससे कई लोकमान्यताएं और कथाएं जुड़ी रहती हैं। शायद इसीलिए भारत को सर्वधर्मों का देश कहा जाता है। हम कामना करते है कि यह दीपावली आपके लिए ढेर सारी खुशियों के साथ आपके घर में सुख और समृद्धि लाए।



मोहाली। सभी शहरों की तरह इस गांव में भी दिवाली के कुछ दिन पहले लोग लाइटों से अपने घरों को सजा देते हैं, लेकिन दिवाली के पर्व को लेकर इस गांव की कुछ अलग ही रीति- रिवाज है। अन्य शहरों व इलाकों के लोग दिवाली का त्योहार उसी दिन मनाते हैं जिस दिन कलेंडर पर तारीख लिखी होती है। मोहाली के साथ सटे यह गांव चील्ला के लोग दिवाली का त्योहार एक दिन बाद मनाते हैं। इस गांव के लोग दिवाली के दिन कुछ नहीं करते हैं जबकि एक दिन बाद अपने घरों में दिवाली पूजन करते हैं और पटाखे चलाते हैं।
100 साल पहले गायों के गुम हो जाने से बना रिवाज
गांव के बुजुर्ग व पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव चील्ला में पिछले करीब 100 से ज्यादा साल से दिवाली अगले दिन ही मनाई जीत है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 100 से ज्यादा साल पहले दिवाली के दिन गांव की सभी गाये गांव से एकदम गायब हो गई थी। गायों के उन जत्थों में गांव के लगभग सभी लोगों की एक या दो गायें व भैंसे थी। पूूरा दिन लोग अपने पशुओं को ढूंढते रहे, लेकिन रात तक पशु नहीं मिले। उस दिन पूरे गांव ने दिवाली नहीं मनाई। अगले दिन सभी पुश मिल गए। उनके मिलने के बाद ही लोगों ने दीपावली की पूजा की। तब से अब तक गांव में एक दिन बाद ही दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।
शुक्रवार को गांव के लोगों ने मनाई दिवाली
गांव के मौजूदा सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि दीवाली के अगले दिन गांव के सभी लोग नगर खेड़ा के पास एकत्रित होते हैं आैर अपने-अपने धर्मों की पूजा करते है। उन्होंने बताया कि गांव का एक भी निवासी ऐसा नहीं है, जो दिवाली के दिन त्योहार मनाता है।

बुंदेलखंड में जमघट से शुरू होती है गोवर्धन पूजा

0

0

0

0

0

बांदा। उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड में हर तीज-त्योहार मनाने के कुछ अलग ही रिवाज हैं। प्रकाश पर्व दीपावली के दूसरे दिन जमघट से दो अलग-अलग मान्यताओं के साथ गोवर्धन पूजा की शुरूआत होती है, अपने को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले ग्वालवंशी "गोवर्धन पर्वत" और किसान वर्ग "गोबर धन" के रूप में एक पखव़ाडे तक पशुओं के गोबर से बने टीले की पूजा करते हैं।
 वैसे, उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड में हर तीज-त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं, लेकिन रीति-रिवाज और मान्यताएं कुछ अलग हैं। अब आप प्रकाश पर्व दीपावली के दूसरे दिन जमघट से एक पखव़ाडा तक चलने वाली गोवर्धन पूजा को ही ले लीजिए। इस पूजा में भी दो अलग-अलग मान्यताएं जु़डी हुई हैं। अपने को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले ग्वालवंशी (यादव) पशुओं के गोबर से बने टीले को गोवर्धन पर्वत और किसान वर्ग इस टीले की पूजा गोबर-धन के रूप में करते हैं।
 गांव-देहातों में इसे गोधन दाई के नाम से पुकारते हैं। बुंदेलखंड में गोवर्धन पूजा को लेकर दो अलग-अलग मान्यताएं हैं, पहली मान्यता के बारे में बांदा जिले के पनगरा में रहने वाले ग्वालवंशी लाला यादव का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जमघट के दिन अपनी उंगली में गोवर्धन पर्वत उठा कर गोकुलवासियों की रक्षा की थी, तभी से पशुओं के गोबर का पर्वत (गोधन दाई) बनाकर इसकी एक पखव़ाडा तक पूजा की जाने लगी है। दूसरी मान्यता के बारे में ग़डाव गांव के बुजुर्ग किसान काशी प्रसाद तिवारी का कहना है कि पशुओं का गोबर किसान का सबसे ब़डा धन है, इसलिए किसान गोबर-धन की पूजा करता है।
 सबसे खास बात यह है कि गोवर्धन पर्वत में इस्तेमाल किए गए गोबर को एक पखव़ाडा बाद हर किसान अपने खेत में फेंककर अच्छी फसल की मन्नत मांगते हैं। इस दौरान किसान अपने पशुओं का गोबर प़डोसियों को मुफ्त में नहीं देते।


एक महीने बाद मनाई जाती है दीपावली

एक अनोखी दीवाली
देहरादून (वार्ता),
पूरे देश में रोशनी का त्योहार दीपावली जहाँ कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती ह, वहीं उत्तराखंड में देहरादून जिले के जौनसार बावर और टिहरी, गढ़वाल एवं उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र में एक महीने बाद मार्गशीष (अगहन) मास की अमावस्या को मनाई जाती है।

भारत भूमि की उत्तर दिशा में बसा उत्तराखंड अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में विख्यात है। यहाँ स्थित देश के सिरमौर पहाड़ों के राजा हिमालय की बर्फ से ढँकी चोटियाँ, ऊँचे पर्वत शिखर तथा उनके बीच मौजूद गहरी घाटियाँ, कल-कल बहती नदियाँ सदैव हर किसी को आकर्षित करती हैं साथ ही यहाँ के रीति-रिवाज, खान-पान, मेले, त्योहार, रहन-सहन एवं बोली-भाषा हमेशा ही संस्कृति प्रेमियों के लिए शोध का विषय रहे हैं।

देश के लोग जब कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली का जश्न मनाने में मशगूल रहते हैं वहीं टिहरी, गढ़वाल और उत्तरकाशी के रवांई एवं देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र के लोग सामान्य दिनों की भाँति अपने काम-धंधों में लगे रहते हैं। उस दिन यहाँ कुछ भी नहीं होता है।

इसके ठीक एक महीने बाद मार्गशीष, अगहन, अमावस्या को यहाँ की दीपावली मनाई जाती है और यह चार-पाँच दिनों तक मनाई जाती है। इसे यहाँ पहाड़ी दीपावली देवलांग के नाम से जाना जाता है।

इन क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार एक महीने बाद मनाने का कोई ठीक इतिहास तो नहीं मिलता है, लेकिन इसके कुछ कारण भी लोग बताते हैं। कार्तिक महीने में किसानों की फसल खेतों और आँगन में बिखरी पड़ी रहती है, जिस कारण किसान अपने काम में व्यस्त रहते हैं और एक महीने बाद किसान सब कामों से फुरसत में होकर घर बैठता है। इसी कारण यहाँ दीपावली मनाई जाती है।

कुछ लोगों का कहना है कि लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्त कर रामचन्द्रजी कार्तिक महीने की अमावस्या को अयोध्या लौटे थे और इस खुशी में वहाँ दीपावली मनाई गई थी, लेकिन यह समाचार इन दूरस्थ क्षेत्रों में देर से पहुँचा इसलिए अमावस्या को ही केंद्र बिंदु मानकर ठीक एक महीने बाद दीपोत्सव मनाया जाता है।

एक अन्य प्रचलित कहानी के अनुसार एक समय टिहरी नरेश से किसी आदमी ने वीर माधोसिंह भंडारी की झूठी शिकायत की थी, जिस पर भंडारी को तत्काल दरबार में हाजिर होने का आदेश दिया गया। उस दिन कार्तिक मास की दीपावली थी।

रियासत के लोगों ने अपने प्रिय नेता को त्योहार के अवसर पर राज दरबार में बुलाए जाने के कारण दीपावली नहीं मनाई और इसके एक महीने बाद भंडारी के वापस लौटने पर अगहन के महीने में अमावस्या के दिन दीपावली मनाई गई।

ऐसा भी कहा जाता है किसी समय जौनसार-बावर क्षेत्र में सामूशाह नामक राक्षस का राज था जो बहुत निर्दयी तथा निरंकुश था। उसके अत्याचार से क्षेत्रीय जनता का जीना दूभर हो गया था। तब पूरे क्षेत्र की जनता ने अपने ईष्ट महासू देवता से उसके आतंक से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। महासू देवता ने लोगों की करुण पुकार सुनकर सामूशाह का अंत किया। उसी खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है।

शिवपुराण एवं लिंग पुराण की एक कथानुसार एक समय प्रजापति ब्रह्मा और सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु में श्रेष्ठता को लेकर आपस में द्वंद्व होने लगा और वे एक दूसरे के वध के लिए तैयार हो गए। इससे सभी देवी-देवता व्याकुल हो उठे और उन्होंने देवाधिदेव शिवजी से प्रार्थना की।

शिवजी उनकी प्रार्थना सुनकर विवाद स्थल पर ज्योतिर्लिंग (महाग्नि स्तंभ) के रूप में दोनों के बीच खडे़ हो गए। उस समय आकाशवाणी हुई की तुम दोनों में से जो इस ज्योतिर्लिंग के आदि और अंत का पता लगा लेगा वही श्रेष्ठ होगा।

ब्रह्माजी ऊपर को उडे़ और विष्णुजी नीचे की ओर। कई सालों तक वे दोनों खोज करते रहे, लेकिन अंत में जहाँ से खोज में निकले थे वहीं पहुँच गए। तब दोनों देवताओं ने माना कि कोई हमसे भी श्रेष्ठ (बड़ा) है। जिस कारण दोनों उस ज्योतिर्मय स्तंभ को श्रेष्ठ मानने लगे।

यहाँ महाभारत में वर्णित पांडवों का विशेष प्रभाव है। कुछ लोगों का कहना है कि कार्तिक मास की अमावस्या के समय भीम कहीं युद्ध में बाहर गए थे, इस कारण वहाँ दीपावली नहीं मनाई गई। जब वे युद्ध जीतकर आए तो खुशी में ठीक एक महीने के बाद दीपावली मनाई गई और यही परंपरा बन गई।

कारण कुछ भी हो, लेकिन यह दीपावली जिसे यहाँ नई दीवाली भी कहा जाता है, जौनसार, बावर के चार-पाँच गाँवों में मनाई जाती है। वह भी महासू देवता के मूल हनोल व अटाल के आसपास।

यहाँ एक परंपरा और है कि महासू देवता जो हमेशा भ्रमण पर रहते हैं तथा अपने निश्चित ग्रामीण ठिकानों में 10-12 सालों के बाद ही पहुँच पाते हैं। जिस गाँव में महासू देवता विश्राम करेंगे वहाँ उस साल नई दीवाली मनाई जाएगी, बाकी संपूर्ण क्षेत्र में बूढ़ी दीवाली ही मनाई जाएगी।

वैसे तो एक महीने बाद (मार्गशीष) अमावस्या को मनाई जाने वाली दीपावली उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में यहाँ से लगे टिहरी के जौनपुर ब्लॉक, थौलधार, प्रतापनगर, उत्तरकाशी के रवांई, चमियाला, रूद्रप्रयाग तथा कुमाऊँ के कई इलाकों में मनाई जाती है। अन्य जगहों में दीपावली मनाने के जो भी कारण हों यहाँ बिलकुल भिन्न हैं।

यहाँ की दीपावली में न पटाखों का शोर, न बिजली के बल्बों व लड़‍ियों की चकाचौंध, न ही मोमबत्तियों की जगमगाहट होती है, बल्कि बिलकुल सामान्य तरीके से यहाँ आज भी दीपावली मनाई जाती है।

यह त्योहार वैसे तो अमावस्या से जुड़ा है, पर इसकी शुरुआत चतुर्दशी की रात से ही हो जाती है। इस रात सारे गाँव के लोग एक निश्चित जगह पर इकट्ठे होते हैं, वहाँ पर (ब्याठे) भीमल की छाल उतरी डंडिया, जलाकर पारंपरिक गीत गाते हैं जिन्हें (हुलियत) कहा जाता है।

बाजगी, गाँव में ढोल बजाने वाला अपने घर में कई दिन पहले जौ बोकर हरियाली तैयार करता है जिसे स्थानीय लोग दूब कहते हैं।

अमावस्या की रात को गाँव के सभी नर-नारी, बच्चे, बूढ़े़, पंचों को आँगन में इकट्ठा कर अपना पारंपरिक लोक नृत्य करते हैं तथा लोकगीत के माध्यम से अपने ईष्ट महासू देवता की आराधना करते हैं।

चतुर्दशी की भोर से प्रत्येक दिन चार बजे प्रातः जागकर अपने घर से व्याठे जलाकर निश्चित स्थान पर पहुँचते हैं तथा उजाला होने तक नृत्य एवं गीतों का दौर चलता रहता है। दीपावली के अंतिम दिन हमेशा की भाँति सुबह चार बजे सभी एकत्र होते हैं और उजाला होने पर अपने-अपने घरों को जाते हैं।

स्नान आदि से निवृत होकर सभी लोग एक जगह इकट्ठे होकर पूरे गाँव में बधाई देने को निकलते हैं। पुरुष, महिला, बालक, बालिका सभी अलग-अलग समूहों में निकलते हैं। इसी दिन यहाँ भिरूडी भी मनाया जाता है इसमें हर परिवार से 108 दाने अखरोट के माँगे जाते हैं। ये सभी को देने होते हैं।

जिनके घर में उस वर्ष लड़के का जन्म हुआ हो वह 200 दाने देगा ऐसा नियम है तथा उसका पालन भी होता है। यही दिन सर्वाधिक महत्व का होता है। दोपहर तीन बजे से ही लोग पंचों के आँगन में घिरने लगते हैं।

इसमें व्‍यवस्थानुसार बच्चे अलग, औरतें अलग, बूढ़ी महिलाएँ अलग तथा मर्द अलग रहते हैं। बूढ़ी महिलाओं को पहले ही उनका हिस्सा दिया जाता है। फिर अखरोटों की बरसात होती है और सभी लूटने के लिए उन पर टूट पड़ते हैं। चारों तरफ ऊँचे स्थानों से अखरोट फेंके जाते हैं। यह बेहद रोमांचकारी दृश्य होता है।

भिरूड़ी कार्यक्रम के बाद उसी स्थान पर बाजगी सभी लोगों के सिर में दूब लगाता है। इस क्रिया को हरिपाडी कहा जाता है। उसके पश्चात नृत्य किया जाता है। बीच में दो तलवारबाज एक-दूसरे पर प्रहार व बचाव करते हैं। यह इस समाज में युद्धप्रेमी होने की भावना को उजागर करता है। नृत्य में भी संघर्ष और बचाव यह साबित करता है कि यहाँ के लोग अपनी सुरक्षा के लिए सदैव संवेदनशील रहते हैं।

अँधेरा होने के बाद सभी लोग ढोल के साथ नाचते हुए गाँव के भ्रमण पर निकल पड़ते हैं। गाँव के चारों ओर होते हुए फिर उसी जगह पर पहुँचते हैं। इसे यहाँ मौव कहा जाता है। यहाँ पहुँचते ही सभी परिवारों के बडे़ भाई एक तरफ और छोटे भाई दूसरी तरफ खडे़ होते हैं और उनमें रस्साकशी होती है।

संघर्षपूर्ण वातावरण रहता है। फिर से नाच और गीतों का दौर चलता है। भोजन आदि के बाद फिर सभी एकत्र होते हैं और अब बारी आती है 20 फीट ऊँचे हाथी के नचाने की।

इस विशालकाय हाथी पर गाँव का मुखिया सवार रहता है जिसके दोनों हाथों में तलवारें होती हैं जिन्हें वह रणक्षेत्र की भाँति घुमाता रहता है। हाथी को गाँव के 10-12 हट्टे-कट्टे नौजवान कंधों पर उठाए इधर-उधर पूरे आँगन में नचाते रहते हैं।

इनके थकने पर बीच-बीच में गाँव के ही कलाकार हास्य नाटक पेश कर मनोरंजन करते हैं। पूरी रात नृत्य, गीतों तथा संगीत को समर्पित रहती है जिसमें मुख्यतः ईष्ट महासू देवता की आराधना वीर रस और श्रृंगार रस के गीत होते हैं। इनमें एक गीत के बोल कुछ इस प्रकार हैं: वरमे ना जाई विरैसु वरमे जाई रै, सोडा तामी बहणो देया तु विरस छेवे लाइया।

पारंपरिक गीत में विरसू नामक महासू देवता का भंडारी यमुना नदी को पार करते समय बह जाता है जिसे एक मछली निगल लेती है और वह मछली दिल्ली में एक मछुआरे द्वारा पकड़ी जाती है।

वह उस मछली को एक व्यापारी को बेचता है लेकिन वह व्यापारी भी महासू देवता का भक्त था। हनोल स्थित मंदिर के लिए वह अनाज तथा नमक आदि भेजता था। उसकी संतानें आज भी इस परंपरा को निभाती हैं।

रातभर नृत्य के बाद आठ दिनों से भिगोए धान से तैयार च्यूडा को प्रसाद के रूप में सभी एक-दूसरे को देते हैं। आधुनिक युग की फटाफट जिंदगी का असर यहाँ भी पड़ा है, लेकिन फिर भी यहाँ अभी तक यह संस्कृति बची हुई है। नौकरीपेशा लोग इस दीपावली में आज भी सपरिवार घर पहुँच जाते हैं।


कई त्योहार काफी लोकप्रिय हैं, जो पूरे देश में मनाया जाता है, जैसे कि होली, दिवाली, दशहरा, ईद आदि। लेकिन कई पर्व ऐसे भी हैं जो किसी विशेष समुदाय द्वारा ही मनाया जाता है। जिसमें सिर्फ स्थानीय लोग ही हिस्सा लेते हैं। लेकिन इन पर्व- त्योहारों का भी अलग जोश और उत्साह होता है। यहां हम आपको ऐसे ही त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी जानकारी से शायद ही आप कभी रूबरू हुए होगें। तो फिर, बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए ऐसे त्योहार जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे: Auto Play 1/25 बूका भाओना पर्व बूका भाओना पर्व जोरहाट में बूका भाओना पर्व में मिट्टी में लोग लोट-लोट कर ईश्वर की प्रार्थना करते हैं।

डर और देखिए ऐसे त्योहार जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे: Auto Play 1/25 बूका भाओना पर्व बूका भाओना पर्व


मंगलवार, 1 दिसंबर 2015

योग से निरोग





आमतौर पर लोग यह स्वीकार ही नहीं करते कि उन्हें कोई मानसिक समस्या है। यही वजह है कि समय पर उपचार न होने के कारण तनाव, अवसाद, अनिद्रा, याददाश्त खोना या अधिक खाना जैसी समस्याएं बढ़ती जाती हैं। ड्यूक यूनिवर्सिटी के एक शोध में ध्यान व आसन दोनों ही रूपों में योग का मानसिक समस्याओं पर सकारात्मक असर देखा गया है। शोध में मानसिक सेहत के लिए सप्ताह में 3 बार, 30 मिनट तक योग करने की सलाह दी गई है। उपयोगी आसनों के बारे में बता रहे हैं योगाचार्य कौशल कुमार
चित्त की वृत्तियों को अनुशासित करना ही योग है। मन में असीम शक्ति है, पर सबसे अधिक दुरुपयोग हम इसी शक्ति का करते हैं। इससे 95% मानसिक शक्ति व्यर्थ चली जाती है। मन जितना शक्तिशाली होता है, उतना ही चंचल और अस्थिर भी होता है और इस चंचलता को नियंत्रित करने की योग से बेहतर शायद ही कोई दूसरी विधा हो। योग मन को नियंत्रित कर उसे दिशांतरित करने की तकनीक देता है।
मोटे तौर पर बीमारियां दो प्रकार की होती हैं, शारीरिक (व्याधि) तथा मानसिक (आधि)। योग के अनुसार, जिसका मन रोगी व कमजोर है, उसका शरीर भी अवश्य रोगी व कमजोर होगा। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान जहां रोग को शरीरगत मानता है, वहीं योग में मन पर अधिक जोर दिया जाता है। मानसिक समस्याआें में अवसाद, तनाव, चिड़चिड़ापन, क्रोध, मोह, लोभ, पार्किन्सन, एल्जाइमर्स, सिजोफ्रेनिया, भय व असुरक्षा आदि आते हैं। कैवल्य धाम, लोनावला के एक शोध के मुताबिक डायबिटीज, उच्च रक्तचाप जैसे शारीरिक रोगों समेत कई ऐसे मानसिक रोग हैं, जिन्हें आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में स्थायी बीमारियां माना जाता है, जबकि नियमित योगाभ्यास से न सिर्फ उन पर सकारात्मक असर होता है, बल्कि मानसिक रोगों को तो शत प्रतिशत ठीक किया जा सकता है।
मानसिक समस्याओं का शरीर पर प्रभाव
यदि मन के तनाव का विज्ञान समझें तो पाएंगे कि तनाव चाहे भावनात्मक हो या मानसिक, यह हमारी पीयूष ग्रंथि को प्रभावित करता है। यह ग्रंथि शरीर की मास्टर ग्रंथि है। इस कारण यह ग्रंथि असंतुलित हार्मोन निकालने लगती है, जिसके असंतुलित हार्मोन स्राव के कारण थाइरॉएड ग्रंथि भी असंतुलित हो जाती है। इससे पूरे शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होने लगता है और उसे हाइपो या हाइपर थाइरॉएडिज्म का शिकार होना पड़ता है। इसी तरह अधिक तनाव से हृदय गति तथा पल्स गति बढ़ जाती है, क्योंकि उस समय शरीर की कोशिकाओं को अधिक रक्त की आवश्यकता होती है। हृदय को अधिक कार्य करना पड़ता है, जिससे थकते-थकते एक दिन शरीर रोगी हो जाता है। इसका परिणाम हाइपरटेंशन और हृदय रोग होता है। अधिक मानसिक तनाव से हमारी सेक्स ग्रंथियां भी असंतुलित हार्मोन निकालने लगती हैं, जिससे नपुंसकता या अति सक्रियता जैसी समस्याएं जन्म लेने लगती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी आसन
मन को ठीक करने के लिए यौगिक क्रियाएं  जैसे पद्मासन, वज्रासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, हलासन, भुजंगासन, जानुशिरासन, त्रिकोणासन तथा उष्ट्रासन आदि उपयोगी हैं। इसके अलावा  नाड़ी शोधन, उज्जायी प्राणायाम एवं ध्यान का नियमित अभ्यास तन व मन दोनों के लिए उपयोगी है। योग का नियमित अभ्यास  स्मरणशक्ति को बढ़ाता है। याददाश्त क्षमता दुरुस्त रखता है। साथ ही रक्त संचालन व  पाचन क्षमता में वृद्धि, नसों व मांसपेशियों में पर्याप्त खिंचाव उत्पन्न करने के अलावा योग से मस्तिष्क को शुद्ध रक्त मिलता है। इसके लिए खासतौर पर सूर्य नमस्कार, शीर्षासन, पश्मिोत्तानासन, उष्ट्रासन व अर्धमत्स्येन्द्र आसन आदि करने चाहिए।
हलासन
जमीन पर पीठ के बल लेट जाइये। दो गहरे सांस लें व छोड़ें। इसके बाद दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठाते हुए धीरे-धीरे सिर के पीछे जमीन पर ले जाएं। कमर को जमीन से ऊपर उठाने के लिए हाथ का सहारा ले सकते हैं। हाथों को पीठ के पीछे जमीन पर सामान्य अवस्था में रखें। इस स्थिति में आरामदायक अवधि तक रुक कर पूर्व स्थिति में आ जाएं। सामान्य गति से श्वास लें व छोड़ें।
सीमाएं: उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा स्लिप डिस्क एवं स्पॉन्डिलाइटिस के रोगी अभ्यास न करें।
उज्जायी प्राणायाम
पद्मासन, सुखासन या कुर्सी पर रीढ़, गले व सिर को सीधा करके बैठिए। दोनों हाथों को घुटनों पर सहजता से रखें। जिह्वा को अग्रभाग से मोड़ कर ऊपरी तालू से सटाएं। गले की श्वास नली को थोड़ा संकुचित कर नासिका द्वारा एक गहरी, लंबी व धीमी श्वास अंदर लें। श्वास लेते समय गले से सीऽ सीऽ सी की आवाज निकलती है, जबकि नाक से सांस छोड़ते समय ह ऽ ह ऽ हऽ ह की आवाज निकलती है। यह उज्जायी प्राणायाम की एक आवृत्ति है। शुरू में 15 से 20 आवृत्तियों का अभ्यास करें। धीरे-धीरे आवृतियों को बढ़ा कर 120 तक करें।
ध्यान: पद्मासन, सिद्धासन, सुखासन या कुर्सी पर रीढ़, गला व सिर को सीधा कर बैठ जाइये। हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें। अब दस गहरी श्वास लें और छोड़ें। 10-15 मिनट तक इसका नियमित अभ्यास करें। अभ्यास के दौरान मन को बार-बार विचारों से हटा कर सांसों पर केंद्रित करें। कुछ समय बाद मन एकाग्र होने लगता है व तनाव-अवसाद से मुक्ति मिलने लगती है।
योगनिद्रा
यह मानसिक तनाव और भावनात्मक असंतुलन को दूर करने में मददगार है। योग निद्रा व शिथलीकरण के प्रतिदिन 10 मिनट के अभ्यास से रोजमर्रा के तनाव चेतन तथा अवचेतन मन से हट जाते हैं।
सर्वांगासन
पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठा कर हल्के झटके से नितम्ब को भी जमीन से ऊपर उठाएं। कमर पर हाथों का सहारा देते हुए गर्दन के नीचे का सारा भाग जमीन से ऊपर उठा कर एक सीधी रेखा में करें। अंतिम स्थिति में पूरा शरीर गर्दन से 90 डिग्री पर ऊपर उठता है। सर्वांगासन की इस स्थिति में आरामदायक समय तक रुकें। इसके बाद वापस पूर्व स्थिति में आएं। स्मरण शक्ति को कमजोर होने से रोकने, उसे बढ़ाने व मस्तिष्क तक शुद्ध रक्त व ऑक्सीजन का संचार करने में इसकी भूमिका अहम है।
क्या कहता है शोध
ड्यूक यूनिवर्सिटी के ड्यूक स्कूल ऑफ मेडिसिन में साइकायट्री विभाग के एक शोध के अनुसार योग मुद्राएं रक्त संचार में सुधार करती हैं। इससे शरीर में एंड्रोफिन्स हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है, जो फोकस और सजगता को बढ़ाता है। शोध के नतीजे इस प्रकार रहे...
डिप्रेशन: डिप्रेशन के शिकार 69 वयस्क लोगों में तीन माह के योग अभ्यास के बाद 20 % व छह माह के बाद 40% सुधार देखने को मिला है।  एल्कोहल का सेवन छोड़ चुके लोगों पर परिणाम अधिक सकारात्मक रहे।
ओवरईटिंग: 12 सप्ताह के योगाभ्यास के बाद 90 मोटापे की शिकार महिलाओं में अधिक खाने की आदत में 50 % तक का सुधार देखा गया। शोध के अनुसार योगाभ्यास कर रही महिलाएं अन्य की तुलना में  डाइट शेड्यूल का अधिक सतर्कता से पालन करती हैं।
याददाश्त: 8 सप्ताह तक योगाभ्यास कर रहे 30 वयस्कों में अल्पकालिक याददाश्त, फोकस क्षमता व मल्टीटास्किंग में काफी सुधार देखने को मिला।
इनसोमनिया (अनिद्रा): सप्ताह में 3 बार छह माह तक योग करने पर अनिद्रा के शिकार 139 वरिष्ठ नागरिकों में 28 से 30 % तक का सुधार देखने को मिला। उनमें अन्य की तुलना में अवसाद भी कम देखने को मिला।
सिजोफ्रेनिया: सिजोफ्रेनिया के शिकार 18 लोगों पर दो माह के अभ्यास के बाद उग्रता में कमी, उपचार के प्रति सकारात्मक रवैया आदि पक्षों में 30 प्रतिशत का सुधार देखने को मिला।

सेक्स के लिए योग




Women practicing yoga in a class
hindi7.com ।। सेक्स लाइफ को स्ट्रांग करने के लिए बेहद जरूरी है, बॉडी और माइंड का फिटनेस। आपकी सेक्स लाइफ यदि अच्छी नहीं है, तो आप डिप्रेशन में भी जा सकते हैं। सेहतमंद बने रहकर आप अपनी सेक्स लाइफ को सुधार सकते हैं। इसके लिए यहाँ प्रस्तुत है महत्वपूर्ण योग आसनों की जानकारी, जिसको अपना कर आप अपने सेक्स लाइफ को और भी रूमानी बना सकते हैं।
पद्मासन –
इस आसन से कूल्हों के जोड़ों, माँसमेशियों, पेट, मूत्राशय और घुटनों में खिंचाव होता है, जिससे इनमें मजबूती आती है और यह सेहतमंद बने रहने के लिए जरूरी है। इस मजबूती के कारण उत्तेजना का संचार होता है। उत्तेजना के संचार से आनंद की दीर्घता बढ़ती है।
विधि – जमीन पर बैठकर बाएं पैर की एड़ी को दाईं जंघा पर इस प्रकार रखें कि एड़ी नाभि के पास आ जाए। इसके बाद दाएं पैर को उठाकर बाईं जांघ पर इस प्रकार रखें कि दोनों एड़ियां नाभि के पास आपस में मिल जाएं। मेरुदण्ड सहित कमर से ऊपरी भाग को पूर्णतया सीधा रखें। ध्यान रहे कि दोनों घुटने जमीन से उठने न पाएं, तत्पश्चात् दोनों हाथों की हथेलियों को गोंद में रखते हुए स्थिर रहें। इसको पुनः पैर बदलकर भी करें, फिर दृष्टि को नासाग्रभाग पर स्थिर करके शांत बैठ जाएँ।
सावधानियां – इस आसन को करने के लिए आप मेरुदण्ड, कटिभाग और सिर को सीधा रखें और स्थिरता पूर्वक बैठें। ध्यान समाधि के समय आंखें बंद कर लें, क्योंकि आँखे दीर्घ काल तक खुली रहने से आँखों की तरलता नष्ट होकर उनमें विकार पैदा हो जाने की संभावना रहती है।
भुजंगासन – 
भुजंगासन आपकी छाती को चौड़ा और मजबूत बनाता है। यह मेरुदंड और पीठ दर्द संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। यह स्वप्नदोष को दूर करने में भी लाभदायक है। इस आसन के लगातार अभ्यास से वीर्य की दुर्बलता समाप्त होती है।
विधि – भुजंगासन को करने के लिए पहले चटाई पर पेट के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को एक-दूसरे से मिलाते हुए बिल्कुल सीधा रखें। पैरों के तलवें ऊपर की ओर तथा पैरों के अंगूठे आपस में मिलाकर रखें। दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर दोनों हथेलियों को छाती के बगल में फर्श पर टिका कर रखें। आसन की इस स्थिति में आने के बाद पहले गहरी सांस लेकर सिर को ऊपर उठाएं, फिर गर्दन को ऊपर उठाएं, फिर सीने को और छाती, फिर पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। ध्यान रखें कि सिर से नाभि तक का शरीर ही ऊपर उठना चाहिए तथा नाभि के नीचे से पैरों की अंगुलियों तक का भाग जमीन से समान रूप से सटा रहना चाहिए। गर्दन को तानते हुए सिर को धीरे-धीरे अधिक से अधिक पीछे की ओर उठाने की कोशिश करें। अपनी दृष्टि ऊपर की ओर रखें। यह आसन पूरा तब होगा जब आप के शरीर का कमर से ऊपर का भाग सिर, गर्दन और छाती सांप के फन के समान ऊंचा ऊठ जाएगा और पीठ पर नीचे की ओर नितम्ब और कमर के जोड़ पर अधिक खिंचाव या जोर मालूम पड़ने लगेगा। ऐसी अवस्था में आकाश की ओर देखते हुए 2-3 सैकेंड तक सांस रोकें। अगर आप सांस न रोक सकें तो सांस सामान्य रूप से लें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए पहले नाभि के ऊपर का भाग, फिर छाती को और फिर माथे को जमीन पर टिकाएं तथा बाएं गाल को जमीन पर लगाते हुए शरीर को ढीला छोड़ दें। कुछ क्षण रुकें और पुन: इस क्रिया को करें। इस प्रकार से भुजंगासन को पहले 3 बार करें और अभ्यास होने के बाद 5 बार करें।
सावधानियां – हर्निया के रोगी तथा गर्भवती स्त्रियों को यह आसन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पेट में घाव होने पर, अंडकोष वृ़द्धि में, मेरूदंड से पीड़ित होने पर अल्सर होने पर तथा कोलाइटिस वाले रोगियों को भी यह आसन नही करना चाहिए। यह आसन सावधानी से किया जाना चाहिए, इसलिए इस आसन में सिर को पीछे ले जाने की स्थिति में जल्दबाजी न करें।

पेट की चर्बी घटाने के लिए





पेट की चर्बी घटाने में मदद करेंगे ये तीन आसन
three yoga asanas for reducing belly fat
अगर आप अपने पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए किसी कारगर उपाय की तलाश में हैं तो योगासन आपके लिए बहुत मददगार हो सकते हैं। योगासनों न सिर्फ आपको पेट से फैट्स कम करने में मदद मिलेगी बल्कि आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और शरीर लचीला होगा।

आइए जानें ऐसे तीन आसनों के बारे में जिनसे आपको पेट की चर्बी कम करने में आसानी होगी।

asanaभुजंगासन
इस आसन से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है बल्कि बाजुओं, कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर लचीला बनता है। इसकी विधि इसप्रकार है -

- पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं।
- दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें।
- अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े।
- अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं।
- शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें।
- कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।

बलासनasana
बलासन उन लोगों के लिए परफेक्ट आसन है जिन्होंने योगासन की शुरुआत की हो। इससे पेट की चर्बी भी कम होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। गर्भवती महिलाएं या घुटने के रोग से पीड़ित लोग इसे न करें। इसकी विधि इसप्रकार है -

- घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं जिससे शरीर का सारा भाग एड़ियों पर हो।
- गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें।
- आपका सीना जांघों से छूना चाहिए और माथे से फर्श छूने की कोशिश करें।
- कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए वापस उसी अवस्था में आ जाएं।

asanaपश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन पेट बी चर्बी कम करने के लिए बेहद आसान और प्रभावी आसन है। इसकी आसान विधि इसप्रकार है-

- सबसे पहले सीधा बैठ जाएं और दोनों पैरों को सामने की ओर सटाकर सीधा फैलाएं।
- दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और कमर को बिल्कुल सीधा रखें।
- फिर झुककर दोनों हाथों से पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें। ध्यान रहे इस दौरान आपके घुटने न मुड़ें और न ही आपके पैर जमीन से ऊपर उठें।
- कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इन योगासनों को रुटीन में शामिल करेंगे तो तोंद कम करना आपके लिए आसान हो जाएगा।

ये छह योगासन 1


बस ये छह योगासन करें और शेप में आ जाएगी आपकी बॉडी

बस ये छह योगासन करें और शेप में आ जाएगी आपकी बॉडी
नई दिल्ली: हर व्यक्ति के मन में यह डर बना रहता है कि बढ़ता मोटापा उसकी खूबसूरती पर धब्बा न बन जाए। इस मोटापे से छुटकारा पाने के लिए वह किसी न किसी जुगाड़ में लगे रहते हैं। कोई सुबह-सुबह पार्क में दौड़ लगाता नजर आता है, तो कोई जिम में कसरत करता, लेकिन मोटापा है कि जाने का नाम नहीं लेता। ऐसे में मोटापे के साथ कई और बीमारियां भी शरीर से दोस्ती कर लेती हैं। यही नहीं, अपने मोटापे को दूसरों की नजर से बचाने के लिए अपने साइज से बड़ा साइज खरीदना लोग पसंद करते हैं। लेकिन यह सब कोई स्थायी उपाय नहीं है।

जी हां, अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की तरह अपने शरीर को शेप में रखना चाहतें है, तो अपनी दिनचर्या में योग को जगह दें। आसान से छह स्टेप आपके शरीर को पहले जैसे आकार में ले आएंगे।

'योग कोई धर्म नहीं है। यह एक विज्ञान है, अच्छा बनने का विज्ञान, ताज़गी का विज्ञान, शरीर को एक करने का विज्ञान, दिमाग और आत्मा को शांत रखने का विज्ञान।' अमित रे, (योग एंड विपासना) एन इंटग्रैटिड लाइफ स्टाइल
योगा कोई हाल ही की घटना नहीं है। यह एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है, जो कि सिर्फ शरीर को ही शेप में करने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि व्यक्ति के पूरे स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायक है।

मैंने योग को एक समग्र पैकेज के रूप में देखा है, जो कि दूसरी शारीरिक गतिविधियों के विपरीत मनुष्य के शरीर को बाहर से साथ ही अंदर से साफ और फिर से युवा करने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाता है, तो केवल वही व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आत्मिक अंतर को समझ सकता है।

बढ़ते प्रचलन ने लोगों को भी ज्यादा सतर्क बना दिया है। बढ़ती कमर और बढ़ते चयापचय (मेटाबॉलिज्म) विकार- कैंसर, डायबिटीज़ और अन्य बीमारियों को देखते हुए लोग स्वास्थ्य, डाइट प्लान और फिटनेस को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। एक लंबे समय से मैं मानती आ रही थी कि योगा में सिर्फ व्यायाम शामिल होते हैं, जिसमें आसन को कुछ सेकंड तक बनाए रखना ही मुख्य उद्देश्य होता है। यही नहीं, मेरा सोचना था कि योगा वह लोग करते हैं जो स्वस्थ तो हैं, लेकिन वह अपने शरीर में लचीलापन लाना चाहते हैं। जिम में उच्च प्रखर कसरत करने के अलावा, मैंने कभी भी वजन कम करने के लिए योग को प्रभावी कसरत नहीं माना। मुझे योगा के विभिन्न आसनों और इसके गुणों को सही से समझने में काफी समय लगा। लेकिन इसे समझना मेरे लिए काफी शिक्षाप्रद, सकारात्मक और संतुष्टिदायक रहा।

योग और वजन कम करना
 योग के महत्तव और मनुष्य के शरीर से उसके संबंध को समझने के लिए मैं जानी-मानी योग व्यवसायी और फिटनेस एक्सपर्ट सीमा सोंधी से मिली और उनसे पूछा कि योगा वजन कम करने में कैसे मदद करता है। उन्होंने शुरुआत से ही योग के मूल तत्वों के बारे में मुझे बताया।

सीमा सोंधी बताती हैं कि वजन कम करने का लक्ष्य बनाने से पहले वजन बढ़ने के कारणों को जानना बहुत जरूरी है। खाने की आदतों को छोड़कर, वजन बढ़ने के कारण और शारीरिक कार्यों का सही से काम न करना जैसी बातों पर गौर करना चाहिए। योगा एक श्वास अभ्यास है, जो कि सफाई, संतुलन और अंदर के अंग और उनके कार्य को ठीक करता है। कई प्रकार के श्वास व्यायाम और बुनियादी आसन मेटाबॉल्सिम और ह्रदय दर बढ़ाने में मदद करते हैं। एक बार अगर आप इसमें अच्छे से चले जाते हैं, तो फिर केंद्र बाहरी शरीर पर आ जाता है।

सीमा का कहना है, 'मैं वजन कम करने के लिए किसी विशेष आसन पर भरोसा नहीं करती। लगभग सभी आसन अंदर के तंत्र को साफ करने, सहनशक्ति को बढ़ाने, लचीलापन और मेटाबॉलिक दर बढ़ाने में मदद करते हैं।' वह बताती हैं कि शरीर में लचीलापन लाने के लिए योग कैसे सहायक है। इसमें शरीर को घुमाना, आगे और पीछे की ओर मोड़ना, उलटा करना और दूसरी मुद्राएं जंग लगी मांसपेशियों को खोलने में मदद करती हैं और इससे वजन कम होता है।

यहां कुछ योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो शुरुआत में आपकी मदद करेंगे।

सूर्य नमस्कार
यह एक बुनियादी, सबसे ज्यादा जाना-जाने वाला और व्यापक रूप से अभ्यास किया जाने वाला आसन है। सूर्य नमस्कार का अर्थ है-'सूरज का अभिवादन' या 'वंदन करना'। इसमें 12 योग मुद्राओं का मिश्रण होता है, जो कि शरीर के विभिन्न भागों को केंद्रित करता है। इसकी यही खासियत इसे पूरे शरीर के लिए फायदेमंद बनाती है। उदाहरण के लिए प्रार्थना की मूल मुद्रा, आगे की ओर मुड़ना और फिर भुजांगासन।


कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर को चुस्त रखने के लिए सूर्य नमस्कार एक बढ़िया तरीका है, क्योंकि यह शरीर के लगभग हर संभव अंग की कसरत करने में मदद करता है। यह कंकाल प्रणाली की सहनशक्ति बढ़ाने, तनाव और चिंताओं को दूर करने में भी सहायक है।

वीर भद्रासन या योद्धा मुद्रा
इस आसन की मुद्रा पहाड़ों पर जाने वाली मुद्रा के सामान होती है। अपने एक पैर को पीछे की ओर खींचकर, दूसरे पैर को आगे कूदने की मुद्रा में बना लें, जिसमें घुटने 90 डिग्री मुद्रा में हो और हाथों को जोड़कर सिर के ऊपर तक ले जाएं।



वीरभद्रासन-2 के लिए आप इस मुद्रा को आगे ले जा सकते हैं, जिसमें अपने हाथ छाती के सामने ले जाएं और खींचे हुए पैरों को सीधा कर लें (बाहर की और निकलती हुई), वहीं दूसरे पैर को अभी भी 90 डिग्री पर ही रखें और अपने दोनों हाथों को खींचकर बाहर की तरफ फैला लें। यह योद्धा मुद्रा आपके पैर, जांघ, पीठ और हाथ पर काम करती है। यही नहीं, यह रक्त प्रवाह सही करने में भी मदद करती है।

त्रिकोणासन
यह आसन करने के लिए पैरों को फैला लें, जिसमें सीधा पैर बाहर निकाल लें। अब अपने हाथों को बाहर की ओर खोल लें और सीधे हाथ को धीरे-धीरे नीचे की तरफ सीधे पैर की ओर ले जाएं। सीधी कमर के साथ नीचे की ओर देखें।

अपनी सीधी हथेली को जमीन पर रखें (इसे सीधे पैर के आगे या पीछे भी रखा जा सकता है) और अपने उल्टे हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं। इसी प्रक्रिया को दूसरी साइड से भी दोहराएं। यह आसन शरीर की साइडों, हाथों और जांघों पर काम करता है।

पूर्वोत्तनासन
इसकी शुरुआत करने में शायद थोड़ी मुश्किल लगे, लेकिन इसका असर आपको खुश कर देगा। यह आपकी पीठ, कंधों, हाथ, रीढ़ की हड्डी, कलाई और जंग लगी मांसपेशियों पर काम करता है। यह श्वसन प्रणाली को सही रूप से चलाने के लिए भी बहुत अच्छा आसन है। यही नहीं, यह शरीर की मुख्य ताकत को बढ़ाने में भी मदद करता है। यह आपके पैरों, जांघों की अंदरूनी मांसपेशियां और हिप्स पर भी असर डालता है।


अपने पैरों पर बैठकर उन्हें आगे की ओर खींचें। हाथों को हिप्स के पीछे ले जाएं और पैरों की तरफ करें। अब पैरों से शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं और सिर को पीछे की तरफ धकेलने की कोशिश करें। यह पुश-अप करने की मुद्रा का ठीक उल्टा होता है।

मेरी पसंदीदा मुद्रा

वैसे तो मैं रोज योग नहीं करती, लेकिन कुछ मुद्राएं ऐसी हैं, जिन्हें मैं अपने वर्कआउट में जरूर शामिल करती हूं। यह मांसपेशियों की सहनशक्ति बढ़ाने, खिंचाव और लचीलापन बढ़ाने में मदद करती है। इन्हें एक बार करने से आपको चुनौतीपूर्ण, थकाऊ और संवेदात्मक अनुभूति का अहसास होगा।

बोट मुद्रा

पीठ के बल लेट जाएं और अपने शरीर को ‘वी’ आकार, जो कि नांव (बोट) से मिलता-जुलता है, ऐसा बनाएं। मुद्रा को दस सेकंड तक बनाएं रखें। इस दौरान आपको लगेगा कि आपकी मांसपेशियां उछल रही हैं, लेकिन यकीन मानो यह आपके बैली फैट को बिल्कुल खत्म कर देगा।


ब्रिज मुद्रा

पीठ के बल लेट जाएं और हाथ बगल में फैला लें। अब घुटनों को मोड़कर, उन्हें बाहर की तरफ फैला लें। पेट वाले हिस्से से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं, अपने हाथों से सहारा देकर, मुद्रा को कुछ देर तक बनाएं रखें। यह मुद्रा आपके हिप्स, जांघ, पेट और पीठ पर काम करेगी।

स्वस्थ रहने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए शारीरिक व्यायाम ही सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। लेकिन एक बात अवश्य ध्यान रखें कि व्यायाम के दैरान अगर उचित आहार न लिया जाए, तो शारीरिक व्यायाम करना व्यर्थ और अनुत्पादक है।

सीमा इसलिए सात्विक और योगिक डायट की सलाह देती हैं, जिनमें ताजा और जैविक उत्पादों पर ही भरोसा किया जा सकता है। मसालों पर रोक और प्रोसेसड फूड खाना हानिकारक है। इस दौरान घर का बना खाना, ताजे फल और एक बार डाइट में सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। साथ ही, एक बार में खाए जाने वाले खाने की मात्रा को भी ध्यान में रखना जरूरी है। आपनी खाने की आदत को नियंत्रित करना होगा।


Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...