मंगलवार, 27 दिसंबर 2016

आज आपकी और अधिक जरूरत है आलोक भैय्या





अनामी शरण बबल


(आलोक तोमर के जन्मदिन पर एक संस्मरण। आलोक तोमर भईया तुम मेरे जीवन में इस कद्दरशामिल से हो गए हो कि तुम्हें चाहकर भी भूला नहीं सकता। मेरी बेटी का जन्मदिन भी 27 दिसम्बर यानी आपके साथ ही है।. मैं जीवनभर आपकी बातों की तो अवहेलना करता रहा मगर यह एक दैवीय संयोग है भईया कि आपने कहा था कि मुझको ताऊ कहने वाले का जन्मदिन 27 दिसम्बरही होना चाहिए.और यह संयोग मैं किसी तरह पूरा कर सका। तुम सदा मेरे जीवन में बने रहोगे आलोक भैय्या पूरे आदर प्यार और सम्मान के साथ) हमेशा)


यादों में आलोक / अनामी शरण बबल


18 मार्च, 2011 की रात करीब साढ़े दस बजे मैं कम्प्यूटर के सामने बैठा कुछ काम कर रहा था कि एकाएक आलोक कुमार का फोन आया। आलोक भैय्या (तोमर) की खराब सेहत का हवाला देते हुए बताया कि सुप्रिया भाभी बात करना चाहती हैं। मैं एकदम हतप्रभ रह गया और भाभी से बातचीत में भी यह छिपा नहीं पाया कि भैय्या से मैं नाराज हूं। भाभी की शीतल बातों से मन शर्मसार सा हो गया। मेरी पत्नी ममता से भी भाभी ने बात की और फिर कैंसर से पीड़ित और खराब हालात में बत्रा में दाखिल आलोक तोमर को लेकर मेरे मन में संबधों के 28 साल पुरानी फिल्म घूमने लगी।

आलोक तोमर से मेरा रिश्ता एक लंबी नदी की तरह है। कभी हम दोनों में भरपूर प्यार लबालब रहा, तो कभी सूखी हुई नदी की तरह भावहीन से हो गए। मन में तमाम शिकायतों के बाद भी सामने नाराजगी प्रकट करने की हिम्मत कभी नहीं रही, तो सामने देखकर भैय्या ने भी कभी मेरी उपेक्षा नहीं की। अलबता पिछले करीब आठ साल से हम दोनों के बीच कोई वार्तालाप तक नहीं हुआ, फिर भी मन में आदर के साथ शिकायत भी बना रहा है। भड़ास4मीडिया से कैंसर की जानकारी मिलने के बाद भी बात करने की पहल हमने भी नहीं की (इस गलती का अहसास कल रात को हुआ, जब भाभी ने बताया कि अब तक अनामी क्यों नहीं आया? उससे कहो मैं मिलना चाहता हूं। )।

जनसता के प्रकाशन के साथ ही 1983-84 से मैं आलोक तोमर से पत्र पोस्टकॉर्ड के जरिए (तब तक तो मैं दिल्ली भी नहीं आया था) जुड़ गया। पहले पत्र में ही मैंने भैय्या का संबोधन दिया था। पहले पत्र में मैंने भाभी को भी प्रणाम लिखा था। लौटती डाक में भैय्या ने मुझे भाभी को कियाया भेजा हुआ प्रणाम यह कह कर लौटा दिया कि अभी तेरी कोई भाभी नहीं है। हमारे बीच पत्र का रिश्ता बना रहा और लगभग हर माह चार-पांच पत्र आते जाते ही रहते थे। (कुछ पत्र तो मेरे घर देव में आज भी सुरक्षित होंगे)।

आलोक भैय्या से पहली मुलाकात 1985 में हुई। वे चाहे जितने भी बड़े पत्रकार होंगे, मगर आलोक भैय्या के रूप में वे हमारे लिए ज्यादा बड़े थे। जनसत्ता दफ्तर में जाकर पहली बार मिलना कितना रोमांचक रहा, इसका बयान मैं नहीं कर सकता। उनसे मिलना वाकई मेरे लिए किसी कोहिनूर को पाने से कम नहीं था। आलोक भैय्या ने भी करीब एक घंटे तक अपने सामने बैठाए रखा और घर परिवार से लेकर बहुत सारी तमाम बाते पूछी। फिर बिहार लौटने से पहले दोबारा मिलकर जाने को भी (आदेश) कहा।

उनसे मेरी दूसरी मुलाकात कितनी अद्भभुत रही, इसको याद करके मैं आज भी सोचता हूं कि वे वाकई (उस समय) रिश्तों को खासकर हम जैसे छोटे गांव से पहली बार दिल्ली आने वाले को कितना मान देते थे। उस समय तक तो हमलोग नौसीखिया पत्रकार भी ठीक से नहीं बन पाए थे। कभी-कभी तो अब शर्म भी आती है कि सामान्य शहरी शिष्टाचार के मामले में भी मैं कितन अनाड़ी था। आलोक भैय्या से मुलाकात हो गई। कैंटीन से चाय और समोसे भी खिलाए। थोड़ी देर के बाद वे उठे और बोले अनामी , तुम बैठो मैं अभी थोड़ी देर में आता हूं (यह आमतौर पर मुलाकात खत्म करने का एक अबोला सामान्य तरीका सा होता है कि मैं चला अब तू भी फूट )। मैं इस दांवपेंच को जानता नहीं था, लिहाजा उनके टेबुल के सामने ही करीब दो घंटे तक बैठा उनके टेबल पर रखी किताबों और कागजो का ऑपरेशन करता हुआ अपने आलोक भैय्या के आने की राह देखता रहा।

दो ढाई घंते के बाद वे आए और मुझे बैठा देखकर लगभग वे चौंक से गए। मुझसे बोले अभी तक गए नही? मैनें बड़ी मासूमियत से जवाब दिया आपने ही तो कहा था कि तुम बैठो, मैं अभी आता हूं? मेरी मासूमियत या यों कहें बेवकूफी को भांपते हुए फौरन मेरा मान रखने के लिए अपनी भूल का अहसास करते हुए कहा अरे हां, मैं एकदम भूल गया अनामी कि तुम बैठे हो। थोड़ी देर तक बातचीत की और एकबार फिर चाय पीलाकर मुझे बाकायदा बस रूट नंबर समझाते हुए रूखसत किया। इस घटना से उनके बड़प्पन का बोध आज भी मन को उनके प्रति आदर से भर देता है।

साल 1985 में ही मेरे संपादन में एक कविता की किताब संभावना के स्वर भी छपा, जिसकी प्रति भैय्या को दी। 1987 मे मैं भारतीय जनसंचार संस्थान में दाखिला लेकर दिल्ली आ गया। तब मेरे साथ आलोक भैय्या हमारे भैय्या है, इसका एक विश्वास हमेशा मन को बल देता रहा। 1990 में चौथी दुनिया (तबतक संतोष भारतीय एंड कंपनी अलग हो चुकी थी) की रिपोर्टिग के दौरान मैंने अपने लिए ढेरों लोगों से समय तक तय कराया। 1992 में समय सूत्रधार के लिए चंद्रास्वामी के इंटरव्यू के लिए भी समय तय कराया। पूरे इंटरव्यू के दौरान वे हमारे साथ ही मूक बने रहे रहे। यह इंटरव्यू काफी मजेदार और विवादास्पद सा ही रहा। मैने स्वामी से उन तमाम मुद्दो पर बात की जिससे एक स्वामी की छवि और गरिमा खंडित होती थी। इंटरव्यू के बाद उन्होने मेरे पीठ पर एक धौल जमाया मेरी शैली और आक्रामक अंदाज की सराहना की ।. मेरे मन में आलोक भैय्या के प्रति मेरे प्रेम को देखकर वे कई बार आगाह भी करते कि सब जगह मेरा नाम मत लिया कर वरना कभी-कभी घाटा भी उठाना पड़ सकता है। हालांकि जिदंगी में ऐसा मौका कभी नहीं आया।

1991 के बाद आलोक भैय्या से हमारा रिश्ता ही और ज्यादा प्रगाढ़ हो गया। हर एक लेख या रिपोर्ट 300 रूपए के हिसाब से शब्दार्थ के लिए मैनें 50 से भी अधिक लेख या रिपोर्ट लिखे। तत्कालीन चुनाव आयुक्त टीएन शेषन से किया गया लंबा आक्रामक इंटरव्यू भी (जो बाद में सैकड़ों जगह प्रकाशित हुआ) शब्दार्थ के लिए किया। शब्दार्थ के लिए ही मैं गुमला झारखंड के जंगलों में जाकर आदिवासियों की समानांतर सरकार पर भी एक रिपोर्टिग की। और खाटीनक्सल इलाके मनें अपनी नवविवाहिता बीबी और साला राकेश को लेकर देर रात विशुनपुर जा पहुंचा। मैं उन लोगों के संग तीन दिन तक रहकर आस पास के दर्जनों गांवों और तथाकथित राष्ट्रपति ,अशोक भगत से लेकर प्रधानमंत्री आदि से मिला । आजमगढ के निवासी और पेशे से इंजीनियर अशोक भगत के अतिथिशाल पंचवटी में रहा और उनकी बेटियों के संग पत्नी ममता की भी दोस्ती हो गयी। और अंत में लौटते समय अशोक भगत जी ने ममता को बेटी की तरह स्नेहाशीष दिया। यह एक अलबत संयोग है कि रांची प्रवास के अंत में मैं इसी माह में करीब 23 साल के बाद अशोक जी से रांची में मिला । रीम्स के निकट विकास भारती का मुख्यालय तो अब एक विशाल एनजीओ का रूप धारण कर चुका था।

कई अखबारों को छोडने और बंद होने पर प्राप्त एक एक साल का एक मुश्त वेतन और अपने पास जमा कुछ पूंजी के अलावा पापा द्वारा दिए गए 40 हजार की राशि से 1993 में मयूर विहार फेज तीन में मैंने एक एलआईजी फ्लैट बिना किस्त भुगतान डेढ लाश रूपए में खरीद डाली। मकान तो खरीद लिया, मगर अंत में पांच हजार रूपए घट गए। जिसकी अदायगी नहीं होने पर प्रोपर्टी डीलर ने नए फ्लैट पर अपना ताला डाल दिया। तब तक मोबाइल तो दूर की बात लैंडलाईन फोन का किसी घर में होना भी स्टेटस सिंबल सा होता था। घर से पैसा मंगवाने में भी आठ-दस दिन तो लग ही जाते । मैंने अपनी समस्या आलोक भैय्या को बता दी , तो उन्होनें शब्दार्थ फीचर एजेंसी के लिए 20-25 रिपोर्ट लिखकर लाने की सलाह दी। और मैं दो दिन तक लक्ष्मीनगर वाले किराये के मकान में खुद को बंद करके तीसरे ही दिन करीब 30-32 रिपोर्ट कस्तूरबा गांधी मार्ग वाले पेट्रोल पंप के पीछे शब्दार्थ में दे दिया। आलोक भैय्या ने रिपोर्ट को देखे बगैर ही फौरन पांच हजार निकाल कर हमें दे दिए।

इस बीच अपने घर के प्रोपर्टी डीलर पुराण की गाथा मैं लक्ष्मीनगर में अपने सबसे गहरे और मीठे दोस्त पत्रकार संपादर राकेश थपलियाल के घर पर बैठकर बता ही रहा था कि राकेश के पापा खेल पत्रकार और हिन्दी हिन्दुस्तान में खेल संपादक के रूप में काम करने वाले कमलेश थपलियाल अंकल अपने कमरे में गए और पाच हजार रूपए लाकर मेरी और बढ़ाया। यह मेरे लिए एक चमत्कार से कम नहीं था। मैं एकदम चौंक सा गया। मैंने कहा कि अंकल पैसा तो मैं ले लूंगा मगर, इसे कब लौटाऊंगा यह मैं अभी नहीं कह सकता ? मेरे ऊपर पूरा विश्वास दिखाते हुए उन्होंने कहा तुम पैसे ले जाकर पहले घर को अपने कब्जे में तो करो। मेरा पैसा कहीं भाग नहीं जा रहा है,, मुझे पता है कि पैसा आने पर सबसे पहले तुम यहां पैसा देकर ही अपने घर जाओगे। आलोक भैय्या से पांच हजार लेते समय यह बताया कि मुझे कमलेश थपलियाल जी भी पैसा देने के लिए राजी है, जिसपर उन्होंने कहा कि पैसे तो मिल ही गए, फिर क्यों किसी का अहसान लोगे? खैर

1993 अक्टूबर में मां पापा और पत्नी ममता जब पहली बार दिल्ली आए तो आलोक भैय्या भाभी और छोटी मिष्ठी को लेकर मयूर विहार फेज तीन घर पे आए। सबों से मिलकर भैय्या और भाभी भावविभोर हो गए। भैय्या ने ममता को कहा भाई मेरा बर्थडे 27 दिसंबर को होता है, मैं चाहता हूं कि मुझे ताऊ बनाने वाले का जन्मदिन भी 27 दिसंबर ही हो, ताकि एक साथ ही जन्मदिन मनाया जा सके। यह एक अजीब संयोग रहा कि मेरी बेटी कृति का जन्म भी 27 दिसंबर 94 में हुआ।

भैय्या से भाभी को लेकर यदा- कदा बहुत सारी बातें हुई। यहां तक कि कैसे भैय्या ने भाभी को पटाया और प्यार और विवाह का प्रस्ताव रखा। उधर से हरी झंडी मिलते ही हमारे भैय्या इस कदर भाव विभोर हो गए और मारे खुशी के अपने स्कूटर को सीधे जाकर एक गाड़ी से भिड़ाकर सीधे अस्पताल में दाखिल हो गए। तब भाभी झंडेवालान दफ्तर जाने की बजाय भैय्या की देखभाल करती रही। भाभी को नवभारत टाइम्स में लगवाने से लेकर 1990 में जनसत्ता छोड़ने के तमाम कारणों पर भी आलोक भैय्या ने पूरी राम कहानी बताई।

इस बीच राष्ट्रीय सहारा से मैं 1993 दिसंबर में जुड़ गया। बात 1995 की है। डेटलाइन इंडिया के लिए भी मैंने 30-35 रिपोर्ट लिखी। काफी समय बाद फिर बात 2000 की थी, जब एक दिन भैय्या ने दीतब डेटलाइन फीचर एजेंसी देख रहे थे से फोन किया और रिपोर्ट लिखने के लिए कहा।। । भैय्या आपने फोन किया यही मेरे लिए काफी है। मगर, भैय्या बार-बार बोलते रहे नहीं अनामी, इस बार तुम्हें शिकायत नहीं होगी, बस जुट जाओ डेटलाइन को जमाना है। इसके बाद करीब दो माह तक यह रोजाना का सिलसिला सा बन गया कि सुबह 8-9 के बीच भैय्या का फोन आता और मैं दो एक रिपोर्ट का टिप्स भैय्या को पूरे विवरण के साथ लिखवाता, जिसे बाद में भैय्या अपनी तरफ से कभी मेरे नाम के साथ तो कभा अक्षय कुमार समेत अपने साथ मेरे नाम को संयुक्त तौर पर रोजाना डेटलाइन के लिए रपट जारी करने लगे।

भैय्या के घर में जाकर दो बार मिला। एक बार कालकाजी वाले मकान और दोबारा चितरंजन पार्क में। दोबारा जाने पर तो एकाएक भाभी को सामने देखकर मैं पहचान ही नहीं पाया। इस पर भाभी नाराज होकर बोली नालायक और मत आया करो, बाद में तो फिर पहचानोगे ही नहीं? भैय्या हमेशा मेरे लिए सुपर ब्रांड रहे, यही वजह है कि चाहे आलोक कुमार, अनिल शर्मा (छायाकार), नवीन कुमार, अशोक प्रियदर्शी आदि को मैंने ही भैय्या से मिलवाया। यह एक अजीब संयोग रहा कि सारे लोग किसी ना किसी तरह से आज भी संपर्क में हैं, मगर मैं ही कट सा गया।



इसी दौरान तीन नए राज्य बने, और मुझे झारखंड में रांची, हजारीबाग जाना पड़ा। भैय्या ने मुझसे कुछ रिपोर्ट लाने को कहा। नए राज्य के गठन के समय नए उत्साह और नए माहौल में भागते हुए करीब 15-16 रिपोर्ट के लिए मैटर जमा कर वापस दिल्ली लौटा। एक दिन रात में भैय्या फोन करके रिपोर्ट के बाबत पूछ रहे थे। मगर पत्ता नहीं कोई बात हम दोनों को बुरी लगी.। मगर उस दिन के बाद फिर आलोक भैय्या का फोन आना ही बंद हो गया। बहुत सारी रिपोर्ट होने के बाद भी मैं इस डर से फोन नहीं किया कि कहीं भैय्या को यह ना लगे कि मैं कुछ मांग रहा हूं.? बातचीत बंद होने का यह सिलसिला इस कदर गहराया कि रिश्तों पर ही विराम लग गया।

अलबता कई साल के बाद एक दिन बंगाली मार्केट में बंगाली स्वीटस में मुझे देखकर भैय्या ने आवाज दी। अनामी सुनकर मैं भी चौंक पड़ा। उनसे मिला और हमेशा की तरह पैर छूआ। घऱ का हाल चाल पूछे। करीब पांच मिनट की इस मुलाकात के बाद यह मेरा दुर्भाग्य रहा कि 28 साल पुराने रिश्ते पर विराम लगे एक दशक गुजरने के बाद भी हम दोनों को (मेरी गलती अधिक है क्योंकि मैं छोटा भाई हूं) खत्म हो गए कि मैं अपने बीमार भाई से जाकर भी नहीं मिल पाया।

कल दोपहर में ही रायपुर से रमेश शर्मा का फोन आया और भैय्या की सेहत को लेकर काफी देर तक बातें होती रही। आलोक भैय्या से भाभी को पहली बार मिलाने वाले रमेश शर्मा कई साल तक एक साथ काम करते थे। एक बार हिन्दी की विख्यात लेखिका चित्रा मुदगल जी के यहां गया था। जहां पर चर्चा के दौरान भैय्या की मानस मां चित्रा आलोक तोमर को लेकर भावविभोर हो गईं।

कल रात भाभी से बात होने के साथ ही मेरे मन का सारा मैल धुल गया। आंखो से आंसू की तरह तमाम शिकवा गिला भी खत्म हो गए। अपने आप पर शर्म आ रही है कि क्या मैं वाकई इतना बड़ा हो गया हूं कि अपने उस भाई से भी नाराज हो सकता हूं ? यह सब मेरे जैसे छोटी सोच वालों से ही संभव है। वाकई भैय्या आपसे नाराज और दूर होकर मैने अपना कितना नुकसान किया? यह बता पानाअब मेरे लिए कठिन है। सचमुच भैय्या अपनी जिद्द और लगन से आपने अभी तक सबकुछ संभव साबित किया है। आपसे वह जिद्द और लगन कहां सीख पाया। कहां सीख पाया कि खुद पर यकीन करके कुछ भी पाया जा सकता है। वह आत्मविश्वास और भदेसपनभी कहां अर्जित कर पाया । ताकि एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो सके।आज आपकी और अधिक जरूरत है। आज जब मीडिया के ही लोग दलाल बनकर सामने आ रहे है, तो उनको बेनकाब करने का साहस आपके सिवा और किसमें है? सचमुच आलोक भैय्या वाकई आपकी आज ज्यादा आवश्यकता है। पर शायद भगवान को यह मंजूर नहीं था।

रविवार, 23 अक्टूबर 2016

हैरान करती है इसकी ताकत नजाकत नफासत




92 साल के इस व्यक्ति की हैं 97 पत्नियां 185 बच्चें, फिर करेंगे शादी







 
यह व्यक्ति 107 महिलाओं से शादी कर चुके हैं और इनमें से 10 को तलाक दे चुका है
नई दिल्ली। बीवियों के मामले में नाइजीरिया के इस व्यक्ति ने राजा महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। इस व्यक्ति की उम्र से ज्यादा तो इसकी पत्नियां हैं। मोहम्मद बेलो अबुबकर अब तक 107 महिलाओं से शादी कर चुके हैं और इनमें से 10 को तलाक देने के बाद अभी उनकी 97 पत्नियां हैं। जबकि उनकी उम्र है 92 साल।
वे एक बार फिर शादी करने के लिए तैयार हैं। अबुबकर ने कहा - मैं जो कुछ कर रहा हूं वह खुदा की इच्छा है। यह जिम्मेदारी है और आगे भी अंत तक ऐसा करता रहूंगा। मेरे पास केवल 97 पत्नियां हैं। मैं अभी भी और शादी करने के लिए तैयार हूं, अभी मैं दो और महिलाओं से शादी कर सकता हूं। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं वह अल्लाह की इच्छा है।
अबुबकर का कहना है कि लोग उसको फॉलो नहीं करें। नॉर्मल आदमी 10 पत्नियों के साथ नहीं रह सकता। उसका दावा है कि वह अल्लाह से मिली शक्ति से इतनी पत्नियों को नियंत्रित करता है। उसने कहा कि वह उन लोगों को सलाह देना चाहता है, जो उसकी बीवियों की संख्या कम देखना चाहते हैं, वह अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं।
अबुबकर के पास इतने बड़े परिवार को पालने के लिए कोई घोषित इनकम का जरिया नहीं है। वह न तो खुद काम करता है न ही उसकी पत्नियां। कुछ लोगों का कहना है कि अबुबकर अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए भेजता है। जब उससे पूछा गया तो उसका कहना था कि सब कुछ खुदा की ओर से मिलता है।
वर्ष 2008 में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उस पर धार्मिक कानून तोडऩे का आरोप लगाया था। अधिकतर विद्वानों ने कहा कि वह केवल 4 पत्नियां रख सकता है, लेकिन अबुबकर ने तर्क दिया कि कुरान में ऐसा कोई कानून नहीं है, जिसमें अधिक पत्नी रखने पर सजा मिले। उसने कहा कि हर कोई स्वतंत्र है और जितनी चाहे शादियां कर सकता है। लोकल शरिया कोर्ट के निर्देश पर उसे गिरफ्तार किया गया और केवल चार पत्नियां रखने की शर्त पर उसे रिहा कर दिया गया। हालांकि कोर्ट से छूटने के बाद भी उसे कोई निर्देश का पालन नहीं किया, बल्कि नई शादियां रचाना जारी रखा।
2







दुनिया के 100 अजब-गजब कानून – पढ़ के आप रह जायेंगे हैरान


: अगर हम दुनिया के अलग अलग कानूनों का अध्यन्न करे तो हमे हर देश में कुछ ऐसे कानून नज़र आयेंगे जो कि सुनने में बहुत ही अजीबो गरीब होते है, जिनको सुनकर यह समझ नहीं आता कि इस क़ानून को बनाने के पीछे लॉजिक क्या है जैसे कि सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवेयर से साफ़ नहीं कर सकते है, यह एक अपराध है या फिर नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है। इनमे से कुछ कानून तो  सैंकड़ों साल पुराने हैं। इन्हें न तो बदलने की कोशिश की गई, न ही खत्म किया गया। ये अब भी किसी परंपरा की तरह चल रहे हैं। वैसे तो ऐसे कानूनों कि संख्या बहुत ज्यादा है पर हमने आप के लिए यहाँ 100 ऐसे ही विचित्र कानूनो का संकलन किया है।


1.
ओकलाहोमा में अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की, तो आपको हिरासत में ले लिया जाएगा।
2. ऊटाह में सड़क किनारे पेपर बैग में वायलिन कैरी करना गैरकानूनी है।





3. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।
4. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।
5. मोन्टाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है।
6. कैलिफोर्निया में ड्राइवर रहित वाहन को 60 मील/ घंटे के अधिक रफ्तार से चलाना गैरकानूनी है।
7. फ्लेरिडा में सार्वजनिक रूप से पुरुषों के स्ट्रेपलेस (बिना फीते) गाउन पहनने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना हो सकता है।
8. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।
9. टेनेसी में अगर आप कार ड्राइव करते वक्त सो गए, तो फिर आप कानून तोड़ने के भागीदारी होंगे।
10. न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।
11. पेनसिल्वेनिया के दानविले में आग लगने के एक घंटे पहले फायर नोजल चेक होना जरूरी है।
12. विस्कॉन्सिन के कॉनर्सविले में यौन क्रिया के दौरान जब महिला ऑरगेज्म के करीब हो, तब पुरुष द्वारा बंदूक फायर करना गैरकानूनी है।
13. पेन्सिलवेनिया में डॉलर को धागे से बांध कर दूसरों को झांसा देना कानून के खिलाफ है।
14. न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में सैंडविच को ‘कॉर्न्ड बीफ सैंडविच’ बोलना गैरकानूनी है, अगर वह सफेद व मेयोनाइज ब्रेड से बना हो।
15. सन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।
16. फ्रांस में ‘ईटी’ (एक्सट्रा टेरस्ट्रियल) डॉल बेचना गैरकानूनी है। यहां उन डॉल्स को बेचने की इजाजत नहीं, जिनके ह्यूमन फेस नहीं होते हैं।

17. लुसियाना में कुदरती दांतों से किसी को काटने पर सामान्य बेईज्जती कहा गया है। लेकिन अगर नकली दांत से किसी को काटा गया हो तो घोर बेईज्जती कहते हैं।
18. वाशिंगटन में किसी भी परिस्थिति में वर्जिन के साथ सेक्स करना गैरकानूनी है। इसमें सुहागरात भी शामिल है।
19. स्विटजरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया है।
20. फ्लोरिडा में गुरुवार के दिन 6 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर पादना गैरकानूनी है।
21. मैसाच्यूट्स रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। हालांकि, रविवार के दिन नहाना गैरकानूनी है।
22. सऊदी अरब के जिद्दा में 1979 में होटल के स्वीमिंग पूल में नहाने पर पाबंदी लगा दी गई थी।
23. सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।
24. अलाबामा में जेल प्रहरियों का अपनी बीबियों से बातचीत करना गैरकानूनी है।
25. इंगलैंड के लंदन में सिटी कैब में पागल कुत्तों या लाशों को ले जाना गैरकानूनी है।
26. इंगलैंड में संसद के सदन के भीतर मरना गैरकानूनी है।
27. इंगलैंड में क्वीन स्टैंप को उल्टा चिपकाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है।
28. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि ‘मैं एक एक्टर हूं’, तो ये गैरकानूनी है।
29. इंडियाना में बार्बी डॉल को मेन्स के कपड़े पहनाना गैरकानूनी कृत्य है।

30. एरिज के सिडोना में हस्तरेखा देख कर झूठ बोलना गैरकानूनी है।
31. टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है।
32. ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं।
33.  फ्रांस के कान्स में जेरी लुईस का मास्क पहनना गैरकानूनी है।
34. न्यू जर्सी में अगर ट्रैफिक पुलिस के इस सवाल ‘क्या तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें क्यों रोका?’ पर आपने ये ‘अगर तुम्हें नहीं पता, तो मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा’ जवाब दिया, तो आप पर स्वत: 300 डॉलर यानी 18 हजार रुपए का जुर्माना हो जाएगा।
35. यॉर्क के प्राचीन शहर सीमा के अंदर किसी स्कॉट नगारिक को मारना गैरकानूनी है, अगर वह अपने साथ तीर-धनुष लेकर चल रहा हो।
36. लंदन में टैक्सी रोकना उस वक्त गैरकानूनी है, जब आप प्लेग बीमारी से ग्रसित हैं।
37. केंटुकी में मैदान को लाल रंग रंगना गैरकानूनी है।
38. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।
39. दक्षिण कैरोलीना में कुंआरी लड़कियों के एडिबल पैंटीज खरीदने पर पाबंदी है।
40. इटली में मोटे लोगों के पॉलिस्टर कपड़ों से बना परिधान पहनने पर पाबंदी है।
41. मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।
42. कैलिफोर्निया में अगर कोई स्मूदी (रसीले फलों का जूस), जिसमें गठीला पदार्थ हो बेचते पाया गया, तो वह व्यक्ति कानूनी तोड़ने की श्रेणी में आएगा।
43. मिशिगन में फायर हाईड्रेंट के साथ घड़ियाल को चेन से बांधना गैरकानूनी है।
44. अर्कन्सास में व्हाइट वेडिंग गाउन में दूसरी बार महिलाओं के शादी करने पर मनाही है।
45. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।
46. कनेक्टिकट में नाइट वॉचमैन (चौकीदार) काम के दौरान डिकैफिनेटेड कॉफी नहीं पी सकते हैं।
47. केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है।
48. मिनेसोटा में अगर आप बिल्ली के पीछे अपने पालतू कुत्ते को दौड़ाने के लिए उकसाते हैं, तो ये गैरकानूनी कृत्य की श्रेणी में आएगा।
49. लोआ में चुंबने लेने के पांच मिनट बाद आप कानून तोड़ने की श्रेणी में आते हैं।
50. अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।
51. इलियोनॉस में पालतू के मुंह में जली हुई सिगार देना गैरकानूनी है।

52. फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी है।
53. ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।
54. बाल्टीमोर में शेर को सिनेमाहॉल ले जाना गैरकानूनी कृत्य है।
55. वाशिंगटन में अभिभावकों का खुद को धनी जताना गैरकानूनी है।
56. टेक्सास में अगर आप अपराध कबूल करना चाहते हैं, तो आपको कानूनी तौर पर 24 घंटे पहले पुलिस को सूचित करना होगा।
57. दक्षिण डकोटा में पनीर की फैक्ट्री में सोना गैरकानूनी कृत्य है।
58. मैरीलैंड में रोडियो पर रैंडी न्यूमैन्स के गीत ‘शॉर्ट पीपल’ पर प्रतिबंध जारी है।
59. मिसौरी में महिला ने अगर नाइट गाउन पहनी हो, तो दमकल कर्मी उसे बचा नहीं सकता, क्योंकि वहां ऐसा करना गैरकानूनी कृत्य है।
60. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का ब्लब खुद नहीं बदल सकते है इसकेलिए आपको किसी लाइसेंस शुदा इलेक्ट्रिसियन को बुलाना होगा।
61. फ्रांस में सुअर का नेपोलियन नामकरण करना गैरकानूनी है।

62. इंडोनेशिया में हस्तमैथुन करते पाए जाने पर सिर कलम करने का सजा का प्रावधान है।
63. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।
64. बेहराइन में एक पुरुष ही कानूनी तौर पर किसी महिला के गुप्तांग की जांच (दर्पण देखकर) कर सकता है।
65. रोड आइलैंड पर रविवार के दिन एक ही ग्राहक को टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश बेचना गैरकानूनी है।
66. मिनियापोलिस के अलेक्जेंड्रिया में एक पुरुष का सार्डिन मछली की मौजूदगी में महिला के साथ यौन संबंध स्थापित करना गैरकानूनी है।
67. सिंगापुर में च्यूइंग गम चबाना गैरकानूनी है।
68. एरिजोना में ऊंट का शिकार करना गैरकानूनी है।
69. नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।
70. फ्लोरिडा में पॉर्क्यूपाइन (कांटेदार जानवर) के साथ यौन क्रिया करना गैरकानूनी है।

71. बर्मा में इंटरनेट का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है, तो उसे जेल हो सकती है।
72. लोआ में घोड़ों का फायर हाइड्रेंट चबाना या खाना गैरकानूनी कृत्य है। इसलिए घोड़े मालिक जरा सावधान।
73. वर्माउंट में महिला को नकली दांत लगाने से पहले पति से लिखित में सहमति लेना जरूरी है।
74. लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।
75. ओकलाहोमा में अगर आपके बाथटब में गधा सोता पाया गया, तो ये कानून के खिलाफ है।
76. इजरायल में रविवार के दिन नाक झाड़ने पर आप पर मामला दर्ज हो सकता है।
77. स्वीडन में वेश्याओं की सेवाएं लेना गैरकानूनी है। जबकि यहां वेश्यावृत्ति वैध है।
78. थाईलैंड में बगैर अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।
79. कैलिफोर्निया में छोटे तलाब में बच्चे को खेलता छोड़ना गैरकानूनी है।
80. ओकलाहोमा में ऑटोमोबाइल से छेड़छाड़ करना अवैध है।
81. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।
82. तुर्की में 80 साल के वयोवृद्ध के पायलट बनने पर प्रतिबंध है।
83. शिकागो में ऐसी जगह पर खाना गैरकानूनी है, जहां पर आग हो।
84. पेनसिल्वेनिया में बाहर खुले में फ्रिज के ऊपर नींद लेना गैरकानूनी कृत्य है।
85. नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है।
86. ओहियो में मछली को शराब पिलाना गैरकानूनी कृत्य है।
87. फ्लोरिडा के मियामी में पुलिस थाने में स्केटिंग करना कानून के खिलाफ है।
88. फ्लोरिडा में रविवार के दिन अविवाहित महिलाओं का पैराशूट पर उड़ना गैरकानूनी है। इसके लिए उन्हें जेल भी हो सकती है।
89. टेक्सास में होटल की दूसरी मंजिल से किसी भैंस पर गोली चलाना गैरकानूनी है।
90. कोलराडो के शहरी क्षेत्र में किसी पक्षी का शिकार करना गैरकानूनी है।
91. अलाबामा में आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी चलाना अवैध है।

92. लोवा में पुरुषों का बीयर की तीन सिप लेना गैरकानूनी है, अगर वे अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर हों।
93. कैलिफोर्निया के शिको में अगर कोई शख्स शहरी सीमा के भीतर न्यूक्लियर डिवाइस विस्फोट करता है, तो उसे 500 डॉलर यानी 30 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा।
94. ऊटाह में चलती एम्बुलेंस में महिलाओं का पुरुषों को साथ सेक्स करना गैरकानूनी है।
95. कोलंबिया में बिगफुट (बड़े पैर वाला मानव, जो शायद ही मिले) को मारना गैरकानूनी है।
96. लेबनान में अगर कोई पुरुष किसी नर जानवर के साथ यौन क्रियाएं करता पकड़ा जाए, तो उसे मौत की सजा हो सकती है। लेकिन अगर नर की जगह मादा जानवर हो, तो फिर किसी तरह के सजा का प्रावधान नहीं है।
97. मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वाशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के अंत: वस्त्र रखना गैरकानूनी है।
98. टेक्सास में खुद की आंखों को बेचना गैरकानूनी है।
99. केंटुकी में छह फीट से ज्यादा लंबे हथियार को छुपा कर ले जाना गैरकानूनी है।
100. मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।
यदि आप कि नज़र में भी दुनिया का कोई अजीबो गरीब कानून हो तो हमे कमेंट के माध्यम से बताये , हम उसे लिस्ट में शामिल कर देंगे।

समाजवादी मुलायमका कठोर परिवारवाद



केवल नाम से नहीं व्यावहारिकता में भी मुलायम हैं नेताजी

अनामी शरण बबल

उत्तर प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुके दिग्गज समाजवादी नेता मुलयम सिंह यादव को लेकर मेरे मन में कोई बड़ा लगाव या आकर्षण नहीं था। बसपा के कांशीराम और मायावती के साथ इनका प्यार भरा नाता रहा था और सपा बसपा मिलकर ही सत्ता सुख को भोगा मगर बसपा की बहिनजी से छले जाने के बाद इनके रास्ते अलग अलग हो गए। मुलायम सिंह से 1990 के बाद कई बार मिला,बातचीत भी की मगर इसे याराना की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। मगर जब अपनी जान पहचान गहरी हो गयी तो मैं मुलायम सिंह का कायल हो गया। नाना प्रकार के आरोपों से नवाजे जाने वाले मुलायम (जिन्हें ज्यादातर लोग नेताजी कहते हैं)। ने अपने गांव सैफई की सूरत ही बदल दी है। मुलायम ने सरकारी धन का जमकर दुरूपयोग भी किया । कहने वाले कह सकते हैं कि एक गांव में एक बी ग्रेड का एयरपोर्ट बनवाने का क्या काम । मगर हवाई अड्डा सहित स्कूल कॉलेज तकनीकू सस्थान से लेकर इटावा के अपने इलाके को मीनी मुंबई का रूप दे दिया है।
दुनिया मुलायम सिंह के बारे में चाहे जो करे या कहें मगर यहां के लोग इन्हें भगवान की तरह पूजते है। और किसी भी आदमी इटावा का होना ही नेताजी के लिए आज भी खास हो जाता है। दूसरी तरफ बड़ी बड़ी बातें करने वाले सभी दलों के लगभग एक सौ तूफानी नेताओं मे से करीब 20-22 नेताओं के पैतृक गांव और घर पर जाने का भी मौका मिला। मगर यह देखकर मैं हमेशा आहत हुआ कि गांव चाहे देवीलाल का हो या पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी, चंद्रशेखर का। भूत (पूर्व) मुख्यमंत्रियों में मायावती (जगत बहिनजी के गांव बादलपुर में इनका महल है, मगर गांव बेहाल सड़को का खस्ताहाल और तमाम बुनियादी सुविधाएं भी दम और दिल तोडने लायक है) कल्याण सिंह लालजी टंडन से लेकर चौधरी वंशीलाल का गांव हो । तमाम दिग्गजों के गांव में जाकर कभी लगा ही नहीं मैं किसी खास आदमी के गांव में हूं। भारत के सामान्य गांवों की तरह ही बदहाली अभावग्रस्त बेनूर और बुनियादी समस्याओं से जूझते पाया। दरिद्र ग्रामीणों को अपने तथाकथित महान नेता से कोई लाभ नहीं मिला।
हालांकि यह बात थोड़ी क्या बहुतो को बहुत ज्यादा बुरी भी लग सकती है मगर बाहुबली किस्म के नेताओं के इलाको में विकास की हरियाली है। सरकारी योजनाओं का प्रभाव दिखता है और आम नागरिक भी शरीफ नेताओं की अपेक्षा अपने इन कथित बदमाश नेताओं से ज्यादा खुशहाल मिले। नौकरशाहों और प्रशासन पर भी इन बाहुबलियों का खौफ भी दिखता था। प्रजातंत्र में विकास और नागरिकों की खुशीहाली का यही पैमाना रहा तो लोग पप्पू यादव शहाबुद्दीन से लेकर कुख्यात राजा भैय्या के चरणों में लेटकर खुद को धन्य नहीं मानते।. पूरे इलाके में शहाबुद्दीन या राजा भैय्या को शादी कार्ड देने का मतलब यही होता है कि उस गरीब कन्या की शादी का सारा खर्च ये बाहुबलियों द्वारा ही वहन की जाएगी।
उधर दूसरी तरफ अत्यधिक शरीफ और लोकप्रिय माने जाने वाले नेताओं में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी हो या मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी की नजर से तो ज्यादातर बाप अपनी कन्याओं को छिपाकर रखना चाहते थे। शराफत और लोकप्रियता के बीच इन बाहुबलियों में कौन ज्यादा शरीफ है? यह एक बड़े विवाद का गरमागरम मुद्दा बन सकता है,। कथित तौर पर शरीफजादे नेताओं की पूरी फौज और इनके अलंबरदार इससे नैतिकता का हवाला देकर परहेज करेंगे। खैर मैं कोई मुलायम का चारण करने नहीं बैठा हूं, बल्कि मुलायम के अपनों और अपने इलाके के लोगों के प्रति प्रेम को देखकर लगता है कि लोगों की परवाह किए बगैर मुलायम ने हमेशा हर उस आदमी की मदद की है जिसको वाकई मदद की जरूरत थी। मुलायम सिंह के बहाने अपने महान भारत देश के महान नेताओं के कामकाज और विकास के नजरिए की कलई खुलती है कि लगातार जीतने वाले ये नेता अपनों और अपने इलाके के प्रति कितने उदासीन रहते है।
यूपी में 1993 में विधानसभा चुनाव की पूरी कमान मुलायम सिंह यादव अकेले संभाल रखा था। दिल्ली के प्रेस के सामने मुलायम अपनी जीत की बार बार हुंकार मारते फिर रहे थे। जून 1993 के दूसरे सप्ताह में मुलायम अपने कानपुर दौरे को लेकर दिल्ली में बड़ी बड़ी बातें उछाल रहे थे। मुझे आज भी याद है कि 22 जून 1993 को कानपुर रैली और शहर भ्रमण के बहाने चुनावी अभियान का आगाज होना था। संवाददाता सम्मेलन में ही मैने टोका और कानपुर रैली को मीडिया के सामने केवल पब्लिसिटी का स्टंट बनाने का आरोप लगाया । यह बात शायद नेताजीम को खटक गयी ।
संवाददाता सम्मेलन खत्म होते ही मुलायम मेरे पास आए और हाथ पकड़कर कहा कि आपको कानपुर चलना है। और कई पत्रकारों से पूछा कि कौन कौन कानपुर चलेंगे यह बताइए मैं व्यवस्था कराता हूं। मेरे साथ फोटोग्राफर अनिल शर्मा (जो अभी इंडियन एक्सप्रेस में है ) के अलावा कानपुर के ले कोई राजी नहीं हुआ। टिकट के लिए नाम पता लिखकर दे दिए थे। तीन चार दिन की खामोशी से लगा मानो कानपुर प्लान खत्म। तभी 21 जून को किसी मुलायम प्रेमी का फोन आया कि कल सुबह साढ़े पांच बजे की ट्रेन है। आपके घर पर तैयार रहेगे गाड़ी चार बजे आ जाएगी और अनिल जी को भी तैयार रखेंगे। अनिल शर्मा को फोन कर हमलोग सुबह के लिए लगभग तैयार थे। ट्रेन सही समय पर खुली और दोपहर 12 बजे मुलायम सिंह के चार आतिथ्य सत्कारी फौज के साथ हम दोनों मुलायम दरबार में थे । उस समय वे कानपुर प्रेस से रू ब रू थे । बीच में ही मैने कोई एक सवाल दाग दिया। उस पर जवाब देने की बजाय मुलायम अपनी जगह से उठकर मेरे पास आकर बैठ गए। मेरे हाथ को अपने हाथ में लेकर पूछा कि सफर में कोई दिक्कत तो नहीं हुई.। मेरे ना कहने पर मुलायम ने कहा कि मै भी आपके साथ ही ठहरा हूं रात में बात करेंगे । यह कहते ही अपने सिपहसालारों को मुलायम नें संकेत किया और प्रेस कांफ्रेस के बीच में ही हमलोग को लेकर उनकी टोली एक होटल में पहुंची। जिसके तीसरा तल सपा के नाम आरक्षित था। मुझे जिस कमरे मे ले जाकर ठहराया गया ठीक उसके बगल वाले कमरे में ही मुलायम रूके हुए थे।
शाम को जनसभा में जाने से पहले यह मुलायम का अजब गजब चेहरा था। कानपुर के मुख्य सड़क से लेकर गली मोहल्ले की लगभग एक दर्जन मंदिर मस्जिद गुरूद्वारा चर्च में जाकर अपना माथा टेका। कोई कहीं हनुमान मंदिर तो कोई काली मंदिर तो कोई सती देवी मंदिर मे जाने के लिए गली मोहल्ले का चक्कर काटा। और शाम ढलने से पहले जब मुलायम जनसभा स्थल पर पहुंचे, तो वहां करीब 50 हजार से ज्यादा श्रोताओं की भीड़ इंतजार कर रही थी। किसी नेता के संग एक ही गाड़ी में चलने का अपना दुख होता है। उनका एक सिपहसालार आगे की सीट पर तो मेरे और अनिल के बीच मुलायम होते या एक कभी खिड़की की तरफ वे तो दूसरे गेट से हम दोनों रहते। रैली बहुत शानदार रही और रात करीब 10 बजे हमलोग होटल में पहुंचे. थोड़ी देर के बाद डाईनिंग हॉल मे करीब एक सौ सपाई. के साथ नेताजी भोजन के लिए बैठे। मगर उससे पहले लगभग हर टेबल पर जा जाकर नेताजी ने सबों का हाल खबर खैरियत ली. किसी से हाथ मिलाया ,किसी से हाथ जोड़ा तो किसी के पीठ पर हाथ फेरते हुए आखिकार मुलायम के साथ खाना से अधिक बाते होती रही। करीब एक घंटे तक सामूहिक भोजन में मुलायम अपनी टेबल से उठकर कई बार पूरे हॉल का चक्कर काटते हुए लगभग हर आदमी को और खाने के लिए आग्रह किया। अपने कार्यकर्ताओं की इतनी चिंता करने वाले नेताजी सही मायन में केवल नाम के नहीं सही मायने में दिल से जुड़े हुए एक पारिवारिक नेता की तरह रहते हैं।
अगले दिन सुबह कानपुर के सारे पेपर मुलायम वंदना से भरे पड़े थे। सुबह सुबह अखबार देखते हुए हमलोग नेताजी के साथ ही चाय और नाश्ता की। तभी मुलायम ने कहा कि यहां से आपलोग लखनउ चलिए उसके बाद कोई कार्यक्रम बनाते हैं। कानपुर से हमलोग की करीब 10-12 गाड़ियों का काफिला लखनु के लिए निकला । और रास्ते में करीब 10 स्थानों पर गाड़ी रोककर मुलायम ने 10-15 मिनट की छोटी छोटी जनसभा की। आग के गोले के समान सूरज और 45 से पार पारा के बीच 23 जून 1983 की चिलचिलाती धूप में भी सड़क किनारे हजारों लोगों की भीड़ और लंबी कतार को देखकर मेरी आंखे फटी की फटी रह गयी। पहली बार मुलायम के प्रति जनता के बेशुमार प्यार को देखकर मेरा पूरा नजरिया ही बदल गया।
देर रात तक हमलोग की सवारी लखनऊ पहुंची। हमें किसी गेस्ट हाउल में ठहराया गया था। उनके कई सिपहसालार भी गेस्ट हाउस में ही ठहरे। हमलोग के साथ ही रात का खाना लेने के बाद नेताजी ने कहा कि सुबह 10 बजे आता हूं . अगले दिन सुबह वे कई घंटो तक साथ रहे और खान पान और गप शप तथा दिल्ली में लगातार बैठकर बातचीत करने की रणनीति के साथ ही भव्य सत्कार के बाद करीब 30-35 कार्यकर्ताओं ने पूरे आवभगत के साथ दिल्ली के लिए हम दोनों को रवाना किया। दिल्ली में आते ही मैने एक लंबी रिपोर्ट लिखी -भावी मुख्यमंत्री के अभिषेक की तैयारी- रपट को शब्दार्थ फीचर फाना न्यूज एजेंसी सहित कला परिक्रमा हिन्दुस्तान फीचर्स सहित दो और एजेंसी को रिपोर्ट में आंशिक हेर फेर कर दे दी। जिससे चार पांच दिन के अंदर यही रिपोर्ट देश की लगभग 100 से भी अघिक अखबारों में अलग अलग तरह और अलग शीर्षक के साथ छप गयी।
मैने करीब 50-60 पेपर की कतरनों का एक फाईल बनाकर मुलायम के सिपहसालारों को थमा दी। करीब एक सप्ताह के बाद दिल्ली आते ही नेताजी ने फोन कर यूपी निवास में मिलते का आग्रह किया। और जब मिले तो देखते ही मुझे अपनी बांहों में भर लिया। मैने नेताजी के साथ पैतृक गांव सैफई जाने की इच्छा जाहिर की । वे एकदम खुश हो गए। फिर तो इस तरह का सिलसिला बना कि दिल्ली से इटावा तक मैं कार से पहुंचाया जाता और उधर लखनउ से नेताजी इटावा आ जाते। कई बार ऐसा संयोग हुआ कि मेरे सिपहसालारों की गाडी देर से पहुंची तो मुलायम वेट कर रहे होते या जब कभी नेताजी अपने समर्थकों के बीच देर हो जाते तो मुझे अपने कई सिपहसालारों के साथ खान पान मिष्ठान के साथ नेताजी का इंतजार करना पड़ता। तीन चार बार सैफई जाने के बाद दो और मौके पर सैफई जाना हुआ तब तक हवाई अड्डा काम करने लगा था। मुझए इनकी दिवंगत पत्नी से भी मिलने का अवसर मिला। नेताजी से तो मैं हमेशा हाथ मिलाता रहा हूं मगर उनकी पत्नी को मैने पैर छूकर प्रणाम किया तो वे भाव विभोर हो गयी। मेरी आयु को देखते हुए उन्होने मेरा हाथ पकड़ा और स्नेह दिखाते हुए बाबू बाबू कहती रही। हमदोनों के वात्सल्य मिलन को देखकर नेताजी ने भी ठहाका लगाते हुए कहा अनामी तुम तो घर में आते ही रसोईघर तक अधिकार बना लिए। मैने फौरन टिप्पणी की इसीलिए तो मैं आपसे इतना करीब होकर भी सपा में नहीं आ रहा हूं केवल घर तक ही हूं नहीं तो आपको खतरा हो जाता। बड़े स्नेहिल माहौल में इनके घर की ज्यादातर महिलाएं बहू भाई भतीजे समेत बहुत सारे लोग मुझे जान गए।
इटावा से सैफई का काफिला एक सुखद सफर होता। क्या मस्त लंबी चौड़ी सड़के औरगांव में एक अति भव्य तालाब मंदिर स्कूल अस्पताल बड़े मकान इमारतों के बीच सैफई वाकई में एक नया आकार गढता गांव लगा। 1993 में सैफई में हवाई पट्टी नहीं बनी थी। 1993 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मुलायम ने प्रदेश से ज्यादा केवल अपने गांव और इलाके के लिए किया।
नयी सदी के आरंभ में नेताजी अपने बेटे को लेकर काफी चिंतित थे। एक तरप कांग्रेस के बाबा राहुल गांधी में उस समय काफी जोश । और लगभग यूपी विधानसभा चुनाव की कमान अपने हाथों में थाम कर एक आक्रमक युवा नेता की तरह उभरे बाबा यूपी में काफी लोकप्रियता थे। बाबा को देखकर मुलायक का रक्तचाप हमेशा उपर भागता था कि कि अपना बेटा (गाली देकर) अखिलेश कोई सबक नहीं ले रहा। बेटे को लेकर नेताजी हमेशा दुविधा में रहते थे। .बकौल नेताजी राजनीति बड़ी बदचलन होती है एक बार गोद से निकल गयी तो दोबारा पाना कठिन हो जाता है। मगर लायक नालायक बेटे के प्रलापो के बीच 2012 में चुनावी जंग फतह करने के बाद अंतत खुद सीएम बनने की बजाय बेटे को गद्दी सौंप दी।
पिछले साल मेदांता गुड़गांव में भर्ती नेताजी से काफी समय के बाद मिला। भूलने की गजनी टाईप आदत्त या बीमारी इन पर हावी होता जा रहा है। मेरे को देखकर पहले तो नहीं पहचाना पर मैं पास में बैठकर उनका हाल चाल लेता रहा और एक हाथ को अपने हाथों में ले रखा था। तभी एकाएक खुशी से खिल पड़े। अरे मैं आपको कैसे भूल सकता हूं। आप तो मेरे आड़े समय के दोस्त है। मैने उन्हें खामोश रहने का संकेत किय तो अपनी अक्खड़ शैली में उबल पड़े अरे इन डॉक्टरों का बस चले तो हर आदमी को गूंगा बना दे। अपने सीएम बेटे के परफॉरमेंस पर नेताजी ने संतोष जताया। हंसते हुए बोले कि सरऊ है अहीर और तुम लालाओं जैसा शरीफ शांत और लिहाजी है। इसको तो मैने मांजा है और अब यही सलाह दी है कि प्यार से काम कर मगर दब्बू की छवि से बचना। खैर बेटे के निकम्मेपन से कभी आहत रहने वाले मुलायम को इसकी खुशी है कि बेटे को कोई चूतिया नहीं बना सकता क्योंकि यह सरल है शालीन है मगर अब इसको कोई मूर्ख नहीं बना सकता है। हंसते हुए नेताजी ने कहा कि वो भी राजनीति जान गया है।