मंगलवार, 7 मार्च 2023

गया जंक्शन रेलवे स्टेशन

 

गया जंक्शन रेलवे स्टेशन

भारत के बिहार राज्य में एक रेलवे स्टेशन


प्रस्तुति -; (प्यासा ) रूपक सिन्हा 


गया जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन

 कोड: GAYA), भारत में बिहार राज्य के गया शहर में स्थित एक रेलवे जंक्शन स्टेशन है। गया पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन के मुगलसराय रेल मंडल के अन्तर्गत आता है। हावड़ा और नई दिल्ली को जोड़ने वाली ग्रैंड कॉर्ड रेल-मार्ग गया से होकर गुजरती है। यह दिल्ली की तरफ मुगलसराय जंक्शन और हावड़ा की ओर धनबाद जंक्शन के बीच स्थित है। यह 117 मीटर (384 फीट) की ऊंचाई पर 24°48′13″N 84°59′57″E / 24.80361°N 84.99917°E पर स्थित है।[1] गया रेल संजाल के माध्यम से अधिकांश राज्यों से जुड़ा हुआ है। बहुत कम ट्रेनें ही होंगी जो यहां नहीं रुकती हैं। स्टेशन से दो अन्य ब्रॉड गेज ट्रेन लाइनें, एक पटना के लिये और दूसरी किउल जंक्शन के लिए भी हैं। शहर में गया जंक्शन और मानपुर जंक्शन दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। यह पटना, जहानाबाद, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, नवादा से दैनिक यात्री और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पितृपक्ष के अवसर पर यहाँ हजारों श्रद्धालु पिंडदान के लिये जुटते हैं, जिसके कारण यहां यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।

गया जंक्शन
भारतीय रेलवे जंक्शन स्टेशन
Gaya Junction platform.JPG
गया रेलवे जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर 1
स्टेशन आंकड़े
पतारेलवे स्टेशन रोड, गोल बागीचा, गया, बिहार पिन-823001,823002
भारत
निर्देशांक24°48′12″N 84°59′58″E / 24.80333°N 84.99944°E
ऊँचाई117 मीटर (384 फीट)
लाइनेंग्रैंड कॉर्ड
हावड़ा-गया-दिल्ली रेलमार्ग
हावड़ा-इलाहाबाद-मुंबई रेलमार्ग
आसनसोल-गया खंड
गया-मुगलसराय खंड
पटना-गया रेलमार्ग
गया-किऊल रेलमार्ग
प्लेटफार्म9
पटरियां14
वाहन-स्थलउपलब्ध
अन्य जानकारियां
आरंभ1879; 143 वर्ष पहले
स्टेशन कूटGAYA
ज़ोनपूर्व मध्य रेलेवे
मण्डलमुगलसराय
स्वामित्वभारतीय रेल
संचालकपूर्व मध्य रेलेवे
स्टेशन स्तरसंचालित
पहलेईस्ट इंडियन रेलवे कंपनी
पूर्व रेलवे
Route map

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें