गुरुवार, 27 अगस्त 2015

रोटी के लिए जिस्म का सौदा जरूरी है




1 of 11 Next

दुनिया भर में वेश्यावृति यानि देह व्यापार सदियों से चलता आ रहा है हालांकि कई जगहों पर यह गैर-कानूनी हैं तो कहीं कानूनी। भारत में भी ऐसी बहुत सारी जगहें ऐसी हैं जहां आज भी देह-व्यापार के जरिए ही रोटी का इंतजाम हो रहा है। वहां पर यह काम आय का एकमात्र साधन है। इन जगहों पर सदियों से इस काम की परंपरा चल रही हैं, जिसका विरोध करना मुश्किल हैं। 
चलिए भारत की कुछ ऐसी ही जगहें के बारे मेंः-
1. नटपुरवाः उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के इस गांव में नेट जाति के लोगों का निवास है। पिछले 400 सालों से 5000 गांवों में यहा जिस्मफिरोशी की परंपरा चलती आ रही है। यहां बच्चे अपनी मां के साथ रहते हैं लेकिन किसी को अपने बाप का नाम नहीं पता। शिक्षा के बाद भी यहां यह परंपरा नहीं टूटी।
2. देवदासीः कर्नाटक
कर्नाटक की देवदासी प्रथा भी कुछ ऐसी ही है। बचपन में लड़कियों को देवी बनाकर शादी कर दी जाती थी।बाद में उन्हें वेश्या बना दिया जाता है जो मर्दों की सेवा करती है। इनके बदले में लड़की के घर वालों को पैसा दिया जाता है। 
3. वाडिया, गुजरात
यहां पर सदियों से देहव्यापार को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। लड़कियों इस काम में जाकर अपने परिवार का समर्थन करती आई है। पुरुष यहां पर दलालों का काम करते हैं शिक्षा और समय बीतने के बाद भी यहां कोई बदलाव नहीं आया। 
4. मध्यप्रदेश की बेचारा जनजाति
यहां पर जिस्मफिरोशी का धंधा सदियों से चल रहा है। पिता और भाई मिल कर बड़ी बेटी को इस काम में उतार देते हैं। लड़कियां चाहकर भी इसे न नहीं कर सकती क्योंकि उनके घर को पालने का जिम्मा उन पर होता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें