शनिवार, 30 जनवरी 2016

न्यूजरेस में न्यूज


प्रियंका `गुंडे` के प्रचार में व्यस्त


Updated on 6 February, 2014, 11:59
मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चोटिल हैं लेकिन इसके बावजूद स्वयं को अपनी आगामी फिल्म `गुंडे` का प्रचार करने से नहीं रोक पा रही हैं। प्रियंका ने दो फरवरी को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, घुटना चोटिल है और दिमाग थका, चलो इस दिन की शुरुआत करें। आह! चोट के... आगे पढ़े

अनुष्का के होंठों पर निगाहें, क्या है राज!


Updated on 6 February, 2014, 11:58
मुंबई: अदाकारा अनुष्का शर्मा अपनी अदाकारी की वजह से कम और दूसरी चीजों की वजह से सुर्खियों में ज्यादा रहती हैं। एक बार फिर उनके सुर्खियों में होने की वजह उनके होंठ बने है। हाल ही में कॉफी विद करन के इंटरव्यू के दौरान जारी ट्रेलर में उनके होंठ के... आगे पढ़े

लॉन्जरी में मॉडल्स को देख एक्साइटेट हुईं मिरांडा केर


Updated on 6 February, 2014, 5:50
न्यूयॉर्क: ऑस्ट्रेलियाई मॉडल मिरांडा केर फैशन की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम है। मिरांडा विक्टोरिया सीक्रेट के लिए कई बार रैंप पर अंडरगारमेंट्स में कैटवॉक भी कर चुकी हैं। हाल ही में एक इवेंट में दर्शकदीर्घा में बैठी मिरांडा अपने एक्साइटमेंट को छुपा नहीं सकी। 30 वर्षीय खूबसूरत मॉडल मिरांडा न्यूयॉर्क... आगे पढ़े

गुत्थी" के शो में पहले गेस्ट होंगे सचिन तेंदुलकर?


Updated on 5 February, 2014, 22:51
मुंबई। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के कपिल शर्मा से अलग होने के बाद अपना एक अलग शो बना लिया है इस शो का नाम "मैड इन इंडिया" है जिसके उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में आने वाले मेहमानों को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।... आगे पढ़े

फिर न्यूड हो गई माइली साइरस


Updated on 5 February, 2014, 13:31
लॉस एंजिलिस। एक बार फिर पॉप स्टार माइली साइरस अपने बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में आ गईं हैं। इस बार माइली एक मैगजीन के लिए न्यूड हो गई। माइली ने ऐसा फोटो शूट कराया है, जिससे दुनियाभर में सनसनी फैल गई। पढ़ें : ये हसीनाएं भी हैं वर्जिन माइली ने हाल... आगे पढ़े

रणवीर, प्लीज दीपिका को टॉयलेट तो अकेले जाने दो...


Updated on 5 February, 2014, 13:28
 आजकल रणवीर सिंह ,दीपिका पादुकोण के लिए इस कदर दीवाने हो गये हैं कि वो उन्हें एक पल के लिए अकेला छोड़ने को तैयार नहीं हैं। भले ही दोनों खुलकर अपने रिश्तों के बारे में ना बोलें लेकिन दोनों की नजदीकियां और दोनों जब साथ होते हैं तो दोनों की... आगे पढ़े

कहीं मां तो नहीं बनने वाली विद्या बालन!


Updated on 4 February, 2014, 19:52
मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी को काफी समय हो गया है। पहले करीना कपूर खान की प्रैगनेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो रही थी और अब विद्या बालन के लिए भी कुछ ऐसा ही सोचा जा रहा है। चर्चा है कि वे मां बनने वाली... आगे पढ़े

ऎश्वर्या जैसी दिखना चाहती है पूनम पांडे!


Updated on 4 February, 2014, 5:07
मुम्बई। दुनिया की चार सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऎश्वर्या राय की खूबसूरती का जलवा बोल्ड और सेक्सी अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री पूनम पांडे के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनका कहना है कि वो ऎश्वर्या जैसी दिखना चाहती है। दरअसल अपनी और हॉट अदाओं से किसी को भी मंत्रमुग्ध... आगे पढ़े

अहाना देओल के शादी में पहुंचे बड़े सेलेब्स


Updated on 3 February, 2014, 10:23
मुंबई। 2 फरवरी को धर्मेंद्र-हेमा की छोटी बेटी अहाना बिजनेसमैन वैभव वोरा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। अहाना की शादी का रिसेप्शन मुंबई में रखा गया, जहां कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ बड़े नेता भी पहुंचे। शादी के रिसेप्शन पर जहां पूरा बच्चन परिवार शामिल हुआ, तो वहीं... आगे पढ़े

बप्पी लहरी नहीं रहे! अफवाह या हकीकत?


Updated on 2 February, 2014, 9:47
मुंबई . संगीतकार बप्पी लहरी नहीं रहे। इस बारे में मुंबई में दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार को मुंबई में विख्यात संगीतकार-गायक बप्पी लाहिरी की मृत्यु की खबर उड़ा दी। इससे सब तरफ हलचल मच गई। कहा गया कि हृदयगति रुक जाने से... आगे पढ़े

अहाना की शादी में सन्नी-बॉबी के आने की उम्मीद!


Updated on 1 February, 2014, 20:01
 हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल की शादी इस महीने की 2 तारीख को होना तय हुई है। अहाना देओल की शादी वैभव वोरा के साथ होनी तय हुई है। वैभव वोरा के साथ अहाना की मुलाकात ईशा देओल की शादी के दौरान हुई थी। उसके बाद से ही अहाना... आगे पढ़े

सनकी-पगली का पागलपन 7 को दिखेगा पर्दे पर


Updated on 31 January, 2014, 12:49
मुंबई, आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' में परिणिति एक पागल लड़की के रोल में हैं जो थोड़ी सी सनकी भी है। जिसकी मुलाकात ऐसे लड़के से हो जाती है जो उसे ही नहीं बल्कि उसके पागलपन से बेइंतहा प्यार करता है। खुद परिणिति ने कहा कि "हंसी तो फंसी'... आगे पढ़े

शो शुरू होने से पहले ही गुत्थी को लगा बड़ा झटका


Updated on 31 January, 2014, 12:39
मुंबई। गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर का शो 'मैड इन इंडिया' शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। खबर आ रही है कि शो के कई कलाकार शूटिंग शुरू होने से पहले ही शो छोड़कर जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि शो के दो कलाकार पूर्वी जोशी और... आगे पढ़े

कल्कि-अनुराग की राहें हुई जुदा, छोड़ा घर


Updated on 30 January, 2014, 12:38
मुंबई। पिछले साल अलग होने का ऎलान करने बाद एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने अनुराग कश्यप से दूर हो गई है। चर्चा है कि कल्कि ने अनुराग का घर छोड़ दिया है। इन दिनों वह किराए के घर में रह रही है।  सूत्रों के अनुसार कल्कि ने अनुराग का फ्लैट छोड़ दिया।... आगे पढ़े

सनी लियोन हुई बेवफा, किसी और को करती है लव


Updated on 30 January, 2014, 6:03
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अपने पति के अलावा भी किसी और को "लव...लव...लव..." कहती है। क्या आप जानते हैं, वो शख्स कौन है।  सनी लियोन ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर खुलासा करते हुए कहा कि वह अपने मेकअप आर्टिस्ट विनोद का साथ बेहद पसंद करती है। विनोद की तारीफ करते... आगे पढ़े

मै अब मोटी नही, बिकनी पहनने के लिए हुई छरहरी


Updated on 30 January, 2014, 6:02
मुंबई । बालीवुड की नवोदित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि वह अब मोटी नही है और उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से अपन करियर की शरूआत करने वाली परिणीति चोपड़ा ने कहा "जब मैं फिल्म इंडस्ट्री... आगे पढ़े

प्रीती जिन्टा ने घर में लगाई आग


Updated on 29 January, 2014, 14:32
मुंबई। कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही व अभिनेत्री प्रीती जिन्टा के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रीती ने दावा किया था कि शानदार के पास उसके 2.8 करोड़ रूपए हैं। अब शानदार की बहन ने इस मामले में कहा है कि यह पैसा निवेश किया गया था।... आगे पढ़े

डायरेक्टर ने दिया था सेक्स का ऑफर, थाने पहुंची शर्लिन


Updated on 29 January, 2014, 14:30
मुंबई। हाल ही में फिल्म 3डी कामसूत्र से बाहर होकर सुर्खियां बटोरने वाली हॉट एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्देशक रूपेश पॉल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शर्लिन ने एडिशनल कमिश्नर और सांताक्रुज पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर को एक पत्र लिखा जिसमें उसने पॉल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया... आगे पढ़े

सनी लियोन के अंडरगार्मेंट्स हुए चोरी !


Updated on 28 January, 2014, 21:04
मुंबई . बॉलीवुड की सेक्सी-हॉट अभिनेत्री सनी लियोन अक्सर खबरों में बनी रहती हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ की शूटिंग के दौरान सनी लियोन के महंगे डिजाइनर अंडर गारमेंट्स चोरी हो गए हैं. दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी लियोन को ग्रे कलर की अंडरगार्मेंट्स... आगे पढ़े

मार्च में फिर सत्यमेव जयते-2


Updated on 27 January, 2014, 19:33
मुंबई । अभिनेता आमिर खान के बहुप्रतीक्षित टेलीविजन कार्यक्रम "सत्यमेव जयते" के दूसरे संस्करण का प्रीमियर 2 मार्च को होगा। आमिर ने वर्ष 2012 में "सत्यमेव जयते" से टेलीविजन पर कदम रखा। यह कार्यक्रम कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा और बाल शोषण सरीखे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को उठाता है। मई में... आगे पढ़े

वीना मलिक नहीं करेंगी सेक्सी सीन


Updated on 27 January, 2014, 12:58
मुंबई। शादी के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक की न केवल जिंदगी बदल गई है बल्कि उनकी सोच में भी परिवर्तन आ गया है। वीना मलिक ने कमर्शियल फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास की घोषणा की है। वीना मलिक का कहना है कि अब वह धार्मिक और सामाजिक संदेश देने वाली... आगे पढ़े

ऎश्वर्या,करीना पर है सीरियल किसर की गंदी नजर


Updated on 27 January, 2014, 12:57
मुंबई। बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ इंटीमेट सीन करना चाहते थे। साथ ही इमरान खान बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट पर ले जाना चाहते हैं। इमरान खान की तमन्ना अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान की बीवियों को चुराने की है। रविवार को प्रसारित टीवी... आगे पढ़े

लड़कियों को मताधिकार की शपथ दिलवाने पहुंची रतन राजपूत


Updated on 26 January, 2014, 15:00
पटना. लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और वे निर्भय होकर मतदान करें। मतदाता सूची में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या कम है। महिलाओं और युवाओं में विशेष जागरूकता जरूरी है। ये बातें मुख्य सूचना आयुक्त आरजेएम पिल्लई... आगे पढ़े

पेस, गोपीचंद को पद्म भूषण, युवराज को पद्म श्री


Updated on 25 January, 2014, 22:12
नई दिल्ली,टेनिस स्टार लिएंडर पेस और बैडमिंटन खिलाड़ी से कोच बने पुलेला गोपीचंद को शनिवार को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि क्रिकेटर युवराज सिंह उन सात खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्हें इस साल पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया। स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल, भारत की पूर्व... आगे पढ़े

फिल्मफेयर अवार्ड्स में भाग मिल्खा भाग का जलवा


Updated on 25 January, 2014, 18:47
मुंबई | पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ ने यहां शुक्रवार रात आयोजित हुए 59वें आइडिया फिल्मफेयर अवार्ड्स 2013 में सर्वाधिक पुरस्कार अपने नाम किए. फरहान अख्तर अभिनीत और राकेश ओम प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साथ... आगे पढ़े

मधुबाला, को जल्द अलविदा कहेंगे आरके !


Updated on 25 January, 2014, 5:46
मुंबई .टीवी शो ‘मधुबाला’-एक अश्क,एक जुनून’ में आरके के भूमिका निभा रहे विवियन डिसूजा जल्द शो को अलविदा कहने वाले हैं. विवियन ने ट्वीट किया, 'दोस्तों, जो खबर आपने सुनी दुर्भाग्य से वह सौ प्रतिशत सही है.'  साथ ही उन्होंने फैंस से उनको इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया... आगे पढ़े

मैं केजरीवाल से बेहतर देश चला सकती हूं: राखी


Updated on 24 January, 2014, 21:49
नई दिल्ली। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तुलना आइटम गर्ल राखी सांवत से क्या कर दी, राखी को चर्चा में रहने का मौका मिल गया। अब राखी सावंत कह रही हैं कि वो भी सरकार चला सकती... आगे पढ़े

अभिनेता गोविंदा ने की लंदन में फिर से शादी


Updated on 23 January, 2014, 13:58
लंदन , एक चौंकाने वाली खबर आई है। अभिनेता गोविंदा ने लंदन में फिर से शादी की है। कुछ करीबी ही शादी में श‌ामिल हुए।यह खबर किसी को भी चौंका सकती है। गोविंदा ने एक बार फिर से शादी कर ली है। लेकिन मजे की बात यह है कि शादी... आगे पढ़े

करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ये बालाएं अकेली जीवन बिता रही


Updated on 23 January, 2014, 13:55
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और सेलिब्रिटीज के बारे में ऐसी खुशखबरी सुनने को मिलने लगी है। सबसे पहले खबर आई थी जॉन अब्राहम के बारे में कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इसके बाद टीवी से सिनेमा में एंट्री मारने वाले सुशांत सिंह राजपूत... आगे पढ़े

इमरान हाशमी ने ऎश को प्लास्टिक बताया


Updated on 23 January, 2014, 12:33
मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर का रियलिटी शो "कॉफी विद करण" भी लगता है सलमान के बिग बॉस की तरह कंट्रोवर्सियल शो हो गया है। सलमान के खुद को "वर्जिन" बताने और करीना के कैटरीना को "भाभी" कहने के बाद अब इमरान हाशमी ने ऎश्वर्या रॉय को "प्लास्टिक" और मिस्टर... आगे पढ़े

इस मंदिर में नेत्ररोग का भी होता है समाधान

 

 

 

प्रस्तुति-  संत शरण

संबंधित ख़बरें

कामसूत्र के देश में 'किस्सा योनि का'




 गुरुवार, 17 अक्तूबर, 2013 को 12:09 IST तक के समाचार

"बहुत टेंशन है....टेंशन तो हम सबको है....और सबकी टेंशन की एक ही वजह है....योनि...."
ये था पहला संवाद उस नाटक का जिसका नाम है ''किस्सा योनि का''.
तनाव मुझे भी था. तनाव इस बात का कि जिस नाटक के नाम में ही महिलाओं के शारीरिक अंग की बात हो, उसे देखते और सुनते समय मैं क्या सहज रह पाऊंगी?
मैं ख़ुद को पढ़ी-लिखी, अंग्रेज़ी बोलने वाली, आज़ाद ख्यालों की, महिला अधिकारों की पक्षधर आधुनिक भारतीय महिला मानती हूं जो राजनीति, सामाजिक बदलाव, खेल, फ़िल्मों से लेकर सेक्स और यौन संबंध तक सभी विषयों पर न सिर्फ़ खुल कर बात कर लेती है बल्कि ज़ोर-शोर से बहस भी करती है.
और यहां मैं सोच रही थी कि क्लिक करें महिलाओं की लैंगिकता या सेक्शुएलिटी जैसे गंभीर मुद्दे के बारे में हिंदी में बातचीत या डॉयलॉग कहीं अश्लील तो नहीं होंगे?
ये नाटक अमरीकी नाटककार इव एंसलर के मशहूर और विवादित 'द वैजाइना मोनोलॉग्स' पर आधारित है और यौन संबंध, बलात्कार, घरेलू हिंसा, मासिक धर्म, समलैंगिकता, प्रसव जैसे मुद्दों की बात करता है.
भारत में इस नाटक के मंचन की शुरुआत अंग्रेज़ी में हुई थी लेकिन पिछले छह साल से ये हिंदी में भी किया जा रहा है.

भाषा

नाटक का निर्देशन महाबानो मोदी कोतवाल और उनके बेटे कायज़ाद कोतवाल ने किया है. कायज़ाद बताते हैं कि हिंदी में इसे करने का विचार उन्हें अपने ऐसे कई दर्शकों से मिला जो अंग्रेज़ी में इसे देखने आते थे और इसे अपनी भाषा में भी देखना-समझना चाहते थे.
लेकिन भारत जैसा देश, जहां सेक्स को गंदा माना जाता है और इस बारे में झिझक कर, काना-फूसी करके बात की जाती है, वहां सबसे बड़ी चुनौती ऐसे संवेदनशील मुद्दे का अनुवाद था.
"हमारी संस्कृति में यौन संबंधों के बारे में बिना किसी शर्म के ज़िक्र है. खजुराहो है, कृष्ण की रासलीला में भी इसकी छाप मिलती है. इस विषय को हमने अश्लील बनाया है. इरादा अश्लील हो सकता है, मुद्दा कतई अश्लील नहीं है."
जयदीप सरकार, अनुवादक, द वैजाइना मोनोलॉग्स
कायज़ाद कोतवाल के मुताबिक शुरू में बहुत से लोगों को लगा था कि द वैजाइना मोनोलॉग्स जैसा नाटक हिंदी में हो ही नहीं सकता क्योंकि हिंदी में ये घटिया या अश्लील सुनाई देगा.
कायज़ाद कहते हैं, “डर ये था कि ग़लत हाथों में ये बहुत ग़लत चीज़ बन सकती थी. इसके लिए हमारे अनुवादकों, ऋतु भाटिया और जयदीप सरकार, ने काफ़ी शोध किया. हम चाहते थे ये नाटक ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचे लेकिन साथ ही किसी भी समुदाय या प्रांत या भाषा के लोगों को बुरा न लगे.”
वर्षा अग्निहोत्री पिछले चार साल से ज़्यादा समय से इस नाटक में ऐक्टिंग कर रही हैं. वे कहती हैं कि जब इस नाटक का रूपांतरण हो रहा था तब उनके मन में भी इसकी भाषा को लेकर कहीं एक डर था.
वर्षा कहती हैं, “इस नाटक की लेखिका अमरीकी हैं इसलिए ये उसी परिप्रेक्ष्य और अमरीकी संदर्भों को ध्यान में रखकर लिखा गया है. इसलिए जब इसका हिंदी में अनुवाद हो रहा था तब हमें डर था कि पता नहीं क्या होगा और कैसे होगा. लेकिन इसके अनुवाद का कमाल ये है कि इसमें हिंदी भाषा और बोलियों की काव्यात्मकता को बरक़रार रखा गया है.”

सोच बदलने की ज़रूरत

नाटक में हिंदी भाषा और बोलियों में महिला जननांगों और यौन संबंधों से जुड़े कई प्रचलित शब्दों, यहां तक कि गालियों का भी इस्तेमाल हुआ है.
लेकिन ये भाषा की सहजता और काव्यत्मकता ही थी कि जैसे-जैसे 'योनि' का किस्सा आगे बढ़ता गया, मेरा सारा डर और पूर्वाग्रह ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म होते गए.

"ये एक बहुत दिलचस्प बात है कि लोग सड़क पर कोई ग़लत शब्द या गाली इस्तेमाल करते वक्त नहीं हिचकिचाते लेकिन स्टेज पर जब मेरी अभिनेत्रियां ये शब्द या गाली बोलती हैं तो लोग एकदम सकते में आ जाते हैं कि ये क्या हो रहा है."
कायज़ाद कोतवाल, सह-निर्देशक, किस्सा योनि का
कायज़ाद कोतवाल कहते हैं कि कामसूत्र और खुजराहो के देश में आज जिस तरह से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार होता है, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रहीं हैं, उस पर भी ध्यान देना ज़रूरी था. उसे देखते हुए अच्छे और बुरे दोंनो ही तरह के शब्दों का इस्तेमाल ज़रूरी था.
कायज़ाद कहते हैं, “ये एक बहुत दिलचस्प बात है कि लोग सड़क पर कोई ग़लत शब्द या गाली इस्तेमाल करते वक्त नहीं हिचकिचाते लेकिन स्टेज पर जब मेरी अभिनेत्रियां ये शब्द या गाली बोलती हैं तो लोग एकदम सकते में आ जाते हैं कि ये क्या हो रहा है.”
लेकिन अनुवादक जयदीप सरकार के मन में कभी भी भाषा के अश्लील होने का डर या दुविधा नहीं थी.
जयदीप कहते हैं, “भाषा की अश्लीलता का डर बिलकुल ग़लत है क्योंकि हमारी संस्कृति में यौन संबंधों के बारे में बिना किसी शर्म के ज़िक्र है. खजुराहो है, कामसूत्र है और कृष्ण की रासलीला में भी इसकी छाप मिलती है. बल्कि पूरी दुनिया से कहीं पहले हमारी संस्कृति ने इस बारे में खुल कर बात की है. इसलिए नाटक की भाषा का अभद्र या अश्लील होने का तो सवाल ही नहीं था.”
वे आगे कहते हैं, “इस विषय को हमने अश्लील बनाया है. आज हम सेक्स के बारे में ऐसे बात करते हैं जैसे किसी गंदी चीज़ की बात कर रहे हों. इरादा अश्लील हो सकता है, मुद्दा कतई अश्लील नहीं है.”
विश्व मंच पर अपनी जगह बनाने की कोशिश करते 21वीं सदी के आधुनिक भारत में महिलाओं और बच्चियों के बलात्कार और यौन हिंसा के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. समाज के डर और सदियों की सोच के चलते इनके बारे में बात करने में भी महिलाएं हिचकिचाती हैं, डरती हैं.
ऐसे में ज़रूरत है अपनी सोच बदलने की, एक ऐसा संवाद शुरू करने की जो ये बदलाव लाने में मदद कर सके और मानसिक और सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ सके.
और ‘किस्सा योनि का’ और ऐसी और तमाम कोशिशों ने इन वर्जनाओं को तोड़ने की शुरुआत कर दी है.
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2013/10/131016_vagina_monologues_hindi_ar.shtml?ocid=socialflow_facebook_hindi

No comments:

Post a Comment


Search This Blog

नदी आग के गोले उगलती है

  आकाश में यूएफओ या पानी में कोई राक्षस, क्या आपने कभी ऐसी घटनाओं के बारे में सुना है? क्या आप इन पर विश्वास करते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे!!


monster tadpole
राक्षस या दानव जैसी चीज़ें हमने अकसर कहानियों में पढ़ी हैं लेकिन असल ज़िंदगी में भी कोई विशाल प्राणी हमारे सामने आकर खड़ा हो सकता है ऐसा शायद ही सोचा होगा। साल 1965 में एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में एक विशाल समुद्री जीव को कैद किया। उस फोटोग्राफर के मुताबिक यह जीव क्वीन्सलैंड समुद्र में देखा गया था और बाद में इसे टैडपोल मॉन्स्टर का नाम दिया गया।


The Modern Time Traveler

वक्त के जहाज पर सवार होकर किसी पुराने समय में चले जाना। क्या यह संभव है, शायद नहीं। पर यह तस्वीर तो कुछ और ही कह रही है। कैनेडा में साल 1940 में हो रहे गोल्ड ब्रिज के उद्घाटन में एक ऐसे शख्स को देखा गया जिसका पहनावा बाकी मौजूद लोगों से काफी भिन्न व आधुनिक समय का था। शायद यह किसी टाइम मशीन पर सवार होकर वहां आया था।

naga fireballs

थाइलैंड की मिकांग नदी काफी मशहूर है, पर क्यूं? रात के अंधेरे में यह नदी अपने अंदर से आग के गोले उगलती है जिन्हें स्थानीय लोग ‘नागा फायर बॉल्स’ कहते हैं। यह कोई कहानी नहीं बल्कि एक सच्ची घटना है।



The Hampton Court Ghost

अब आप शायद विश्वास ना करें लेकिन यह तस्वीर लंदन के हैम्पटन कोर्ट पैलेस की है जहां सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक भूत की तस्वीरें ली गईं। यह तस्वीर साल 2003 की है जब कैमरे में कोर्ट के दरवाज़े बिना किसी मदद से अचानक खुल गए।

he McMinnville UFO
बचपन में हमने यूएफओ या एलियन से जुड़ी कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन शायद ही हकीकत में ऐसी कोई चीज़ देखी है। पर साल 1950 में ओरेगन के मेकमिनविले शहर में लोगों ने आकाश में एक अद्भुत वस्तु को देखा था। वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक यूएफओ था।