सोमवार, 15 जून 2020

बुंदेली सुलतान





बुंदेली सुल्खान बना यूपी का सुल्तान 

बुंदेलखंड के पिछड़े ज़िले बाँदा के सुल्खान सिंह आज दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस फ़ोर्स यूपी के 'सुल्तान' बन गए हैं |  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठता  के आधार पर 1980  बैच के आईपीएस सुल्खान सिंह को जब प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की यह गद्दी सौंपी तो पूरा बुंदेलखंड इतरा उठा, कि आख़िर उसके लाल को अपनी क़ाबलियत का फ़ल भले देर से ही सही मिल ही गया | इसके पहले अविभाजित बाँदा तब चित्रकूट ज़िला नहीं था, के कन्हैया लाल गुप्ता भी डीजीपी की पोस्ट तक पहुँच चुके हैं | अब सुल्खान जी के ऊपर  ज़िम्मेदारियों का भारी बोझ हैं | मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं को देखते हुए अपराधमुक्त प्रदेश बनाना हैं | पुलिस की मानसिकता बदलने की ज़रूरत हैं तो भगवा ब्रिगेड द्वारा पैदा किये जा रहे हालातों से भी निपटना एक समस्या हैं | सपा राज में तो पुलिस बदनामी का दंश झेलती रही किन्तु अब आगरा, सहारनपुर व् कन्नौज जैसी घटनाओं ने भी उसी पुलिस को भगवा से भयभीत कर दिया हैं |

हत्या, रेप, लूट, डकैती व् अपहरण जैसी वारदातों में भी कोई कमी नहीं दिख़ रही | सौम्य स्वाभाव पर कड़क मिजाज व् ईमानदारी की प्रतिमूर्ति सुल्खान सिंह को योगी ने इसीलिए ये दायित्व सौंपा हैं कि वह अपनी रणनीति से यूपी पुलिस पर लगा कलंक धो संके | अब बात सुल्खान सिंह की सादगी की, बाँदा ज़िले के तिंदवारी थाना अंतर्गत जौहरपुर गाँव निवासी लाखन सिंह के चार बेटों में वह सबसे बड़े हैं | उनके छह बहने हैं, घर का अगला भाग पक्का तो पीछे अभी भी खपरैलदार है, माँ करुहिया देवी उर्फ़ अरुणा सिंह अब भी मिट्टी के  चूल्हे में रोटी सेंकतीं है | गावं के ही प्राइमरी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे पढ़ाई के लिए बाँदा आ गएँ | वर्ष 1974 में जब मैं शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट कर रहा था तब वे वंही कक्षा 11 के छात्र थे | स्वाभाव से मृदुल, सौम्य चेहरा व् पढ़ाई में अव्वल रहते थे | एक दिन सुल्खान अपनी कक्षा के बाहर खड़े थे तभी उस समय के शिक्षक यदुनंदन सिंह मुझसे बोले यदि किसी बच्चे को आगे बढ़ना हैं तो उसे भी सुल्खान सरीख़ा ज़हीन बनना होगा | कॉलेज के दिनों में उनसे यदा कदा दुआ सलाम हो जाती पर गहरी दोस्ती जैसी कोई बात नहीं थी | बाद में वे 1975 में वहीँ से इंटर पास कर इंजीनयरिंग की पढ़ाई करने रुड़की चले गए | वर्ष 1980  में  पहले ही प्रयास में आईपीएस हो गए | मैं मीडिया से जुड़ गया, पर पुलिस विभाग में उनकी तरक्की दर तरक्की की ख़बरें मिलती रहीं |

बुंदेलखंड की माटी में पले बढ़े वही सुल्खान आज प्रदेश पुलिस के मुखिया हैं तो सभी बुंदेलियों की छाती चौड़ी है | अब उनके घर जौहरपुर में बधाई देने वालों का ताँता लगता हैं | पर परिवार में वहीँ सादगी, कोई गुमान नहीं, सब खुश ज़रूर है | लोग ईश्वर से कामना करते है की उन्हें अपने दायित्वों का निर्वाहन करने की क्षमता प्रदान करें |

सुधीर निगम
रेजिडेंट एडिटर
TV INDIA
Like us: https://www.facebook.com/shabdansh
----------------------------------------------------------
Like us: www.facebook.com/tvindialive
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)
#Sulkhansingh #UPDGP #UPgovt #Bundelkhand #Banda #UP #UPPolice #UttarPradesh

नसीमुद्दीन लापता है /सुधीर निगम





कहाँ मिलेगा नसीमुद्दीन को ठिकाना ...?

धन उगाही जैसे जिन बड़े आरोपों को लगा कर अब तक तमाम दिग्गज बसपा छोड़ते रहे है ठीक वही आरोप अपने कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्धकी पर मढ़ मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया | साथ में उनके बेटे अफ़जल सिद्धकी को भी बसपा प्रमुख ने बर्खास्त किया है | क़रीब तीन दशक से मायावती के हमक़दम रहे नसीम को पार्टी में नंबर दो का नेता माना   जाता  रहा है | वे बसपा के बड़े मुस्लिम चेहरे के रूप में जाने जाते थे | और इस समय भी राष्ट्रीय महासचिव के आलावा विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष के पद पर थे | रुपियों के जिस भंवर जाल में मायावती को फंसा बताया जाता है वहीं रकम कमाने के कमाऊं पूत के रूप में एक समय बाबू सिंह कुशवाहा व् नसीमुद्दीन जैसे लोग जाने जाते थे | यहीं कारण रहा की बसपा सरकारों के दौरान इन्हे दर्जनों मलाईदार विभागों का मंत्री बनाया गया | NRHM घोटाले का आरोपी बनने पर बहनजी ने पहले बाबू सिंह को पार्टी से हटाकर छुट्टी पायी और अब विधानसभा चुनाव में पठखनी खाने के बाद गाज़ नसीमुद्दीन पर गिरी | वैसे राजनीति के पंडित यह भली-भांति जानते है की मायावती भी अब कैडर नहीं परिवारवाद की राजनीति पर उतर आयीं हैं | भाई आनंद को उपाध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी में उन्हें वह सम्मान व् स्थान नहीं मिल पा रहा  था जो नसीमुद्दीन का था | इसी वजह से उन्हें चलता किया गया |

नसीमुद्दीन बुंदेलखंड के बाँदा जिले के हैं  वर्ष 1988  में नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव हारने के बाद  बसपा से जुड़ गए | वर्ष 1991  का विधानसभा चुनाव उन्होंने बाँदा सदर से जीता | 1993  का चुनाव वे हारे ज़रूर पर बसपा में शिखर तक चढ़ते रहे | विधानपरिषद में मनोनयन होता रहा, पत्नी हुस्ना भी एमएलसी बनी | वे रसूखदार विभागों के मंत्री रहें | 2007  के चुनाव में उन्होनें बुंदेलखंड से बसपा को बढ़त दिलाई | इस दौरान मंत्री रहते हुए उन्होनें बाँदा में कई बड़े विकासकार्य किये | मेडिकल कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, केन नदी में तटबंध व् बाईपास, चिल्ला में यमुना पर पुल तथा बिंदकी के चौडगरा व् बाँदा की रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज, शानदार सर्किट हॉउस उनकी वह उपलब्धियां है जिन्हे यहाँ का कोई भी मंत्री या विधायक नहीं हासिल कर सका |

नसीमुद्दीन पर टिकट बांटने में धन उगाही या बेनामी संम्पत्तियाँ इक्कट्ठा करने के जो आरोप लगे हैं उन्हें भले ही न नकारा जाए पर बसपा सुप्रीमों की ओर से लगाएं जाने को ज़रूर हास्यास्पद कहाँ जायेगा | क्योंकि ऐसे ही सैकड़ों आरोप खुद मायावती पर लगते रहते हैं | बसपा छोड़ने वाला हर नेता उन्हें रुपया कमाने की मशीन बताता हैं |

हाँ, अब यह प्रश्न ज़रूर उठता हैं कि बसपा के बाद नसीम किस दल में जायेंगे? भाजपा ने उन्हें पहले ही किनारे कर दिया हैं, सपा में अखिलेश राज के चलते उनकी एंट्री मुश्किल ही लगती हैं |  कांग्रेस खुद ही कागज़ की नाव की तरह लड़खड़ा रहीं हैं अतः आने वाला समय ही उनका नया राजनीतिक ठिकाना बता पायेगा |

सुधीर निगम
रेजिडेंट एडिटर
TV INDIA LIVE
Like us: https://www.facebook.com/shabdansh
----------------------------------------------------------
Like us: www.facebook.com/tvindialive
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)
#Mayawati #BSPSupremo #NaseemuddinSiddhqi #BSP #BJP #Expelledleader #Congress #SamajwadiParty #AkhileshYadav
#SwatiSingh #SatishMishra

दस्यु सुंदरी बाँदा





बाँदा की रिवॉल्वर रानी

रानी झांसी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथाओं से देश -विदेश के लोग अब तक बुंदेलखंड को जानते थे | लेकिन अब बाँदा की एक युवती वर्षा साहू ने अपनी दबंगई से वह कारनामा कर दिखाया कि न केवल इंडिया बल्कि विदेशी मीडिया ने भी उसके साहस  को अपनी सुर्खिया बना डाला | वर्षा ने उन युवतियों को एक नयी राह दिखा सबला होने का परिचय दिया जो अब तक कइयों को छल कर उनकी ज़िंदगी नर्क बना चुकें हैं | मामला अब तक सभी जान चुके है | बाँदा शहर की वर्षा साहू के घर के समीप स्थित एक क्लिनिक के कम्पाउण्डर अतुल यादव ने क़रीब तीन चार साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया उसने यह बात भी छिपाई कि वह दो बेटियों का पिता है और पत्नी कि मौत हो चुकी है | इस बीच केन नदी के उस पार मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गॉव निवासी उसके पिता ने बेटे कि शादी हमीरपुर ज़िले के भवानी गॉव की भारती से तय कर दी | धूमधाम से बारात की अगवानी, जयमाल व् भोजन आदि कार्यक्रम संपन्न हुए | इधर बाँदा में वर्षा को अशोक के दोस्त राहुल से पता चल गया की उसका प्रेमी धोखा देकर ब्याह रचाने चला गया है |

वह तुरंत घर से सहेली के यहाँ शादी में जाने का बहाना कर राहुल संग उस विवाह स्थल पहुँच गयी जहाँ अशोक पगड़ी बाँधे मंडप के नीचे था | उसने दूल्हे की कनपटी में रिवाल्वर लगा पहले तो फटकारा फिर गन पॉइंट पर गाड़ी में बैठा अपने साथ बाँदा ले आयी | शादी वाले घर में हड़कंप मच गया पर वर्षा ने वापसी में रास्ते के एक मंदिर में अशोक से शादी रचा ली और बन्योटा मोहल्ला स्थित अपनी सहेली के घर पहुँच गयीं |

ख़बर आम हुई और दूल्हे के अपहरण का मुकदमा दर्ज़ हो गया | मौदहा (हमीरपुर) पुलिस ने उसे बाँदा आकर राहुल सहित अपनी गिरफ्त में ले लिया | उधर अशोक को भी उसके घर से पुलिस ले आयी | थाने पर ही पहले दोनों में तकरार हुई अब बात आपसी सहमति से शादी करने तक पहुँच गयीं है | वर्षा अपहरण की बात से इंकार कर रही है| तो अशोक ने भी स्वेक्क्षा से उसके साथ आने की बात अदालत में कह कर वर्षा को बचा लिया |

पूरे बुंदेलखंड में इस घटना की चर्चा तो हो ही रही है एक हफ्ता बीतने के बावजूद अखबारों के पेज  भी प्रतिदिन ताज़े हालातों से भरे रहतें है | घटना को कुछ विदेशी अखबारों ने भी प्रमुखता से छापा तो बुंदेलखंड फिर चर्चा में आ गया |

सस्पेंस व् थ्रिल जैसे फिल्मी सीन को सच्चाई के परदे में उतारने  वाली वर्षा जैसी युवतियों को अदभ्य नारी सशक्तिकरण का परिचय देते समय होश खोने की ज़रूरत नहीं है | अच्छा होता वह कानून हाथ में लेने की जगह पुलिस की मदद से ऐसे विवाह को रोकती तो उसे अनावश्यक ही पुलिस कार्यवाहीं में न फंसना पड़ता और अशोक जैसे युवकों को नसीहत मिलती |
   
सुधीर निगम
रेजिडेंट एडिटर
TV INDIA LIVE
Like us: https://www.facebook.com/shabdansh
----------------------------------------------------------
Like us: www.facebook.com/tvindialive
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

सोमवार, 8 जून 2020

बूझो तो जाने





General Knowledge

1. भारत की खोज किसने की थी?
उत्तर:- वास्‍कोडिगामा ने
2. उत्तरी अमेरिका की खोज किसने की थी ?
उत्तर:- 1492 ई. में कोलम्बस ने
3. इलेक्ट्रिक लाइट बल्ब का आविष्कार किसने किया था ?
उत्तर:- थॉमस अल्वा एडिसन
4. केल्विन स्केल का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर:- लार्ड केल्विन विलियम थॉमसन
5. डायनामाइट की खोज किसने की थी?
उत्तर:- अल्फ्रेड बर्न्हार्ड नोबेल
6. लिक्विड पेपर का आविष्कार किसने किया था ?
उत्तर:- बेसी नेस्मिथ
7. शून्य की खोज किसने की
उत्तर:- आर्यभट्ट ने
8. थर्मामीटर की खोज किसने की थी
उत्तर:- गैलीलियो गैलीली
9. बैरोमीटर की खोज किसने की थी
उत्तर:- एवंजेलिस्टा टोर्रिसेल्ली
10. एयरप्लेन का आविष्कार किसने किया था
उत्तर:- राइट ब्रदर्स, विलबुर राइट ओरविल्ले राइट
11. मैकेनिकल टेलीविज़न की खोज करने वाले व्यक्ति का नाम क्या था
उत्तर:- जॉन लॉजी बैयर्ड
12. बॉल पॉइंट पेन का आविष्कार किसने किया था
उत्तर:- लैज़लो और जॉर्ज बीरो
13. प्रोटोन की खोज किसने की थी
उत्तर:- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
14. इलेक्ट्रान की खोज किसने की थी
उत्तर:- जे. जे. थॉमसन
15. न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी
उत्तर:- जेम्स चैडविक
16. मैकेनिकल कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था
उत्तर:- चार्ल्स बैबेज
17. सबसे पहले पब्लिसाइज़्ड हैंडहेल्ड मोबाइल फ़ोन किसने बनाया था
उत्तर:- मार्टिन कूपर
18. यूरेनियम की खोज किसने की थी
उत्तर:- मार्टिन हेंरीच क्लप्रोथ
19. प्रकाश की दोहरी प्रकृति की खोज किसने की थी
उत्तर:- ‎लुइस डी ब्रोग्ली
20. पहला यूरोपियन व्यक्ति जो समुद्री रास्ते से भारत आया था
उत्तर:- वास्को डी गामा
21. हवा में लिखने वाले पेन का आविष्कार किसने किया है
उत्तर:- मैक्स बोग और पीटर डिलवर्थ
22. टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था
उत्तर:- एलेग्जेंडर ग्राहम बेल
23. पोलोनियम और रेडियम की खोज किसने की थी
उत्तर:- मैरी क्यूरी
24. ऑक्सीजन की खोज किसने की थी
उत्तर:- जोसफ प्रीस्टले
25. गैस मास्क की खोज किसने की थी
उत्तर:- गैर्रेट ऑगस्टस मॉर्गन
26. सबसे पहला ग्लोब किसने बनाया था
उत्तर:- मार्टिन बेहेम
27. क्रेस्कोग्राफ का निर्माण किसके द्वारा किया गया था
उत्तर:- जगदीश चन्द्र बसु
28. X किरणों की खोज किसने की थी ?
उत्तर:- विल्हेम रोंटजेन
29. जीवाणु की खोज किसने की थी ?
उत्तर:- एण्टोनीवान ल्यूवेनहॉक
30. मनुष्य के रक्त ग्रुप की खोज किसने की थी?
उत्तर:- कार्ल लेण्डस्टेन
31. साइकिल टायर की खोज किसने की ?
उत्तर:- जॉन बॉयड डनलप'
32. ऑस्ट्रेलिया की खोज किसने की थी।
उत्तर:- जेम्स कुक
33. रेबीज के टीके की खोज किसने की
उत्तर:- पाश्चर
34. पेनिसिलिन की खोज किसने की
उत्तर:- ए.फ्लेमिंग
35. चेचक के टीके की खोज किसने की
उत्तर:- जेनर