सोमवार, 28 अगस्त 2023

चंद्रयान 3 ने चाँद में क्या खोज़ा

 चन्द्रमा की 'दक्षिणी ध्रुव' में लैंडर और प्रज्ञान रोवर अब तक क्या क्या खोज किया है ? इसका उत्तर  चन्द्रयान 3 की लैंडर ने, पहला 'ऑब्जर्वेशन' ISRO को भेजा है. 


चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के 'बिक्रम लैंडर' में लगे "ChaSTE" Chandra's Surface Thermophysical Experiment पेलोड ने, पहला ऑब्जर्वेशन ISRO को भेजा है. यह ऑब्जर्वेशन सतह के तापमान से जुड़ा हुआ है.  ChaSTE एक तरह का "थर्मामीटर" है जो चंद्रयान-3 के लैंडर बिक्रम में लगा हुआ है. इसको इसलिए चंद्रयान के साथ भेजा गया था, ताकि ये चन्द्रमा की सतह के 'तापमान' के बारे में जानकारी जुटा सके.ISRO ने आज अपने Twitter हैंडल से Tweet करके "ChaSTE" की पहली ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट जारी किया है. ISRO ने आज बताया है कि, यह पहली बार है कि दक्षिणी ध्रुव के आसपास, चन्द्रमा की मिट्टी के तापमान का प्रोफाइलिंग की जा रही है !! क्योंकि "पहली बार" किसी देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग किया है !! और ISRO ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि, चन्द्रमा की 'सतह' और अलग अलग 'गहराई' पे तापमान में बहुत बड़ा अंतर है, जहां चन्द्रमा की सतह पर तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस है, तो वहीं 80 Millimeter की गहराई पर तापमान "माइनस" 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है ! ISRO के मुताबिक ChaSTE में 10 विभिन्न प्रकार के "टेम्परेचर सेंसर" लगे हैं, जो 100 mm की गहराई तक पहुंच सकता है. और इनका "निर्माण" विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर की स्पेस फिजिक्स लैबोरेटरी ने, गुजरात में स्थित, अहमदाबाद की "फिजिकल रिसर्च प्रयोगशाला" के साथ मिलकर बनाया है. 


ISRO ने, अपने Tweet में बताया है कि, ChaSTE पेलोड चंद्रमा की सतह के थर्मल बिहेवियर को समझने के लिए, ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रोफाइल को माप सकता है. इसमें तापमान जांचने का यंत्र है, जो सतह के नीचे 100 मिलीमीटर की गहराई तक पहुंचने में सक्षम हैआप लोगों को बता दूं कि, ISRO ने एक दिन पहले, यानी शनिवार को Tweet कर के बताया था कि हमने चंद्रयान 3 को चन्द्रमा की सतह पर "सॉफ्ट लैंडिंग" करके दिखा दिया है. चन्द्रमा की सतह पर रोवर को भी चलाकर बता दिया है !! अब लैंडर और रोवर मिलकर यहां कुछ प्रयोग कर रहे हैं जो अगले कुछ दिनों तक चलते रहेंगे. इसके साथ ही ISRO ने बताया था कि रोवर और लैंडर के सभी पेलोड्स फिलहाल "सही सलामत" हैं और वे सभी हमारे कमांड के अनुसार, काम कर रहे हैं. 


ऐसा लगता है कि ISRO बहुत जल्द दुनिया को आश्चर्य चकित कर देने वाला कुछ Information देने वाला है ! यदि इसमें से कुछ Information "राष्ट्र हित" के लिए होगा तो, उसे ISRO सार्वजानिक नहीं करेगी !! जैसे अमेरिका, रूस और चीन करते रहते हैं. आप लोग यह लिख कर रख ले कि, ISRO कुछ एसा आश्चर्यजनक Information दुनिया को शेयर करेगा, जिसके लिए पुरा विश्व टकटकी लगाए बैठा है ! और हां, भारत चन्द्रमा की जिस जगह पे लैंडिंग किया है, वह जगह भारत की प्रॉपर्टी है, उस जगह पर और कोई 'दावा' नहीं कर सकता. फिलहाल अभी तक यही नियम है... 


🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳

गैर झारखंडी लोगो को जिम्मेदार पदों पर बैठना गलत : नायक

 

========

रांची, 

झारखंड  राज्य अल्पसंख्यक आयोग मे  अध्यक्ष  और  उपाध्यक्ष  गैैर झारखंडी लोगो  को और स्वर्ण समाज से बनाना झारखंड  के झारखंडी मुस्लीम  एंव पसमंदा समाज कदापि बर्दाश्त  नही करेगा  नायक 

======================

उपरोक्त बाते आज  झारखण्ड बचाओ मोर्चा  के केन्द्रीय संयोजक सह  आदिवासी  मूलवासी जनाधिकार मंच  के केन्द्रीय  उपाध्यक्ष  विजय शंकर  नायक ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर हिदायतुल्लाह खान और उपाध्यक्ष पद पर शमशेर आलम के नाम को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन  ने हरी झंडी देेने पर अपनी प्रतिक्रिया  मे कही । इन्होने  आगे कहा कि  मनोनयन हेतु फाइल कल्याण विभाग से निकल कर विजिलेंस टीम के पास चला गया है। हिदायतुल्लाह खान और शमशेर आलम दोनों बाहरी और गैर खतियानी है। हिदायतुल्लाह खान पर तो कई अपराधिक मामले दर्ज है। दोनों सवर्ण-अशराफ मुस्लिम समुदाय के है जो भाजपा के परम्परागत वोट बैंक है । झारखंड की कुल मुस्लिम आबादी में 90% प्रतिशत से ज्यादा अंसारी और पसमांदा मुस्लिम समुदाय की आबादी है । ऐसे में पसमांदा और खतियानी मुस्लिम समुदाय को न बना कर दोनों पद पर किसी गैर खतियानी झारखंडी को बनाना समझ से परे है। 

श्री नायक  ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता लोग इस भूल को सुधारे और दोनों पद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर पसमांदा झारखंडी  समुदाय से साफ सुथरी छवि   रखने वाले को बनाया जाए नही तो मूलवासी, खतियानी झारखंडी पसमांदा समुदाय आने वाले दिनो मे  झारखंडे बाहरी नाय चलतो! के तर्ज पर आन्दोलन  करने को बाध्य  होगा ।

श्री नायक नें आगे कहा कि यह आक्रोश और दुख का विषय है कि जल जंगल खतियान  की बात करने वाली पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा बुरी तरह से बाहरी लोगों के गोदी  में फस चुकी है और बाहरी नेताओं के दबाव में सिर्फ और सिर्फ बोर्ड निगमों में गैर झारखंडी समाज के उच्च वर्ग के नेताओं का मनोनीत किया जा रहा है जो झारखंडी समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है । इन्होने यह भी कॉंग्रेस के केन्द्रीय नेताओं से अपील किया कि वह झारखंडी मुस्लिम समाज के मनोनयन के दिशा में काम करें अन्यथा आने वाले चुनाव में जे.एम.एम  और कॉंग्रेस को इसकी सजा भुगतने पड़ेगे ।


हस्ताक्षर 

(विजय शंकर नायक)

केंद्रीय संयोजक 

झारखंड बचाओ  मोर्चा 

केन्द्रीय  उपाध्यक्ष 

आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच

रविवार, 27 अगस्त 2023

34% घटा फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट


खबर इंडिया 


*FDI: अप्रैल-जून तिमाही में 34 प्रतिशत घटा फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट, पिछले साल की तुलना में आई इतनी कमी*


कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, टेलीकॉम, ऑटो व फार्मा सेक्टर में कम प्रवाह के चलते अप्रैल-जून तिमाही के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 34 प्रतिशत घटकर 10.94 अरब डॉलर रहा। एक वर्ष पहले की समान अवधि में 16.85 अरब डॉलर का एफडीआई आया था।


चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 10.94 अरब डॉलर का FDI आया

जनवरी-मार्च, 2023 के दौरान एफडीआई में 40.55 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 9.28 अरब डॉलर रहा था। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआइआइटी) के अनुसार, महीने-दर-महीने एफडीआई प्रवाह को देखें तो अप्रैल में 5.1 अरब डॉलर, मई में 2.67 अरब डॉलर और जून में 3.16 अरब डॉलर रहा। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह क्रमश: 6.46 अरब डॉलर, 6.15 अरब डॉलर और 3.98 अरब डॉलर था।

पुरुष का प्रेम...



प्रस्तुति -/देवेंद्र किशोर




पुरुष का प्रेम समन्दर सा होता है

ग़हरा, अथाह..

पर वेगपूर्ण लहर के समान उतावला !

हर बार तट तक आता है, 

स्त्री को खींचने,

जो स्त्री शान्त है मन्थन करती है, 

पहले ख़ुद को बचाती है 

इस प्रेम के वेग से.. 

झट से साथ में नहीं बहती !

पर जब देखती है लहर को, 

उसी वेग से बार बार आते 

तो समर्पित हो जाती है समन्दर में 

गहरायी तक...

डूबने का भी ख़्याल नहीं करती, 

साथ में बहने लगती है !

पर,

समन्दर अब शान्त है, 

उछाल कम है, 

क्योंकि स्त्री उसके पास है !

पर स्त्री मचल उठती है 

इतना प्रेम देख प्रतिदान के लिए.... 

वो उड़ कर बादल बन जाती है, 

अपना प्रेम दिखाने को तत्पर हो 

वो बरसने लगती है, 

पहले हल्की हल्की, 

समन्दर को अच्छा लगता है

वो भी बहने लगता है, 

कभी कभी वेग से उछलता है प्रेम पा कर, 

फ़िर शान्त हो जाता है !

पर स्त्री बरसती रहती है लगातार 

झूम कर निरन्तर...

मगर अब पुरुष से 

इतना प्रेम समेटना मुश्किल होने लगता है..

अन्दर अथाह प्रेम होने पर भी 

समन्दर को ऊपर से शान्त रहना है 

क्यूँकि उसे सब देखना है, 

आते जाते जहाज, 

उगता डूबता सूरज, 

तट पर लोग !

मगर स्त्री प्रेम के उन्माद में बरस रही है, 

अन्दर तक घुलने को व्याकुल..

लेकिन जब अन्दर उमड़ते घुमड़ते ख़्यालों के कारण 

सुनामी आने के डर से, 

समन्दर से सम्भलता नहीं, 

तो वो रुकने कहता...

किसी और देश जाने कहता !

पर प्रेम में समर्पित स्त्री को रोकना असम्भव है...

जब देखती है कि 

समन्दर अब नहीं चाहता...

तो वो दर्द के आवेग में बरसती है 

पास बुलाने को, 

स्त्री के आँसू ख़तरनाक होते हैं, 

बाढ़ आने लगती, 

पुल टूटने लगते, 

पानी घरों में जाने लगता, 

सब तहस नहस होने लगता !

फिर धीरे धीरे बादल ख़त्म होने लगते हैं,.

आँसू सूख जाते हैं, 

सूखा, अकाल आ जाता है, 

और अब स्त्री पत्थर हो जाती है !

पर यही पत्थर रूपी स्त्री 

अभी भी किनारे खड़ी है...

क्योंकि उसका स्वभाव है समर्पण,

एक लहर के इन्तज़ार में

समर्पित होने के लिए अन्दर तक...

❤️❤️


मंगलवार, 22 अगस्त 2023

योगी आदित्यनाथ का परिचय


*बहुत से लोग सोचते हैं कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भगवा पोशाक में सिर्फ एक "सन्यासी" हैं!*

*लेकिन उनके बारे में तथ्य जानने के लिए नीचे पढ़ें….और अच्छा लगे तो शेयर करें।*

▪ *अजय मोहन बिष्ट"                             उपनाम - (सन्यास के बाद) योगी आदित्यनाथ!*

 ▪  *एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से उत्तर प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक अंक (100%)*

▪ *योगी जी गणित के छात्र हैं, जिन्होंने बीएससी गणित स्वर्ण पदक के साथ उत्तीर्ण किया है।*

▪ *1972 में यूपी के एक पिछड़े पंचूर गांव में एक बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए।  वह अब 50 साल के हैं।*

▪ *भारतीय सेना की सबसे पुरानी गोरखा रेजीमेंट के आध्यात्मिक गुरु।*

 ▪  *नेपाल में योगी समर्थक का विशाल समूह, जो योगी को गुरु भगवान के रूप में पूजते हैं।*

▪ *मार्शल आर्ट में अद्भुत उत्कृष्टता। चार लोगों को एकसाथ हराने का रिकार्ड।*

▪ *उत्तर प्रदेश के जाने-माने तैराक। कई विशाल नदियां पार की।*

▪ *एक लेखा विशेषज्ञ जो कंप्यूटर को भी हरा देता है। प्रसिध्द गणितज्ञ शकुंतला देवी ने भी की योगी की तारीफ।*

 ▪ *रात में केवल चार घंटे की नींद।  रोजाना सुबह 3:30 बजे उठ जाते हैं।*

  ▪ *योग, ध्यान गोशाला, आरती, पूजा प्रतिदिन की दिनचर्या है।*

 ▪ *दिन में दो बार ही खाते हैं..!*

 *पूर्णतः शाकाहारी। भोजन में शामिल रहता है कन्द, मूल, फल और देशी गाय का दूध।*

▪ *वह अब तक किसी भी कारण से कभी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए..!*

 ▪ *योगी आदित्यनाथ एशिया के सर्वश्रेष्ठ वन्यजीव प्रशिक्षकों में से एक हैं उन्हें वन्यजीवों से बहुत प्रेम है।।*

▪ *योगी का परिवार अभी भी उसी स्थिति में रहता है जैसा उनके सांसद या मुख्यमंlत्री बनने के पहले रहता था।*

▪ *योगी सालों पहले सन्यास लेने के बाद सिर्फ एक बार घर गए हैं।* 

▪ *योगी का सिर्फ एक बैंक अकाउंट है और कोई जमीन संपत्ति उनके नाम नहीं है और न ही उनका कोई खर्च है।*

▪ *अपने भोजन कपडे का खर्च वो स्वयं के वेतन से करते हैं और शेष पैसा राहत कोष में जमा कर देते हैं।*

 *ये है योगी आदित्यनाथ की प्रोफाइल..*

*भारत में एक सच्चे लीडर की प्रोफाइल ऐसी ही होनी चाहिए। ऐसे संत ही भारत को फिर से विश्व गुरु बना सकते हैं।अच्छा लगे तो आगे फारवर्ड करें।*              


*🎻जयश्रीराम! 🙏🏼🙏🏼*🚩

लाइव टेलीकास्ट देखने की व्यवस्था up के स्कूलों me


चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट देखेंगे छात्र, पहली बार शाम को विशेष रूप से एक घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल


*प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का होगा सीधा प्रसारण* 


*सभी डायट प्राचार्य और बीएसए को स्कूल खोलने और लाइव टेलीकास्ट सुनिश्चित करने के निर्देश जारी* 


*पहली बार यूपी में इसरो के किसी अभियान का स्कूलों में किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट*


राजेश सिन्हा 


*लखनऊ,. बुधवार शाम को जब भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन 'चंद्रयान-3' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार लैंड करेगा तो उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के छात्र भी इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनेंगे। प्रदेश की योगी सरकार ने इस अवसर पर छात्रों के ज्ञानवर्धन, उनकी जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों को 23 अगस्त की शाम को एक घंटा खोलने और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए। 


*युवाओं की जिज्ञासा और अविष्कारों के प्रति जुनून जगाएगा यह ऐतिहासिक अवसर*

अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि यह पहली बार है जब सरकार ने इस तरह के ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को एजुकेट करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनाएंगे। इसी क्रम में सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिया है कि इस दिन 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।


सितम्बर में रहेंगा दिल्ली में 3 दिन तक लॉक डाउन

 *सितंबर में 3 दिन बंद रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर, CM केजरीवाल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी*


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले महीने वाले जी 20 समिट के चलते आठ से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को  8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


जी 20 समिट के कारण दिल्ली में तीन तकर एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के प्रस्ताव वाली फाइल को मुख्य सचिव नरेश कुमार के द्वारा सीएम केजरीवाल के पास भेजा गया था। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद उसे उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा।

ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने मोदी गए जोहान्सबर्ग

 ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार (22 अगस्त) की शाम करीब सवा पांच बजे पहुंचे. इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी यहां राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर आए हैं और वो 22 से 24 अगस्त तक रहेंगे. 


पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पर काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे. इस दौरान मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया.


पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले विश्वास जताया कि यह सम्मेलन सदस्य देशों को भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास का जायजा लेने का उपयोगी अवसर प्रदान करेगा.

शनिवार, 19 अगस्त 2023

जोहान्सबर्ग

 

हीरे और सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध जोहांसबर्ग दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर है। क्षेत्रफल में बड़ा होने के साथ-साथ यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला शहर भी है। अफ्रीका के इस सबसे विकसित शहर को नजदीक से जानने के लिए बहुत बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहां आते हैं। पर्यटक यहां अपारथिद म्‍यूजियम, हेक्‍टर पीटरसन म्‍यूजियम, गोल्‍ड रीफ सिटी, जोहांसबर्ग जू, जोहांसबर्ग आर्ट गैलरी आदि स्‍थान देख सकते हैं।

जोहांसबर्ग
जोहांसबर्ग का झंडा
ध्वज
जोहांसबर्ग का आधिकारिक सील
सील
उपनाम: जोबर्ग; जोज़ी; एगोली (स्वर्ण शहर); ख़ाउतेंग (स्वर्ण स्थान); मैबोनेंग (प्रकाश का शहर); जोनी; अफ्रीका का महानतम शहर; जीगाबर्ग
ध्येय: Unity in Development
जोहांसबर्ग की स्थिति
जोहांसबर्ग की स्थिति
जोहांसबर्ग की स्थिति दर्शाता दक्षिण अफ्रीका का मानचित्र
जोहांसबर्ग की स्थिति दर्शाता दक्षिण अफ्रीका का मानचित्र
Countryदक्षिण अफ्रीका
प्रांतख़ाउतेन्ग प्रान्त
स्थापना1886
शासन
 • महापौरअमोस मैसोंडो (ANC)[1]
क्षेत्रफल[2]
 • शहर1644.96 किमी2 (635.12 वर्गमील)
ऊँचाई1753 मी (5,751 फीट)
जनसंख्या (2007)[3]
 • शहर38,88,180
 • घनत्व2364 किमी2 (6,120 वर्गमील)
 • महानगर1,02,67,700
समय मण्डलSAST (यूटीसी+2)
दूरभाष कोड011
वेबसाइटwww.joburg.org.za