बुधवार, 17 मई 2017

दुनिया की 10 सबसे गर्म जगह





 

 

 

दुनिया की 10 सबसे गर्म जगह, यहां 70 डिग्री तक पहुंच जाता है तापमान

प्रस्तुति-  कृति शरण 

यहां हम दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां लोगों को समय-समय पर रिकॉर्डतोड़ गर्मी का मुकाबला करना पड़ा।
1. दश्त-ए-लुत, ईरान (Dasht-e lut, Iran)
अधिकतम तापमान- 70.7 डिग्री सेल्सियस

साल 2004, 2005, 2006, 2007 और 2009 में ईरान का दश्त-ए-लुत धरती पर सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा। हालांकि, 2005 में यहां अधिकतम तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुत के एक बड़े हिस्से में इतनी गर्मी पड़ती है कि यहां किसी जीव-जंतु के लिए रहना संभव नहीं है।
                                                                                                                                                                 
                                                                                                                                                                 
2. क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया (Queensland, Australia)


अधिकतम तापमान- 69.3 डिग्री सेल्सियस

ऑस्ट्रेलिया धरती पर सबसे शुष्क (सूखे) महाद्वीप है। बैडलैंड्सके नाम से मशहूूर यहां क्वींसलैंड आउटबैक का हिस्सा एक बड़ा रेगिस्तान है। 2003 में यहां भयंकर सूखा पड़ा था, उस वक्त यहां का तापमान 69.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
3. फ्लेमिंग माउंटेन, शिनजियांग, चीन (Flaming mountains, Xinjiang, China)


अधिकतम तापमान- 66.8 डिग्री सेल्सियस

चीन के शिनजियांग में तियान शान पहाड़ों की श्रृंखला में आने वाले फ्लेमिंग माउंटेन को भी गर्म इलाकों में जाना जाता है। 2008 में यहां पर जमीन की सतह का तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस साल ये धरती पर नापा गया सबसे ज्यादा तापमान था।
4. केव ऑफ द क्रिस्टल, मैक्सिको (Cave of the crystals, Mexico)


अधिकतम तापमान- 58 डिग्री सेल्सियस

मैक्सिको के नैका में क्रिस्टल गुफा मौजूद है। इसे अब तक मिला सबसे बड़ा प्राकृतिक क्रिस्टल माना जाता है। ये गुफा बेहद गर्म है। यहां पर हवा का अधिकतम तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। यही वजह है कि इस गुफा को बहुत ज्यादा छानबीन नहीं की जा सकी है।
5 . अल-अजीजियाह, लीबिया (Al aziziyah, Libya)


अधिकतम तापमान- 57.8 डिग्री सेल्सियस

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में 40 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद अल-अजीजियाह बेहद गर्म शहरों में से एक है। 1922 में यहां का अधिकतम तापमान 57.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वैसे आमतौर पर हर गर्मी में यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जाता है।
6. डेथ वैली, अमेरिका (Death valley,  America)


अधिकतम तापमान- 56.7 डिग्री सेल्सियस

कैलिफोर्निया के मोजेव रेगिस्तान में स्थित डेथ वैली उत्तरी अमेरिका के सबसे सूखे और गर्म इलाकों में से है। ये समुद्र के स्तर से काफी नीचे बसा है। यहां पर रिकार्ड अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये हिस्सा पहाड़ों से घिरा हुआ है।
7. तिरट जवी, इजरायल (Tirat zvi, Israel)


अधिकतम तापमान- 54 डिग्री सेल्सियस

एशिया में हवा में सबसे ज्यादा नमी इसी शहर में रिकॉर्ड की गई है। यह इजरायल का धार्मिक शहर है, जो बेत शेन वैली के पास स्थित है। यह समुद्र तल से 722 फीट नीचे है। जॉर्डन नदी पास होने से यह की धरती अत्यधिक उपजाऊ है।1942 में 54 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो एशिया में सबसे ज्यादा था।
8. केबिली, ट्यूनीशिया (Kebili, Tunisia)


अधिकतम तापमान- 55 डिग्री सेल्सियस

यह मध्य ट्यूनीशिया का नखलिस्तान है। सिर्फ खजूर के पेड़ ही यहां आपको छाया दे सकते हैं। यह अफ्रीका के सबसे गर्म शहरों में से एक है। हालांकि, चरम जलवायु के बावजूद भी यह कस्बा प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध है। बताया जाता है कि इस कस्बे में दो लाख साल से बसाहट है।
अन्य सम्बंधित लेख-




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें