बुधवार, 13 दिसंबर 2023

रतन वर्मा और यह सम्मान


16 दिसंबर, को रतन वर्मा को 'बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान' से अलंकृत किया जाएगा 


झारखंड के जाने-माने कथाकार, कवि, साहित्यकार रतन वर्मा को 16 दिसंबर को 'बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान' से अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2022 हेतु उत्कृष्ट कथा लेखन के लिए  प्रदान किया जाएगा। 'बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान समारोह' आरा (बिहार) के तत्वाधान में आयोजित होने वाला  यह सम्मान समारोह  16 दिसंबर को पटना  के 'जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान' सभा कक्ष में सम्पन्न होगा। आयोजित इस सम्मान समारोह में पूनम सिंह, 2018 (कहानी),  डॉ  विनय कुमार, 2019 ( कविता) , रामदेव सिंह, 2020 ( कहानी), अनिल विभाकर , 2021 (कविता), रतन वर्मा, 2022  (कहानी), विनय  सौरभ, 2023 (कविता) के लिए 'बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान' प्रदान कर अलंकृत किया जाएगा।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  प्रख्यात साहित्यकार आलोक धन्वा एवं रामधारी सिंह दिवाकर सम्मिलित होंगे । सम्मान समारोह की अध्यक्षता मदन कश्यप और हृषीकेश  सुलभ करेंगे।  इस समारोह में रांची  के प्रख्यात साहित्यकार रवि भूषण की  सद्य प्रकाशित  कृति 'आजादी' :  सपना और हकीकत' का लोकार्पण किया जाएगा।  सम्मान समारोह का उद्घाटन रवि भूषण के कर कमल द्वारा सम्पन्न होगा।  आयोजित कार्यक्रम में अवधेश प्रीत, मदन कश्यप, डॉ रवि भूषण, सुनीता गुप्ता, राकेश रंजन, संतोष दिक्षित, शिवदयाल, सतीश कुमार राय एवं यादवेंद्र  सम्मानित  कथाकारों एवं कवियों की कृतियों पर चर्चा करेंगे।

पूनम सिंह, डॉ विनय कुमार, रामदेव सिंह, अनिल विभाकर, रतन वर्मा एवं विनय सौरभ को 'बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान' से अलंकृत किए जाने की घोषणा पर साहित्यिक संस्था 'परिवेश' के संयोजक विजय केसरी, कथाकार डॉ विकास कुमार, कथाकार भैया विवेक प्रियदर्शी,कथाकार सुबोध सिंह 'शिवगीत' ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि सम्मान समारोह केआयोजक मंडल ने कविता और कहानी के क्षेत्र में जिन छह साहित्यकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, इन सबों की कृतियों से हिंदी साहित्य गौरान्वित है। 


विजय केसरी,

(संयोजक)

'परिवेश'

(साहित्यिक/ सांस्कृतिक/वैचारिक एवं सामाजिक संस्था)

रामनगर रोड, 'केसरी निवास', हजारीबाग : 825 301.

 मोबाइल नंबर : 92347 99550.

 दिनांक : 13. 12. 2023.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें