शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

अकाल चिंतन /:महात्मा गांधी कौन थे?- अमन त्यागी

 


महात्मा गाँधी कौन थे?/

- रहने दो मत पूछो, बहुत सवाल होते रहे हैं बीते सालों में।

- महात्मा गांधी को क्यों मारा गया? इसका भी अब कोई मतलब नहीं रहा।

- महात्मा गांधी ने देश के लिए क्या किया? छोड़ो मत याद करो।

- देश ने महात्मा गांधी के लिए क्या किया? यह भी कोई मुद्दा नहीं है।

- मुसलमान उन्हें कितने प्रिय थे और हिंदू कितने? मुद्दा तो अब यह भी नहीं होना चाहिए।

- महात्मा गांधी कैसे महात्मा बने और किसने बनाया? यह बात भी याद रखने की क्या जरूरत है? छोड़ दीजिए ना।

- महात्मा गांधी कहाँ पैदा हुए और कहाँ पढे? यह भी कोई महत्वपूर्ण बात नहीं रह गई है।

- महात्मा गांधी क्या पहनते थे और क्या खाते थे? अब कोई जरूरत नहीं है बहस करने की।

- विरोध और पक्ष में उलझ कर यातना सहने और सहाने से किसका भला होने वाला है? सोचो...

- महात्मा गांधी थे भी कि नहीं? जानता हूँ परेशान कर देगा यह सवाल।

- ठीक वैसे ही जैसे राम का अस्तित्व नकारने का प्रयास किया गया ।

- मैं तो दोनों को ही नहीं मानना चाहता मगर क्या करूँ कोई तो बताए? 

एक दिल से नहीं जाता और दूसरा जेब से नहीं जाता।


-अमन त्यागी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें