शुक्रवार, 6 अक्तूबर 2023

साहित्य का नॉवेल

 * पहली किताब आत्महत्या पर लिखी; कमेटी ने कहा- वे लोगों की अनकही भावनाएं सामने लाए*


साहित्य का नोबेल प्राइज 64 साल के नॉर्वे के राइटर जॉन फॉसे को दिया गया है। कमेटी ने माना है कि उनके नाटकों और कहानियों ने उन लोगों को आवाज दी है जो अपनी बातें कहने में सक्षम नहीं थे। जॉन ने अपने नाटकों में ड्रामा के जरिए उन इंसानी भावनाओं को जाहिर किया है जो आमतौर पर जाहिर नहीं की जा सकती हैं। जिसे समाज में टैबू समझा जाता है।


जॉन ने अपने पहले ही उपन्यास रेड एंड ब्लैक में आत्महत्या जैसे गहरे और संवेदनशील मुद्दे पर लिखा था। इनकी मशहूर किताबों में पतझड़ का सपना भी शामिल है। साहित्य में अब तक 120 लोगों को नोबेल मिला है। इसमें केवल 17 महिलाएं हैं। इसकी वजह से नोबेल कमेटी की काफी आलोचना भी हुई है।


नोबेल जीतने वाले को 8.33 करोड़नोर्वे क़ो रुपए की राशि और एक गोल्ड मेडल दिया जाता है। नोबेल की घोषणा के बाद जॉन ने कहा- मैं काफी खुश हैं। मुझे लगता है कि ये प्राइज उस तरह के साहित्य के लिए दिया गया है, जो साहित्य के अलावा कुछ नहीं।


❤️

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें