मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

आम जनता के पुस्तक दान से खुला पुस्तकालय

 सूरज यादव


देश में बिहार का पूर्णिया पहला जिला होगा जहां की सभी ग्राम पंचायतों में शिक्षा विभाग के सहयोग से दान में प्राप्त 126607 किताबों से मिनी पुस्तकालय* खोले गए हैं। 

पूर्णिया जिला में चल रहे पुस्तक दान अभियान पर सरकार को भी मान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा है कि पूर्णिया जिले में साक्षरता दर में सुधार के साथ ही विकास के उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जनसहयोग के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभियान किताब दान कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। 


जिलाधिकारी राहुल कुमार की पहल पर पूर्णिया जिला में 25 जनवरी से ही अभियान किताब दान चल रहा है। केनगर प्रखंड की परोरा पंचायत से इसकी शुरुआत की गयी। जिले की सभी 230 पंचायतों में पुस्तकालय खोला जा चुका है।

सीएम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पूर्णिया का इतिहास अतिप्राचीन है। इस धरती को गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक एवं अध्यात्मिक धरोहरों तथा धार्मिक विरासतों के लिए जाना जाता है। समरसता, सादगी, सौम्यता, सत्यवादिता एवं मेहनत जिला की संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने आशा जताई है कि जिला की साक्षरता दर बढ़ाने में सभी लोगों का सक्रिय सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

अध्यापक श्याम सुन्दर गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया के इस युग में जब लोग किताबों से दूर हो रहे हैं तब खासकर गांव के बच्चों से लेकर बड़े लोगों को किताब से जोड़ने की यह नवाचारी पहल अत्यंत प्रशंसनीय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें