गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

ज्योतिष ज्ञान -7 / सिन्हा आत्म स्वरूप

 


1 मेरे लिए ज्योतिष विज्ञान है एक अद्भुत ज्ञान है

टोटका या तुक्का नही2


सादर आमंत्रित

2


हथेली की आयु रेखा पर बने त्रिभुज

मनुष्य को दिर्घायु बनाता है


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं के जरिए किसी भी व्यकित के भविष्य को लेकर जानकारी हासिल की जा सकती है। हथेली में केवल रेखाएं ही नहीं बल्कि कई तरह के चिन्ह भी मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के स्वभाव और उसके जीवन से जुड़े कई राज खोलते हैं। इस लेख में हम बात करेंगे रेखाओं से बने त्रिभुज के बारे में। अगर हाथ के किसी भी स्थान पर तीन तरफ से रेखाएं आकर एक-साथ मिलती हैं, तो इसे त्रिभुज कहा जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक हथेली की अलग-अलग जगहों पर त्रिभुज का होना अलग-अलग संकेत देता है।


बड़ा त्रिभुज: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ पर बड़े आकार का त्रिभुज बनता है तो इसका अर्थ है की वह व्यक्ति बेहद ही नरम दिल का होता है। वह बिना किसी उम्मीद के लोगों की मदद करता है। ऐसे लोग काफी भावनात्मक होते हैं।


चंद्र रेखा पर त्रिभुज: अगर किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र रेखा पर त्रिभुज का निशान है तो इसका अर्थ है की ऐसा व्यक्ति विदेश यात्रा पर जाता है। ऐसे लोग अक्सर सरकारी खर्चे या फिर कंपनी से तरफ से विदेश की यात्रा पर जाते हैं। ऐसे लोग बेहद ही बुद्धिमान होते हैं और इन्हें जीवन की सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।


शुक्र रेखा पर त्रिभुज का निशान: अगर किसी व्यक्ति के शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान है, तो ऐसे लोग काफी आकर्षक होते हैं। यह विलासिता में अपनी जिंदगी व्यतीत करते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें