भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
|
दिल्ली
| |
नाम | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली |
राजभाषा(एँ) | हिन्दी, अंग्रेज़ी, पंजाबी और उर्दू |
जनसंख्या | 1,38,50,507[1] |
· घनत्व | 9,340[1] /वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 1,483 वर्ग किमी[1] |
भौगोलिक निर्देशांक | 28°36′36″ उत्तर 77°13′48″ पूर्व |
जलवायु | दिल्ली की जलवायु उपोष्ण है। दिल्ली में गर्मी के महीने मई तथा जून बेहद शुष्क और झुलसाने वाले होते हैं। |
तापमान | 20 - 30 °C औसत |
· ग्रीष्म | 25 - 46 °C |
· शरद | 7 - 25 °C |
वर्षा | 617[2] मिमी |
ज़िले | 9 |
मुख्य ऐतिहासिक स्थल | इंडिया गेट, क़ुतुब मीनार, जामा मस्जिद, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, लाल क़िला आदि |
मुख्य पर्यटन स्थल | हुमायूँ का मक़बरा, दिल्ली हाट, जंतर मंतर, अक्षरधाम मन्दिर राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली |
मुख्य धर्म-सम्प्रदाय | हिन्दू, इस्लाम, सिक्ख, बौद्ध, जैन एवं अन्य |
लिंग अनुपात | 1000/821[1] ♂/♀ |
साक्षरता | 81.82%[1]% |
· स्त्री | 87.37%% |
· पुरुष | 74.71%% |
उच्च न्यायालय | दिल्ली |
उपराज्यपाल | नजीब जंग |
मुख्यमंत्री | राष्ट्रपति शासन |
विधानसभा सदस्य | 70 |
लोकसभा क्षेत्र | 7 |
राज्यसभा सदस्य | 3 |
प्रमुख त्योहार | लोहड़ी, होली, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, ईद, दिवाली, दशहरा, रक्षाबंधन आदि |
नदी | यमुना |
राजकीय पक्षी | घरेलू गौरैया (House Sparrow) |
बाहरी कड़ियाँ | आधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन |
15:39, 28 दिसम्बर 2013 (IST)
|
दिल्ली भारत की राजधानी एवं महानगरीय क्षेत्र है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो कि ऐतिहासिक पुरानी दिल्ली के बाद बसी थी। महान ऐतिहासिक महत्त्व वाला यह महानगरीय क्षेत्र महत्त्वपूर्ण व्यापारिक, परिवहन एवं सांस्कृतिक हलचलों से भरा है। दिल्ली देश के उत्तरी मध्य भाग में गंगा की एक प्रमुख सहायक नदी यमुना के दोनों तरफ़ बसी है। दिल्ली, भारत का तीसरा बड़ा शहर है। यहाँ के ऐतिहासिक स्थल तथा रमणीय स्थल अपने आप में विशेष हैं। पर्यटन विकास के उद्वेश्य से यह आगरा और जयपुर से जुड़ा है।
दिल्ली तो है दिल वालों की। दिल्ली के इतिहास में सम्पूर्ण भारत की झलक सदैव मौजूद रही है। अमीर ख़ुसरो और ग़ालिब की रचनाओं को गुनगुनाती हुई दिल्ली नादिरशाह की लूट की चीख़ों से सहम भी जाती है। चाँदनी चौक-जामा मस्जिद की सकरी गलियों से गुज़रकर चौड़े राजपथ पर 26 जनवरी की परेड को निहारती हुई दिल्ली 30 जनवरी को उन तीन गोलियों की आवाज़ को नहीं भुला पाती जो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सीने में धँस गयी थी। दिल्ली ने दौलताबाद जाने के तुग़लकी फ़रमानों को भी सुना और लाल क़िले से प्रधानमंत्री के अभिभाषणों पर तालियाँ भी बजायी। कभी रघुराय ने दिल्ली की रायसीना पहाड़ी को अपने कैमरे में क़ैद कर लिया तो कभी हुसैन के रंगों ने दिल्ली को रंग दिया। दिल्ली कभी कुतुबमीनार की मंज़िलों को चढ़ाने में पसीना बहाती रही तो कभी हुमायूँ के मक़बरे में पत्थरों को तराशती रही। नौ बार लूटे जाने से भी दिल्ली के शृंगार में कोई कमी नहीं आयी। आज भी दिल्ली विश्व के सुन्दरतम नगरों में गिनी जाती है।[3]
[सम्पादन] नामकरण
- अनुश्रुति है कि इसका नाम 'राजा ढीलू' के नाम पर पड़ा जिसका आधिपत्य ई.पू. पहली शताब्दी में इस क्षेत्र पर था। बिजोला अभिलेखों (1170ई.) में उल्लेखित ढिल्ली या ढिल्लिका सबसे पहला लिखित उद्धरण है। महाभारत काल में पाण्डवों द्वारा बसाया गया इन्द्रप्रस्थ नगर, आज हमारे देश का हृदय माना जाता है।
- एक मत के अनुसार दिल्ली का नामकरण फ़ारसी शब्द 'दहलीज़' पर पड़ा है। जिसका अर्थ है 'प्रवेश द्वार'।
- कुछ अन्य लोगों के मतानुसार आठवीं सदी में कन्नौज के राजा दिल्लू के नाम पर इसका नामांकन हुआ है। कई मुग़ल साम्राज्यों ने भी दिल्ली पर अपनी प्रभावी छाप छोड़ी है। कई अवसरों पर दिल्ली ने कई साम्राज्यों के पतन में अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे बहुरूपदर्शी भूतकाल में न केवल दिल्ली बल्कि विश्व के महानतम लोकतंत्र की खोज की जा सकती है।
[सम्पादन] इतिहास

1911 में कोलकाता से राजधानी दिल्ली स्थानांतरित होने पर यह शहर सभी तरह की गतिविधियों का केंद्र बन गया। 1956 में केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त हुआ। दिल्ली के इतिहास में 69 वाँ संविधान संशोधन विधेयक एक महत्त्वपूर्ण घटना है, जिसके फलस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम 1991 में लागू हो जाने से दिल्ली में विधानसभा का गठन हुआ। दिल्ली का पुरातात्विक परिदृश्य अत्यंत दिलचस्प है। सहस्राब्दियों पुराने स्मारक क़दम-क़दम पर खड़े नज़र आते हैं। नए या पुराने क़िलेबंद स्थान पर निर्मित 13 शहरों ने दिल्ली–अरावली त्रिकोण के लगभग 180 वर्ग किलोमीटर के एक सीमित क्षेत्र में अपनी मौजूदगी के निशान छोड़े हैं। दिल्ली के बारे में यह किंवदंती प्रचलित है कि जिसने भी यहाँ नया शहर बनाया, उसे इसे खोना पड़ा। सबसे पुराना नगर इंद्रप्रस्थ, क़रीब 1400 ई.पू निर्मित किया गया माना जाता है और वेदव्यास रचित महाकाव्य महाभारत में इसका वर्णन पांडवो की राजधानी के रूप में मिलता है। इस त्रिकोण में निर्मित दिल्ली का दूसरा शहर है अनंगपुर या आनंदपुर, जिसकी स्थापना लगभग 1020 ई. में तोमर राजपूत नरेश अनंगपाल (अनङ्पाल) ने राजनिवास के रूप में की थी। यह शहर अर्द्धवृत्ताकार निर्मित तालाब सूरजकुंड के आसपास बसा था। अनंग पाल ने बाद में इसे 10 किलोमीटर पश्चिम की ओर लालकोट पर स्थापित एक दुर्ग में स्थानांतरित किया।
[सम्पादन] भौगोलिक संरचना

[सम्पादन] जलवायु

[सम्पादन] प्रशासन एवं नियोजन
[सम्पादन] प्रशासनिक व्यवस्था

[सम्पादन] अर्थव्यवस्था

[सम्पादन] कृषि

[सम्पादन] सिंचाई
दिल्ली के गाँवों का तेज़ी से शहरीकरण होने की वजह से सिंचाई के अंतर्गत आने वाली खेती योग्य भूमि धीरे-धीरे कम होती जा रही है। राज्य में ‘केशोपुर प्रवाह सिंचाई योजना चरण तृतीय’ तथा ‘जल संशोधन संयंत्र से सुधार एवं प्रवाह विस्तार सिंचाई प्रणाली’ नामक दो योजनाएं चलाई जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में 350 हेक्टेयर की सिंचाई राज्य नलकूपों द्वारा और 1,376 हेक्टेयर की सिंचाई अतिरिक्त पानी द्वारा की जा रही है। इसके अलावा 4,900 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हरियाणा सरकार के अधीन पश्चिमी यमुना नहर द्वारा की जा रही है।[5][सम्पादन] शिक्षा

[सम्पादन] यातायात और परिवहन

[सम्पादन] कला
16वीं से लेकर 19वीं शताब्दी तक दिल्ली की कला और वहाँ के रहन सहन पर मुग़ल सल्तनत का प्रभाव रहा। मुग़लों के समय में तुर्की, फ़ारसी और भारतीय कलाओं के मिश्रण ने एक नई कला को जन्म दिया। जामा मस्जिद और लाल क़िला इसी वक्त में बनाए गए थे। दिल्ली दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। लेकिन 1911 में नई दिल्ली की स्थापना हुई और ब्रिटिश वास्तुकला ने दिल्ली के क़िलों और महलों के बीच अपनी जगह बना ली। एड्विन लुटियंस[7] ने इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन सहित नई दिल्ली को एक आधुनिक रूप दिया।[सम्पादन] वास्तुकला

[सम्पादन] संग्रहालय

[सम्पादन] हस्तशिल्प संग्रहालय

[सम्पादन] गुड़िया संग्रहालय

[सम्पादन] राष्ट्रीय संग्रहालय

[सम्पादन] राष्ट्रीय रेल संग्रहालय

[सम्पादन] कला दीर्घाएँ

[सम्पादन] राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा
यह देश की एक प्रमुख एवं प्रतिष्ठित दीर्घा है। जयपुर के तत्कालीन महाराजा के निवास स्थान जयपुर हाउस में 1954 में शुरू हुई इस दीर्घा में 19वीं एवं 20वीं शताब्दी की लगभग 15,000 दुर्लभ कलाकृतियों का संग्रह है। यहाँ का मुख्य आकर्षण है नंदलाल बोस, राजा रवि वर्मा, अमृता शेरगिल एवं जामिनी रॉय द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट कलाकृतियाँ। भारत के कुछ प्रसिद्ध मूर्तिकारों के कार्य को भी इस दीर्घा में प्रदर्शित किया गया है। यहीं पर एक पुस्तकालय एवं विक्रय केन्द्र भी है, जहाँ से पोस्टर, चित्रमय पोस्टकार्ड, कैटलाग आदि ख़रीदे जा सकते हैं। बच्चों में कला के प्रति अभिरूचि पैदा करने के लिए यहाँ समय-समय पर स्कूली बच्चों के लिए विशेष भ्रमण, सभा, फ़िल्म प्रदर्शन इत्यादि भी आयोजित किए जाते हैं।[सम्पादन] ललित कला अकादमी

[सम्पादन] गढ़ी स्टूडियो
ललित कला अकादमी द्वारा दिल्ली विकास प्राधिकरण की सहायता से कला कुटीर में स्थापित यह स्टूडियो कलाकारों के लिए स्वर्ग है। यह फ़्राँस की राजधानी पेरिस से प्रेरित है, जहाँ कलाकारों को स्टूडियो और लॉजिंग की सुविधा दी जाती है। यहाँ विश्व के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के व्याख्यान व प्रदर्शन इत्यादि आयोजित किए जाते हैं।[सम्पादन] त्रिवेणी कला संगम
तानसेन मार्ग पर स्थित इस सांस्कृतिक केन्द्र में चार गैलेरियाँ आई हुई हैं। ज़मीन तल में स्थापित वीथिका में पुरानी दुर्लभ कलाकृतियाँ हैं, जबकि सबसे बड़ी वीथिका है श्रीराधारानी वीथिका, जहाँ स्थापित एवं नए कलाकारों के शो आयोजित किए जाते हैं। त्रिवेणी वीथिका में कलाकारों के लघु कार्य प्रदर्शित किए जाते हैं।[सम्पादन] पर्यटन

[सम्पादन] बाग़-बग़ीचे

[सम्पादन] दर्शनीय स्थल
[सम्पादन] अशोक के शिलालेख

[सम्पादन] गांधी स्मृति
बिड़ला भवन के बरामदे में स्थापित यह वह जगह है, जहाँ 30 जनवरी, 1948 को प्रार्थना सभा में जाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इसे बाद में स्मारक का रूप दे दिया गया।[सम्पादन] हौज़ ख़ास
अलाउद्दीन खिलजी द्वारा सन् 1305 में सिरी के निवासियों के लिए बनाया यह ऐसा पिकनिक स्थल है, जो गर्मियों में ठण्डा और सर्दियों में गरम रहता है।[सम्पादन] पुराना सचिवालय
ई. माटुंग थॉमस द्वारा 1912 में यह भवन कुछ ही महीनों में बनकर तैयार हुआ था। अब यहाँ दिल्ली विधानसभा चलती है।[सम्पादन] संसद भवन

[सम्पादन] बेगम सामरू का महल
यह इलेक्ट्रानिक सामान के थोक एवं फुटकर व्यापार का केन्द्र है। आजकल इसे भागीरथ बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है। इसे बेगम सामरू (1753-1836) के रहने के लिए बनाया गया था, जिसने एक लालची सैनिक वाल्टर रेनहर्ड से निकाह कर लिया था।[सम्पादन] कोतवाली
1857 की क्रान्ति के असफल हो जाने के बाद अंग्रेज़ों ने दिल्ली पर क़ब्ज़ा करने के लिए इसकी स्थापना की थी। कुछ स्वतंत्रता सैनानियों को यहाँ बन्दी बनाकर रखा गया था। कैप्टन हेडसन द्वारा काटे गए मुग़ल राजकुमारों के सिरों का जुलूस भी यहीं पर लाया गया था।[सम्पादन] तुग़लकाबाद

[सम्पादन] धार्मिक स्थल

[सम्पादन] हिन्दू धार्मिक स्थल
[सम्पादन] कालकाजी मन्दिर

- लक्ष्मीनारायण मन्दिर (बिड़ला मन्दिर)
- झंडेवाला देवी मन्दिर
- आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मन्दिर
- मां संतोषी मन्दिर
- चांदनी चौक का शिव-गौरी मन्दिर
- संकट हरणी मंगल करणी शक्तिपीठ
- भैरव मन्दिर
- इनके अतिरिक्त दिल्ली में हिन्दुओं के अन्य मन्दिर हैं- सफ़ेद संगमरमर का छतरपुर का दुर्गा मन्दिर, मां सात मंजिला मन्दिर, 1724 में जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वारा खड़कसिंह मार्ग पर स्थित हनुमान मन्दिर, काली बेरी का मन्दिर और जोगमाया का मन्दिर।
[सम्पादन] जैन धार्मिक स्थल
[सम्पादन] अहिंसा स्थल
कुतुबमीनार के पास तीन एकड़ क्षेत्र में फैला यह स्थल भव्य बगीचे के बीच भगवान महावीर की कमल में स्थित आदमकद प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। 1980 में स्थापित यह प्रतिमा 17 फ़ीट ऊँची एवं 50 टन वज़नी है।[सम्पादन] दिगम्बर जैन मन्दिर
शाहजहाँबाद में 1656 में निर्मित यह मन्दिर भगवान आदिनाथ को समर्पित है। यह मन्दिर चेरिटी पक्षी अस्पताल के लिए भी मशहूर है।[सम्पादन] ईसाई धार्मिक स्थल
[सम्पादन] सेक्रेड हार्ट कैथड्रल चर्च
गुरुद्वारा बंगला साहिब मार्ग के पास दिल्ली की दो प्रमुख कान्वेण्ट स्कूलों सेंट कोलम्बिया एवं कान्वेण्ट ऑफ़ जीसस एवं मैरी के मध्य में स्थित सेक्रेड हार्ट कैथड्रल चर्च है।[सम्पादन] सेण्ट जेम्स चर्च
1836 में जेम्स स्कीनर द्वारा बनाई गई सेण्ट जेम्स चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्च है। पश्चिमी शैली में निर्मित यह चर्च केवल रविवार के दिन ही खुलता है।[सम्पादन] सेण्ट थॉमस चर्च
दिल्ली में तीसरा चर्च सेण्ट थॉमस चर्च है। जो 1930-32 में उन ईसाईयों के लिए बनाई गई थी, जो धर्म परिवर्तन करके ईसाई बने हैं। वॉल्टर जॉर्ज नामक वास्तुशिल्पी द्वारा लाल ईटों से निर्मित यह चर्च पंचकुइयाँ मार्ग पर स्थित है।[सम्पादन] सिक्खों के धार्मिक स्थल
[सम्पादन] बंगला साहिब गुरुद्वारा
यह गुरुद्वारा गुरु हरकिशन साहिब जी की याद में बनाया गया है, जो होशियारपुर से दिल्ली छोटी माता के प्रकोप से दिल्ली वासियों को बचाने आए थे। इस परिसर में गुरु ने निवास किया था एवं यहाँ पर एक झील भी स्थित है। कहा जाता है कि इसका पानी औषधीय गुण लिए हुए है।- अन्य गुरुद्वारे हैं-
[सम्पादन] मुस्लिम धार्मिक स्थल
[सम्पादन] चिराग देहलवी दरगाह
नसीरूद्दीन मोहम्मद की याद में निर्मित इसे रौशन चिराग़ देहलवी के नाम से भी जाना जाता है।[सम्पादन] फ़तेहपुर मस्जिद
सन 1650 में इसे शाहजहाँ की बीवी फ़तेहपुरी बेगम ने बनवाया था।[सम्पादन] हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया

[सम्पादन] जामा मस्जिद

- अन्य मुस्लिम धार्मिक स्थल
[सम्पादन] प्रदर्शनी स्थल
[सम्पादन] प्रगति मैदान

[सम्पादन] दिल्ली हाट

[सम्पादन] खानपान

[सम्पादन] संस्कृति

[सम्पादन] खेल
दिल्ली खेलों की दृष्टि से भी काफ़ी महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। क्रिकेट और फुटबॉल दिल्ली के मुख्य खेल हैं। यहाँ अनेक स्टेडियम मौजूद हैं जैसे- फ़िरोज़शाह कोटला स्टेडियम, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, सिरी फोर्ट कांप्लेक्स, कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तालकटोरा स्टेडियम, त्यागराज स्टेडियम, यमुना स्पोटर्स कांप्लेक्स, आर. के. खन्ना स्टेडियम और दिल्ली विश्वविद्यालय।[सम्पादन] 19वें राष्ट्रमंडल खेल

[सम्पादन] बच्चों की दिल्ली
दिल्ली में बच्चों के मनोरंजन एवं शिक्षा के लिए बहुत कुछ है। यहाँ बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क, विज्ञान केन्द्र, प्लेनेटेरियम (खगोल शिक्षा संग्रहालय), संग्रहालय और चिड़ियाघर है। बाल भवन-कोटला रोड पर स्थित बाल भवन में बच्चों के लिए नियमित रूप से नाटक, संगीत, चित्रकारी आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय बाल संग्रहालय एवं विज्ञान सेंटर आदि भी यहीं पर स्थित हैं। बच्चों के लिए पुस्तकालय-चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट, बी.सी.राय मेमोरियल वाचनालय, नेशनल बुक ट्रस्ट, ब्रिटिश कौंसिल पुस्तकालय इत्यादि।[सम्पादन] सौ वर्ष की राजधानी
ग़ुलामी के दौर में अंग्रेज़ सम्राट जॉर्ज पंचम ने 12 दिसम्बर, 1911 को कोलकाता के स्थान पर दिल्ली को राजधानी बनाया। इसकी रूपरेखा और निर्माण कार्यों की देखरेख ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुचेंस (लुटियन्स) ने की थी। एक सौ पचास वर्षों तक कोलकाता के ज़रिये भारत पर शासन करने के बाद अंग्रेजों ने अपनी साम्राज्य विस्तार के मद्देनजर राजधानी को उत्तर भारत स्थानांतरित कर दिल्ली को नए स्थान के रूप में चुना था तथा यहाँ नयी राजधानी बनाने का महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया था।[9] किंग जॉर्ज पंचम के राज्यारोहण का उत्सव मनाने और उन्हें भारत का सम्राट स्वीकारने के लिए दिल्ली में आयोजित दरबार में ब्रिटिश भारत के शासक, भारतीय राजकुमार, सामंत, सैनिक और अभिजात्य वर्ग के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। दरबार के अंतिम चरण में एक अचरज भरी घोषणा की गई। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड हॉर्डिंग ने राजा के राज्यारोहण के अवसर पर प्रदत्त उपाधियों और भेंटों की घोषणा के बाद एक दस्तावेज़ सौंपा। अंग्रेज़ राजा ने वक्तव्य पढ़ते हुए राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने, पूर्व और पश्चिम बंगाल को दोबारा एक करने सहित अन्य प्रशासनिक परिवर्तनों की घोषणा की। दिल्ली वालों के लिए यह एक हैरतअंगेज फैसला था, जबकि इस घोषणा ने एक ही झटके में एक सूबे के शहर को एक साम्राज्य की राजधानी में बदल दिया, जबकि 1772 से ब्रिटिश भारत की राजधानी कलकत्ता थी।[10][सम्पादन] दिल्ली पर कविताएँ
|
|
[सम्पादन] टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 1.4 दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट
- ↑ Average annual rainfall of the states of India
- ↑ आदित्य चौधरी (भारतकोश प्रशासक) के वक्तव्य का अंश
- ↑ Average annual rainfall of the states of India
- ↑ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (हिन्दी) (पी.एच.पी) भारत की आधिकारिक वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 17 जून, 2012।
- ↑ INDIAN RAILWAYS PASSENGER RESERVATION ENQUIRY
- ↑ पूरा नाम एड्विन लैंडसियर लूट्यन्स, बीसवीं शताब्दी का एक प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार।
- ↑ आधिकारिक वेबसाइट (हिन्दी) (पीएचपी)। । अभिगमन तिथि: 28 सितंबर, 2010।
- ↑ राजधानी दिल्ली 100 बरस की हुई, पर कोई समारोह नहीं! (हिन्दी) (पी.एच.पी) सी.एन.बी.सी. आवाज़। अभिगमन तिथि: 22 दिसंबर, 2011।
- ↑ नई दिल्लीः सौ बरस का सफर (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) चौथी दुनिया। अभिगमन तिथि: 22 दिसंबर, 2011।
- ↑ दिल्ली / नवनीत पाण्डे (हिन्दी) (पी.एच.पी) कविता कोश। अभिगमन तिथि: 4 मार्च , 2011।
- ↑ दिल्ली / ग़ुलाम मोहम्मद शेख (हिन्दी) (पी.एच.पी) कविता कोश। अभिगमन तिथि: 5 मार्च , 2011।
[सम्पादन] बाहरी कड़ियाँ
अन्य वेबसाइट्स | वीडियो कड़ियाँ | पुस्तकें (गूगल) |
---|---|---|
[सम्पादन] संबंधित लेख
|
Thank you for nice information.
जवाब देंहटाएंPlease visit our web Here