शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

तुषारी भाषाएँI


तुषारी या तुख़ारी (अंग्रेज़ी: Tocharian, टोकेरियन; यूनानी: Τόχαροι, तोख़ारोईमध्य एशिया की तारिम द्रोणी में बसने वाले तुषारी लोगों द्वारा बोली जाने वाली हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की भाषाएँ थीं जो समय के साथ विलुप्त हो गई। एक तुर्की ग्रन्थ में तुषारी को 'तुरफ़ानी भाषा' भी बुलाया गया था। इतिहासकारों का मानना है कि जब तुषारी-भाषी क्षेत्रों में तुर्की भाषाएँ बोलने वाली उईग़ुर लोगों का क़ब्ज़ा हुआ तो तुषारी भाषाएँ ख़त्म हो गई। तुषारी की लिपियाँ भारत की ब्राह्मी लिपि पर आधारित थीं और उन्हें तिरछी ब्राह्मी (Slanted Brahmi) कहा जाता है।[1]

एक तख़्ती पर ब्राह्मी लिपि में लिखी हुई तुषारी 'बी' भाषा (कूचा, आक़्सू विभागशिनजियांग प्रान्त, चीन से मिली)
तुषारी पांडुलिपि का अंश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें