शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

भारत में कुल कितने जिले हैं?









 प्रस्तुति-- डा. ममता शरण

भारत में कुल कितने जिले हैं? क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला कौन सा है? जिला-निर्माण, निर्धारण की अवधारणा क्या है?

भारत के 28 राज्यों और सात केन्द्र शासित क्षेत्रों में जिलों की संख्या नवीनतम अनुमान के अनुसार  638 है। विवरण इस प्रकार हैः- 
राज्य (617)- आंध्र 23, अरुणाचल 16, असम 27, बिहार 38, छत्तीसगढ़ 18, गोवा 02, गुजरात 26, हरियाणा 21, हिमाचल 12, जम्मू-कश्मीर 22, झारखंड 24, कर्नाटक 30, केरल 14, मध्य प्रदेश 50, महाराष्ट्र 35, मणिपुर 09, मेघालय 07, मिजोरम 08, नगालैंड 11, उड़ीसा 30, पंजाब 20, राजस्थान 33, सिक्किम 04, तमिलनाडु 30, त्रिपुरा 04, उत्तर प्रदेश 71, उत्तराखंड 13, पश्चिम बंगाल 19। केन्द्र शासित क्षेत्र(21)- अंडमान निकोबार 03, चंडीगढ़ 01, दादरा-नगर हवेली 01, दमण-दीव 02, लक्षद्वीप 01, दिल्ली 09, पुदुच्चेरी 04।

भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में जिला एक महत्वपूर्ण इकाई है। केन्द्र सरकार के बाद होती है राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के अधीन चलने वाली प्रशासनिक व्यवस्था। इसमें पहला स्तर होता है डिवीजन का जो कई जिलों को मिलकर बनता है। उसके नीचे जिला होता है, जो वस्तुतः प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। हालांकि डिलाधिकारी या डिप्टी कमिश्नर प्रदेश सरकार के अंतर्गत काम करते हैं, पर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य होते हैं। जिलाधिकारी का पद अंग्रेजी शासनकाल में सन 1772 में शुरू किया गया था. यह पद राजस्व संग्रह के लिए था, इसीलिए इसे डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर भी कहते हैं, पर अपने प्रारंभिक काल में जिलाधिकारी के पास राजस्व के अलावा नागरिक मामले, न्याय और फौजी ताकत भी थी। सन 1792 में जिला न्यायाधीश का पद बनाया गया।  

क्षेत्रफल के आधार पर देश का सबसे बड़ा जिला मेरे विचार से गुजरात का कच्छ होना चाहिए। इसका क्षेत्रफल 45, 652 वर्ग किलोमीटर है। यों भारत सरकार की वैबसाइट http://leh.nic.in/ में जम्मू कश्मीर के लेह को सबसे बड़ा जिला कहा गया है जिसका क्षेत्रफल 45110 वर्ग किलोमीटर बताया गया है। देश का सबसे छोटा जिला पुदुच्चेरी का माहे है, जिसका क्षेत्रफल 9 वर्ग किलोमीटर है।
राजस्थान पत्रिका के नॉलेज कॉर्नर में प्रकाशित

4 comments:

  1. भारत गणराज्य 28 प्रदेश। केन्द्र शासित सात ही शेष॥
    उत्तर उत्तरा मध्य पश्चिमी। छत्तीस राजा झाड़ सिक्कमी॥

    मेघ नाग मणि मजे त्रिपुरारी। अंधउड़ काना तमिल बिहारी॥
    कश पंजाबी गूजे महा कोला। आशा अरुण हरी हिम गोला॥

    उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बगाल, छत्तीस गढ़, राजस्थान, झारखण्ड, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आन्ध्र प्रदेश, उड़ीसा, कर्णाटक, तमिलनाडु, बिहार, काश्मीर, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, आसाम अरुणांचल प्रदेश, हरियाना, हिमाचल प्रदेश व गोवा।

    भारत के केन्द्र शासित प्रदेश
    दिल्ली दमन दादरा अंडा। चंडी लक्ष्य सात ही पंडा ॥

    दिल्ली, दमन दीव, दादरा व नगर हवेली, अंडमान निकोबार, चन्डीगढ़ व लक्ष्यद्वीप।  From the book of memory guru " bhoolana bhool jaaoge"
    Reply
  2. मध्‍यप्रदेश की राजनीति
    Reply
  3. भारत में कुल कितने जिले हैं? क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला कौन सा है? जिला-निर्माण, निर्धारण की अवधारणा क्या है?

    भारत के 28 राज्यों और सात केन्द्र शासित क्षेत्रों में जिलों की संख्या नवीनतम अनुमान के अनुसार 638 है। विवरण इस प्रकार हैः-
    राज्य (617)- आंध्र 23, अरुणाचल 16, असम 27, बिहार 38, छत्तीसगढ़ 18, गोवा 02, गुजरात 26, हरियाणा 21, हिमाचल 12, जम्मू-कश्मीर 22, झारखंड 24, कर्नाटक 30, केरल 14, मध्य प्रदेश 50, महाराष्ट्र 35, मणिपुर 09, मेघालय 07, मिजोरम 08, नगालैंड 11, उड़ीसा 30, पंजाब 20, राजस्थान 33, सिक्किम 04, तमिलनाडु 30, त्रिपुरा 04, उत्तर प्रदेश 71, उत्तराखंड 13, पश्चिम बंगाल 19। केन्द्र शासित क्षेत्र(21)- अंडमान निकोबार 03, चंडीगढ़ 01, दादरा-नगर हवेली 01, दमण-दीव 02, लक्षद्वीप 01, दिल्ली 09, पुदुच्चेरी 04।

    भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में जिला एक महत्वपूर्ण इकाई है। केन्द्र सरकार के बाद होती है राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के अधीन चलने वाली प्रशासनिक व्यवस्था। इसमें पहला स्तर होता है डिवीजन का जो कई जिलों को मिलकर बनता है। उसके नीचे जिला होता है, जो वस्तुतः प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। हालांकि डिलाधिकारी या डिप्टी कमिश्नर प्रदेश सरकार के अंतर्गत काम करते हैं, पर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य होते हैं। जिलाधिकारी का पद अंग्रेजी शासनकाल में सन 1772 में शुरू किया गया था. यह पद राजस्व संग्रह के लिए था, इसीलिए इसे डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर भी कहते हैं, पर अपने प्रारंभिक काल में जिलाधिकारी के पास राजस्व के अलावा नागरिक मामले, न्याय और फौजी ताकत भी थी। सन 1792 में जिला न्यायाधीश का पद बनाया गया।

    क्षेत्रफल के आधार पर देश का सबसे बड़ा जिला मेरे विचार से गुजरात का कच्छ होना चाहिए। इसका क्षेत्रफल 45, 652 वर्ग किलोमीटर है। यों भारत सरकार की वैबसाइट http://leh.nic.in/ में जम्मू कश्मीर के लेह को सबसे बड़ा जिला कहा गया है जिसका क्षेत्रफल 45110 वर्ग किलोमीटर बताया गया है। देश का सबसे छोटा जिला पुदुच्चेरी का माहे है, जिसका क्षेत्रफल 9 वर्ग किलोमीटर है।
    राजस्थान पत्रिका के नॉलेज कॉर्नर में प्रकाशित
    Reply

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें