मंगलवार, 21 सितंबर 2021

रिचर्ड फेनमैन:- एक मसख़रा वैज्ञानिक|

 प्रस्तुति - स्वामी शरण


रिचर्ड फेनमैन भौतिकशास्त्री होने के साथ-साथ अपने मजाकिया स्वभाव के लिए प्रसिद्ध थे| फेनमैन के चुटकले और मौखिक-व्यंग्य की कहानियों ने भौतिक विज्ञान की  पुस्तकों में अपनी जगह बनाई हैं| फेनमैन न्यूयॉर्क के रॉकअवे में पले-बढ़े और एम्.आई.टी से शिक्षा ग्रहण की| उन दिनों फेनमैन गणित विषय की एक शाखा कैलकुलस को सिखने के प्रति इतने अधीर थे कि इस विषय को स्वयं सीखने की ठानी| प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पी.एच.डी के बाद वे मैनहट्टन परमाणु बम परियोजना से जुड़ गए| फेनमैन इस परियोजना के तहत लॉस एलामोस में काम करते हुए अपनी वैज्ञानिक गतिविधियों से ज्यादा अपने सहयोगियों के साथ मस्करी करने में व्यस्त रहते थे| 


            फेनमैन बंद तालो को बिना चाबी के खोलने में सक्षम थे| लॉकर में पड़े परमाणु परियोजना सम्बंधित गुप्त दस्तावेजों को निकालकर उन्हें सबके सामने प्रकट कर देते थे| यद्यपि वे यह दिखाना चाहते थे कि परियोजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज कितने असुरक्षित हैं| उन्होंने बताया कि दस्तावेजों को निकालना टॉयलेट पेपर को खींचकर निकालने जितना आसान हैं| 


  फेनमैन का निजी जीवन समस्याओं से घिरा रहा| अपनी पहली पत्नी की दुःखद मौत के बाद वे भावनात्मक रूप से टूट गए | ऐसा होते हुए भी वे अपने मजाकिया स्वभाव से अपने सहयोगियों का मन जीत लेते थे| सहयोगी गेल-मैन ने बताया कि उन्होंने अपने एक मित्र के जन्मदिवस पर उपहार में बंद एक मोर को उसके कमरे तक पहुंचा दिया था| जेल-मैन ने यह भी बताया कि उन्हें फेनमैन के साथ काम करके बहुत मजा आया |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें