सोमवार, 1 नवंबर 2021

सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

अखंड,एकीकृत भारत पटेल की देन:विजय प्रकाश 


औरंगाबाद,1 नवम्बर। 

सरदार पटेल ने देश के लगभग छह सौ रजवाड़े  को अपने देश में मिलाकर देश को मजबूत किया।आज अखंड एवं एकीकृत भारत सरदार पटेल की देन है। 

    उपरोक्त बातें वरीय शिक्षाविद एवं अवकाश प्राप्त भारतीय प्रशासनिक पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर साहित्य,

कला व सांस्कृति की संवाहक संस्था " साहित्यकुंज" द्वारा ऑनलाइन आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का उद्धाटन करते हुये कही।

    वरीय साहित्यकार श्रीराम राय की अध्यक्षता एवं वरीय रचनाकार अरविन्द अकेला एवं नवोदित संचालिका सुश्री करिश्मा सिंह के कुशल संचालन में संचालित इस कवि सम्मेलन में राजेश कुमार "मक्खन"झाँसी",कलावती करवा (कूचबिहार),

रंजना विनानी"काव्या ",स्वाति जैसलमेरिया (रेवा),मधु वैष्णव "मान्या"(जयपुर),आरती तिवारीसनत(वाराणसी),

मीना जैन "दुष्यंत" 

(भोपाल),प्रीति हर्ष (नागपुर),मधु भूतडा,

निर्मल जैन "नीर", प्रकाश कुमार (मधुबनी),वीणा आडवाणी "तनवी",गीता पाण्डेय"अपराजिता"(रायबरेली),डाक्टर ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी "शैलेश"

(बाराणसी),अणपूर्णा मालवीय "सुभाषिणी"

 (प्रयागराज),हीरा सिंह "कौशल"(हिमाचल प्रदेश),डाक्टर बत्सला (झालावाड),कुमारी चन्दा देवी मालाकार

(जबलपुर)एवं ईश्वर चंद्र जायसवाल(गोडा)सहित

तीन दर्जन कवियों,

कवयित्रियों,व गजलकारो ने अपनी अपनी कविताओं,गीतों व गजलों के माध्यम से संपूर्ण वातावरण को काव्यमय बना दिया।

     कार्यक्रम के पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत वरीय कवियित्री आदरणीया सुषमा सिंह ने किया जबकि सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे वरीय पत्रकार अनामी शरण "बबल" एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में औरंगाबाद जिले के वरीय पत्रकार प्रमेन्द्र कुमार मिश्र ने संबोधित किया।कार्यक्रम में कविवर अरविन्द अकेला एवं श्री राम राय द्वारा सभी कवियों को सम्मानित किया गया।

      -----000----

            अरविन्द अकेला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें