बुधवार, 19 अक्तूबर 2022

घाना गणराज्य

 

घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में कोट द' आईवोर (आइवरी कोस्ट), उत्तर में बुर्किना फासो, पूर्व में टोगो और दक्षिण में गिनी की खाड़ी से मिलती है। घाना शब्द का अर्थ "लड़ाकू राजा" है।

घाना गणराज्य
ध्वज
राष्ट्रवाक्य: "स्वतंत्रता और न्याय"
राष्ट्रगान: गॉड ब्लेस अवर होमलैंड भगवान हमारी जन्मभूमि को आशीष दे
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
अक्रा
5°33′N 0°15′W / 5.550°N 0.250°W
राजभाषा(एँ)अंग्रेजी
निवासीघानियन
सरकारसंवैधानिक अध्यक्षीय गणराज्य
 - राष्ट्रपतिजॉन अता मिल्स
 - उप-राष्ट्रपतिजॉन द्रामानी माहामा
 - संसद के अध्यक्षज्यॉस बॉमफोर्ड-अदो
 - मुख्य न्यायाधीशजॉर्जिना थियोडोरा वुड
स्वतंत्रता युनाइटेड किंगडम से
 - घोषणा6 मार्च 1957 
 - गणराज्य1 जुलाई 1960 
 - वर्तमान संविधान28 अप्रैल 1992 
क्षेत्रफल
 - कुल238,535 km2 (81 वां)
 - जल (%)3.5
जनसंख्या
 - 2009 जनगणना23,837,000 (48 वां)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी)2009 प्राक्कलन
 - कुल$36.135 बिलियन (-)
 - प्रति व्यक्ति$1,563.74 (-)
मानव विकास सूचकांक (2013)Steady 0.573[1]
मध्यम · 138वाँ
मुद्राघानियन सेडी (GHS)
समय मण्डलजीएमटी (यू॰टी॰सी॰0)
 - ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)जीएमटी (यू॰टी॰सी॰0)
दूरभाष कूट+233
इंटरनेट टीएलडी.gh

औपनिवेशिक समय से पूर्व घाना पर अनेक प्राचीन राजवंशों का प्रभुत्व था, जिनमें पूर्वी तट पर गा-दामेस और अंदरुनी क्षेत्र में अशांति साम्राज्य के अलावा तटीय और अंदरुनी क्षेत्रों में अनेक फान्ते और इवे राज्य शामिल थे। १५ वीं सदी में पुर्तगालियों के साथ संपर्क में आने के बाद यूरोपिय देशों के साथ व्यापार की बढ़ोतरी हुई और ब्रिटेन ने १८७४ में गोल्ड कोस्ट, के नाम से राजशाही उपनिवेश की स्थापना की।

गोल्ड कोस्ट १९५७ में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल करने वाला पहला उप सहारा अफ्रीकी राष्ट्र बना। प्राचीन साम्राज्य घाना, जिसका विस्तार एक समय पूरे पश्चिम अफ्रीका में था, के नाम पर नए देश का नाम घाना रखा गया। घाना अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है, जिनमें राष्ट्रमंडलपश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक सामुदायिकअफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें