शनिवार, 1 अक्तूबर 2022

महेंद्र कपूर

आज महेंद्र कपूर साहब की पुण्यतिथि है.अमृतसर में जन्मे श्री महेंद्र कपूर साहब ने जल्द ही बॉम्बे (मुंबई) का रुख कर लिया था.

      तमाम हिट गानों के बीच, महेंद्र साहब के खाते में बहुत सारे देशभक्ति गीत भी है जो आज भी सुने जाते हैं. बीआर चोपड़ा साहब के लिए आपने ढेरों गीत गाए और वो गीत भी बहुत प्रचलित हुए.जिस प्रकार राजेश खन्ना जी की आवाज़ किशोर दा थे, जिस प्रकार एस पी बाला साहब की आवाज सलमान खान जी की आवाज़ मानी जाती थी, जैसे शैलेंद्र जी ऋषि कपूर जी की आवाज़ थे, जैसे मनहर उधास जी जैकी दादा की आवाज़ बन गए थे, ठीक उसी तरह महेंद्र कपूर साहब की आवाज भारत कुमार अर्थात श्री मनोज कुमार पर बेहद जंचती थी.

        रफ़ी साहब को चाहने और मानने वाले महेंद्र कपूर जी बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे.

         मांगी थी इक दुआ, नीले गगन के तले, चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनो, तुम अगर साथ देने का वादा करो आपके बेहद प्रचलित गीत थे.

        74 की उम्र में आपका निधन हुआ.श्री महेंद्र कपूर साहब का हिंदी सिने जगत में योगदान अतुलनीय है।सबकी मां सिनेमा कपूर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करती है.

नोट - सभी संगीत प्रेमियों से निवेदन है कि आज महेंद्र कपूर साहब का एक गीत अपने प्लेलिस्ट में शामिल कर उन्हे एक परफेक्ट ट्रिब्यूट दें।

#सबकी_मां_सिनेमा

#mahendrakapoor #

diansingers

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें