शनिवार, 30 जनवरी 2016

जीजी बाई का मंदिर-




https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgBi_Q5nmCuvhPYJjBRFy-_ccDgUdCyzraT0z8gG3b7tUKiEhZhzeEtxpCigr2vPyKiGjXzJri8tzGoHahnu7EVM0VvefNiiKlzX2mk9JYEZzwHUqrtxkelTLmwGxtY_wW7iHqjc5727cmb/s1600/51.jpg
यूं तो हम भगवान के आसपास चप्पल-जूते तक फटकने नहीं देते लेकिन एक मंदिर ऐसा है जहां मां दुर्गा काे नयी चप्पल या सैंडिल चढ़ाई जाती है। सुनकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन यह सच है। यह मंदिर है मप्र की राजधानी भोपाल में। एक पहाड़ी पर बने इस मंदिर में श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने के बाद चप्पलें चढ़ाते हैं। आज हम आपको बता रहे है इस मंदिर की अनोखी परंपरा के बारे में।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitvNxGqomP6GuvIphV77Koazbva_FvprvHMtZ-mUdM1BsRuMsmwx5Wz8o5wGxZkePtF1tbWi6E3WA_L7MJ4nfeyytVFQ_zY8A8YfWW-BX2LY0iDxhKLEuQfWhyphenhyphenYWZkZIB15BkSjK-tOkEa/s1600/52.jpg
नाम है जीजी बाई का मंदिर


राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में एक छोटी सी पहाड़ी पर बना मां दुर्गा का सिद्धदात्री पहाड़ावाला मंदिर है। जिसे लोग जीजीबाई मंदिर भी कहते हैं। दरअसल करीब 18साल पहले यहां अशोकनगर से रहने आए आेम प्रकाश महाराज ने मूर्ति स्थापना के साथ शिव-पार्वती विवाह कराया था और खुद कन्यादान किया था। तब से वे मां सिद्धदात्री को अपनी बेटी मानकर पूजा करते हैं और आम लोगों की तरह बेटी के हर लाढ़-चाव पूरे करते हैं।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhjf2E2YIlCtRtIHARz5OdKmVR1rp9KoV1R5opziLzT3iT36l51g7oKvcDjoRgpr9DxLQYHdVgFLaZ_4vDo7fhPxqidIo5sugykciE1eSl7oc_uuuYxNdsFsCEk0XdDZBimi66kW76ceBwz/s1600/54.jpg
पहाड़ी पर बना सिद्धदात्री पहाड़ावाला मंदिर
कभी-कभी दो तीन घंटे में बदलने पड़ते हैं कपड़े


ओम प्रकाश महाराज बताते हैं कि लोग यहां मन्नतें मांगते हैं और पूरी होने के बाद नयी चप्पल चढ़ाते हैं। चप्पल के साथ-साथ गर्मी में चश्मा, टोपी और घड़ी भी चढ़ाई जाती है। एक बेटी की तरह दुर्गा जी की देखभाल होती है। कई बार हमें आभास होता है कि देवी उन्हें पहनाए गए कपड़ोंं से खुश नहीं हैं तो दो-तीन घंटों में ही कपड़े बदलने पड़ते हैं।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh8MGKzii9WkYIpb2wBb4MmbOaqAQOC2KqhxlKlQF6Dn7ti4VITdRj5hxEpIg5y8wnojaUffBC7g1lhrxoqo1W-uDooOLHTenGnEoJJC0p3BPbMX-xZi-kWUhcGkfO2mv_rTxtE3I63TYPN/s1600/53.jpg
विदेशों से आती हैं चप्पल


ओम प्रकाश महाराज बताते हैं कि जीजीबाई माता के लिए उनके भक्त विदेशों से भी चप्पल भेज चुके हैं। मंदिर में आने वाले कुछ लोग विदेश में बस गए हैं। कभी सिंगापुर तो कभी पैरिस से उनके लिए चप्पल आई है। एक दिन चप्पल चढाने के बाद उसे बांट दी जाती है।
भारत के अन्य मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –   भारत के अदभुत मंदिर
Other Similar Posts- 
कहानी भारत के 5 रहस्यमयी मंदिरों की
दैवीय चमत्कार- 50 लाख लीटर पानी से भी नहीं भरा शीतला माता के मंदिर में स्तिथ ये छोटा सा घडा़, वैज्ञानिक भी हैरान
चमत्कारिक कनिपक्कम गणपति मंदिर (आंध्रप्रदेश) लगातार बढ़ा रहा है मूर्ति का आकार

भारत के इन 10 मंदिरों में मिलता है अजब गजब प्रसाद
जंगमवाड़ी मठ वाराणसी : जहा अपनों की मृत्यु पर शिवलिंग किये जाते हे दान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें