रविवार, 12 जुलाई 2015

हरियामा के हर गांव में है कुवांरों की फौज



 

 

हर गांव में है 150 से 200 कुवांरों की फौज

Posted On January - 19 - 2015
प्रस्तुति-  हुमरा असद

भिवानी में सोमवार को बेटी बचाओ रैली को संबोधित करते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़।- हप्र
भिवानी, 19 जनवरी (हप्र)
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि प्रत्येक गांव में डेढ़ सौ से 200 कुंआरों की फौज है, लेकिन यदि प्रयास किए जाएं तो आने वाले कई सालों में लड़के एवं लड़कियों की संख्या को बराबर किया जा सकेता है। लेकिन इसके लिए कानूनी, तकनीक एवं सामाजिक स्तर पर प्रयास जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसको लेकर जो अभियान छेड़ा है उसका आगाज हरियाणा से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3 तरीकों से प्रयास करने होंगे। पहले तो तकनीक स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। इसके लिए ऐसा डिवाइस विकसित करना होगा, जिससे अल्ट्रासाउंड करवाने वाले की फाइल सीएमओ आफिस में आए और उसे डिलीवरी तक फालो किया जाए। दूसरा तरीका कानूनी स्तर पर पीएनडीटी एक्ट को लागू करना होगा। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। धनखड़ ने तीसरे तरीके में खापों, राजनीतिक दलों एवं संगठनों से मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पानीपत में की जा रही रैली से इस जनान्दोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर अब प्रयास किए गए तो आने वाले 18 सालों के बाद देश में लड़के एवं लड़कियों की तादाद बराबरी पर लाई जा सकेगी।
वहीं भिवानी के रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला से शुरू बेटी बचाओ रैली नेहरू पार्क तक पहुंची और लोगों को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए लड़कियां और समाजसेवी संगठन एवं प्रशासनिक अधिकारी आगे बढ़ते गए।
फोटो कैप्शन-बेटी बचाओ रैली को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़। भिवानी हप्र।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें