रविवार, 12 जुलाई 2015

एक ही महिला के होते है कई पति




प्रस्तुति- हुमरा असद राहुल मानव


पूरे हिमाचल की फिजा इन दिनों बदली हुई है। पर्यटक यहां इस मौसम का मजा लेने आ रहे हैं। dainikbhaskar.com द्वारा चलाई जा रही विशेष श्रृंखला के तहत आज हम आपको बता रहे हैं किन्नौर की एक खास परंपरा के बारे में, जिसमें एक महिला के कई पति होते हैं। इस प्रथा को घोटुल कहा जाता है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश की हर प्रथा निराली है। हर गांव, शहर में एक नई प्रथा देखने को मिल जाती है। ऐसा कहा जाता है कि महाभारत काल में किन्नर प्रदेश (अब किन्नौर) में पांडवों ने सर्दियों के दौरान एक गुफा में पत्नी द्रोपदी और अपनी मां कुंती के साथ अज्ञातवास का कुछ साल बिताए थे। जिस प्रथा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका संबंध पांडवों के अज्ञातवास से जोड़कर देखा जाता है। इस प्रथा को घोटुल प्रथा कहते हैं।
सभी भाई एक युवती से करते हैं शादी
हमारे देश में विवाह की कई प्रथाएं हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आज भी बहु पति विवाह किए जाते हैं। यहां रहने वाले परिवारों में महिलाओं के कई पति होते हैं। ऐसा नहीं है कि ये पति अलग-अलग परिवारों के हो, महिला के पति एक ही घर के होते हैं। घर की एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार के सभी भाई एक ही युवती से परंपरा के अनुसार शादी करते हैं और विवाहित जीवन जीते हैं। अगर किसी महिला के कई पतियों में से किसी एक की मौत भी हो जाए तो भी महिला को दुख नहीं मनाने दिया जाता है।
आगे की स्लाइड में पढ़े- कैसे निभाई जाती हैं परंपराएं...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें