शनिवार, 20 फ़रवरी 2016

जहां भूत से भूत भी डरते हैं



भारत की 30 भूतिया जगह!
 
क्या आपने भूत-प्रेत पिशाच देखे हैं ? क्या आप भूत-प्रेत पिशाच पर विश्वास करते हैं? तो जानिए इन ३० जगह के बारे में !!
Untitled
बहुत पहले से ही भारत में हजारों लोग भूत-पिशाच पर विश्वास करते हैं। और वैसे भी जब आप ऐसी जगह जाते हैं तोह वंहा जाकर आपको डर लगता है जैसे की कोई पीछे से आवाज दे रहा हो या अचानक आपके कान के पास पीछे से हवा निकल गयी हो। हम लोग बचपन से ही इन जगहों के बारे में काफी कुछ डरावनी कहानियाँ सुनते आ रहे है। आज हम आपको ऐसी 30 जगहों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगे और जहां आकर निश्चित ही आपका दिल दहल जायेगा।

1.) भानगढ़ का किला , राजस्थान:-

bhangarh
राजस्थान के अलवर जिले का भानगढ़ भारत के सबसे कुख्यात भुतहा किले के रूप में जाना जाता है। भानगढ़ का किला अपने आप में रहस्यों को समाये हुए है।  इसे सत्रहवीं शताव्दी में राजा माधो सिंह ने बनवाया था।  माना जाता है कि इस महल में आत्माओं का वास है| सत्रहवीं शताव्दी में एक जादूगर जो  वंहा की राजकुमारी रत्नावती पर मोहित हो गया था और उसने राजकुमारी पर कल जादू चलाया था लेकिन जादू अपना प्रभाव न कर सका। उलटे उसी जादू से उस जादूगर की मौत हो गयी लेकिन मरते-मरते तांत्रिक भानगढ़ के विनाश का शाप दे गया और कहा यह इलाका एक ही रात में बर्बाद हो जायेगा और यंहा के लोगों की आत्मा को कभी मुक्ति नहीं मिलेगी। और हुआ भी ऐसा ही यहां के मंदिरों को छोड़कर यह इलाका एक ही रात में बर्बाद हो गया। उसके बाद से यह किला खंडहर में तब्दील हो गया और अब उनमें चलता है वंहा भूतों का राज। यही कारण है कि आज तक महल में आत्माए भटकती है।

2.) रामूजी फिल्म सिटी, हैदराबाद:-

ramuji
ये काफी बड़ी फिल्म सिटी है माना जाता है कि ये जगह निज़ाम सुल्तान द्वारा शापित है जो भी आदमी वंहा रात की लाइट में उचाई पर काम कर रहा होता है तो उस पर कई बार धक्का देने का प्रयास किया गया है कमरों में इधर -उधर खाना बिखरा देखा गया है शीशे पर उर्दू में निज़ाम के द्वारा कुछ लिखा पाया गया जो निज़ाम ने ही कहा था लड़किओं को भूत के द्वारा ज़्यादा सताया जाता है कपडे भिगो दिए जाते है,बाथरूम का दरवाज़ा खटखटाया जाता है जब मुख्य दरवाज़ा बंद होता है, बहुत  प्रयतन किये गए इस तरह के कार्यों को रोकने के लिए लेकिन वो प्रभावी नहीं हुए आज भी वहाँ निज़ाम की आत्मा भटकती है।

3.) डुमास बीच ,गुजरात:-

Dumas-Beach-Gujarat
डुमास बीच अपनी काली बालू एवं रहस्यमयी घटनाओ  के लिए प्रसिद्ध है।  वहां आने वाले पर्यटक तरह-तरह की आवाजे सुनते हैं लेकिन कोई दिखाई नहीं देता।  आवाज़ें कहती है कि जहाँ से आये हो वही लौट जाओ। आधी रात में टहलते हुए इसे अनुभव किया जा सकता है जो लोग बीच पर रात में घूमने गए है वो कभी लौट के नहीं आये।

4.) साऊथ पार्क सिमेट्री , कोलकाता:-

South-Park-Street-Cemetery-1
कोलकाता के इस पार्क का भ्रमण जिस भी व्यक्ति ने किया है वो जीवित नहीं बचा है, सुनने में आया है कि दोस्तों के एक समूह ने यहाँ के चित्र उतारे थे तब से उनके साथ अजब-गजब वाकये होने लगे। एक की मृत्युं दमा से हुई थी जबकि उसे दमे की कोई समस्या कभी नहीं थी।

5.) लोथियन कब्रिस्तान – कश्मीरी गेट, दिल्ली:-

लोथियन कब्रिस्तान - कश्मीरी गेट
पुरानी दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास स्तिथ यह कब्रिस्ताtन 200 साल से अधिक पुराना है। ये जगह ब्रिटिश सिपाही निकोलस से शापित है यहाँ से काफी जीवित व्यक्ति गायब हो चुके है। माना जाता है कि इसमें एक अंग्रेज सैनिक सर निकोलस की रूह भटकती है, जो एक भारतीय महिला से प्रेम करता था लेकिन अपनी प्रेमिका द्वारा ठुकराए जाने पर उसने अपना सिर काट लिया था और तब से हर अमावस्या के दिन उस सिपाही का भूत इस स्थान पर टहलता नजर आता है।

6.) कुलधारा, राजस्थान:-

3 Kuldhara Grave yard05-09-2014-01-45-99T

इस स्थान के बारे में 1820 में स्थानीय लोगों को पता चला कि यह रहस्यमयी और बेकार है, इसलिए इस जगह को लोगों ने छोड़ दिया। कहते है, यहां रूकने पर व्यक्ति गायब हो जाता है। ऐसा कई बार हुआ है। एक बार एक मंत्री कुलधारा गांव की एक सुंदर लड़की से शादी करना चाहता था तब ग्रामीणों ने इसका विरोध तो मंत्री ने उनका लगान दो गुना कर दिया। जिससे गांव वालों ने वह जगह छोड़ दी और तब से यहां कोई नहीं रहता, जो भी रहता है वह मर जाता है।

7.) शनिवारवाड़ा , पुणे:-

shaniwar-wada-pune
इस जगह पर अप्राकृतिक चीज़े रात होते ही घटित होने लगती है।  इस महल में एक छोटा राजकुमार अपने किसी समीपी के द्वारा मारा गया था और उस वक़्त वो मदद के लिए अपने चाचा को पुकार रहा था ये दिल दहला देने वाली आवाज़े आज भी सुनी जा सकती है रात में जोर- जोर से मुझे बचाओ चाचा-मुझे बचाओ चाचा की आवाज़े आती है।

8.) दिल्ली कैंट, दिल्ली:-

haunted-places-in-delhi-delhi-cantt
इस जगह पर लोगों ने देखा है कि एक महिला लोगों से लिफ्ट मांगती है और यदि वो गुजर जाते है तो  महिला उनका कार की स्पीड से पीछा करती है। यह डरावना अनुभव बहुत लोगों के साथ हुआ है।

9.) जी पी ब्लॉक , मेरठ:

GP-Block-Meerut
माना जाता है कि इस जगह पर आत्माओं का वास है यहाँ  के स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने एक निश्चित समय अवधि पर आत्माओं को देखा है उन्होंने चार लड़कों को मोमबत्ती के पास शराब पीते देखा एवं एक लड़की को लाल साड़ी में भागते हुए देखा गया था।

10.) डाउ हिल कुरसेओंग, दार्जलिंग:-

Dow_Hill
ये पहाड़ी इलाका कुछ अदभुद, विचित्र घटनाओं के लिए जाना जाता है वहाँ के रहने वाले लोगों ने उन जंगलों में एक बिना सिर के लड़के को घूमते देखा है जो अचानक दिखता एवं अचानक गायब हो जाता है।

11.) फिरोजशाह कोटला, दिल्‍ली:-

firojshahkotla-of-delhi
फिरोजशाह कोटला के बारे में एक बात फेमस है कि वहां युवतियां सुरक्षित नहीं है। इसलिए वहां कोई लड़की कभी अकेली नहीं जाती है। कहा जाता है कि बुरी आत्माएं, उन लड़कियों पर प्रहार करके उनका वध कर देती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि वह उन्हे मिठाई ऑफर करती है और उसके बाद उन्हें मारती हैं। ये वाकई में खतरनाक लगता है।

12.) जतिंगा घाटी, असम:-

जतिंगा घाटी,
असम में जतिंगा घाटी, बहुत सुंदर और मनोरम दृश्यों वाली है। लेकिन सितम्बर के महीने में हर अमावस रात को यहां भारी संख्या में रहस्यमयी रूप से पक्षी मर जाते हैं। ये पक्षी प्रवासी होते है, लेकिन यहां से कभी वापस नहीं जाते हैं। इन पक्षियों के यहां आकर मरने के पीछे क्या कारण है, आज तक किसी को भी पता नहीं चला है। लेकिन ऐसा हर वर्ष होता है।

13.) राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता:-

राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता
राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता में कई प्रकार की रहस्यमयी घटनाओं के बारे में सुनने को मिलता है। जो गार्ड यहां रात में ड्यूटी करते हैं, वह आपको कई प्रकार की ऐसी घटनाएं सुना सकते हैं। जिन मजूदरों की मौत यहां पुस्तकालय में हुई थी, उनके भूत इसी पुस्तकालय में रहते हैं। काफी  समय पहले, एक छात्र इस पुस्तकालय में गया और फिर वहां से कभी वापस नहीं आया। कई लोग कहते हैं कि सुबह जब लाईब्रेरी खोलिए तो हर दिन काफी पेपर और सामान बिखरा हुआ पड़ा रहता है।

14.) चर्च ऑफ थ्री किंग, गोआ:-

चर्च ऑफ थ्री किंग, गोआ
चर्च और भूत, कुछ अलग सा साउंड करता है। लेकिन भूतों की कोई सीमा नहीं होती, वह चर्च में भी जा सकते हैं। गोआ के कैन्सुलिम चर्च में भूत रहते हैं, ऐसा यहां के स्थानीय लोगों का मानना है। कहा जाजा है इस चर्च कुछ पुर्तगाली राजाओं का मर्डर हो गया था और बाद में दो राजाओं ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्माएं आज भी वंहा भटकती हैं।

15.) अल्येया घोस्ट लाइट्स, बंगाल:-

अल्येया घोस्ट लाइट्स, बंगाल
पश्चिम बंगाल के मार्सेस में कई बार घोस्ट लाइट्स का वर्णन होता है। मछुआरों से इस बारे में आप कई कहानियों को सुन सकते हैं। उनका मानना है कि लाइट जलने के बाद आपको नहीं जाना चाहिए, वरना मौत निश्चित है।

16.) टनल नंबर 103, शिमला:-

टनल नंबर 103, शिमला
शिमला-कालका रोड़ पर टनल नम्बर 103 स्थित है। लोगों का मानना है कि वहां कोई एक नहीं बल्कि कई आत्माएं रहती हैं। यहां घनघोर अंधेरा रहता है और आपको ऐसा लगेगा कि कोई बात कर रहा है। कई बार लोगों ने यहां औरत की आत्मा को टहलते हुए देखा है।

17.) अग्रसेन का बाबली, दिल्ली:-

अग्रसेन का बाबली, दिल्ली
यह एक भयानक बाबली है। पौराणिक कथाओं में भी इसका वर्णन है। कहा जाता है कि जब इसमें काला पानी भर जाता है तो यह लोगों को इसमें मरने के लिए मोहित करती है। यहां तक कि आज भी यहां लोग सूर्यास्त के बाद नहीं आते हैं।

18.) संजय गांधी राष्ट्रीय पार्क, मुम्बई:-

संजय गांधी राष्ट्रीय पार्क, मुम्बई
राष्ट्रीय पार्क और भयानक होना, कुछ विरोधाभासी लगता है, लेकिन ऐसा है ही। कहा जाता है कि पक्षी अक्सर यहां बिना किसी कारण के गायब हो जाते हैं या मर जाते हैं और उसका कारण आज तक कोई नहीं जान पाया है।

19.) ताजमहल पैलेस, मुम्बई:-

ताजमहल पैलेस, मुम्बई
कई लोग शायद यह बात नहीं जानते होगें कि जिसने ताज होटल को बनाया था, उसी वास्तुकार की मौत इसमें हो गई थी, ऐसा कहा जाता है की उसने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो जैसा डिजाइन बनाना चाहता था, वह डिजाइन बन ही नहीं पा रहा था। तब से यहां आने वाले कई गेस्ट मानते हैं कि वह अक्सर किसी की परछाई देखते हैं।

20.) जमाली-कमाली मस्जिद और कब्र – महरौली, दिल्ली:-

जमाली-कमाली मस्जिद और कब्र
यह मस्जिद दिल्ली के महरौली में स्थित है। यहां सोलवहीं शताब्दी के सूफी संत जमाली और कमाली की कब्र मौजूद है। इस जगह के बारे में लोगों का विश्वास है कि यहां जिन्न रहते हैं। कई लोगों को इस जगह पर डरावने अनुभव हुए हैं। सूफी संत जमाली लोधी हुकूमत के राज कवि थे। इसके बाद बाबर और उनके बेटे हुमायूं के राज तक जमाली को काफी तवज्जो दी गई। माना जाता है कि जमाली के मकबरे का निर्माण हुमायूं के राज के दौरान पूरा किया गया। मकबरे में दो संगमरमर की कब्र हैं, एक जमाली की और दूसरी कमाली की। जमाली कमाली मस्जिद का निर्माण 1528-29 में किया गया था। यह मस्जिद लाल पत्थर और संगमरमर से बनी है।

21.) लाम्बी देहर माइंस,  मसूरी:-

लाम्बी देहर माइंस,
मसूरी के बाहरी इलाके में स्तिथ है। ऐसा कहा जाता है 1990 से पहले उस वक़्त वँहा पर करीब 50000 मजदूर काम करते थे।  कहा जाता है की स्टोन माइंस की बीमारियों से बचने के लिए लाइमस्टोन माइंस के लिए कई सुरक्षा नियम बने हुए थे पर देहर माइंस में इस तरह के किसी भी नियम का पालन नहीं होता था नतीज़न वंहा पर बड़ी संख्या में मजदुर बिमारी से मरने लगे। उस माइंस में काम पर लगे ट्रको के पहाड़ी से गिरने की भी कई घटनाएं हुई। फलस्वरूप सरकार ने सुरक्षा नियमो की अनदेखी के कारण इस माइंस को हमेशा के लिए बंद करवा दिया। तभी से यह जगह वीरान पड़ी है। स्थनीय लोगो के अनुसार खाली पड़ी माइंस और घर अब आत्माओ का ठिकाना है। यहाँ पर रात को लोगो के बाते करने की आवाज़े सुनाई देती है। एक और बात जो इस जगह को भयानक बनाती है वो है चलती हुई कार, बस, ट्रको का अचानक सड़क से उत्तर जाना जिससे की कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते है।  यहाँ तक की यह पर एक हेलीकॉप्टर रहस्यमयी तरीके से क्रेश भी हो चुका है।

22.) ग्रांड पैराडी टावर – मुंबई:-

ग्रांड पैराडी टावर - मुंबई
ग्रांड पैराडी टावर को मुंबई की सबसे हॉन्टेड बिल्डिंग माना जाता है। 1976 में इसके निर्माण के बाद से लगभग 20 लोग इस इमारत की आठवी मंज़िल से कूद कर आत्महत्या कर चुके है जिसमे बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक शामिल है। इसलिए इसे सुसाइड प्वांइट भी कहा जाता है। २००४ में एक बुजुर्ग दम्पति ने यहाँ से कूद कर आत्महत्या कर ली। उसके एक साल के भीतर उनके परिवार के बाकी सदस्यों ने भी उसी जगह से कूदकर आत्महत्या कर ली।  इनमे उनके छोटे -छोटे पोते पोती भी शामिल थे। इसके बाद यह बिल्डिंग सुर्ख़ियो में आई और माना जाने लगा की इस ईमारत में पारलौकिक शक्तियों का बसेरा है।

23.) मालचा महल – दिल्ली:-

मालचा महल - दिल्ली
मालचा महल दिल्ली के दक्षिण रिज़ के बीहड़ो में छुपा है।  इसका निर्माण फ़िरोज़ शाह तुगलक ने करवाया था। यह महल पिछले कई सदियों से वीरान रहने के कारण खंडहर हो चुका है। इस खंडहर हो चुके महल में 1985 में, अवध घराने की  बेगम विलायत महल अपने दो बच्चो, पांच नौकरो और 12 कुत्तो के साथ रहने आई। इस महल में आने के बाद वो कभी इस महल से बाहर नहीं निकली। इसी महल में बेगम विलायत खान ने 10 सितम्बर 1993 को आत्महत्या कर ली थी। कहते है की बेगम की रूह आज भी उसी महल में भटकती है।

24.) टॉवर ऑफ साइलेंस – मालाबार हिल, मुंबई:-

टॉवर ऑफ साइलेंस - मालाबार हिल, मुंबई
टॉवर ऑफ साइलेंस दरअसल पारसी कब्रिस्तान है। यंहा के खौफनाक मंजर केवल भूतीया अनुभवों तक ही सीमित नहीं है बल्कि उससे काफी बढ़कर हैं। दिन में ही एक से बढ़कर खौफनाक मंजर आपको देखने को मिल जाएंगे। यहां पारसी समुदाय के लोग अपने मृत जनों का अंतिम संस्कार करते हैं। पारसी समुदाय अपने मृतकों के शव को न जलाते हैं, न दफनाते हैं बल्कि यही  लाकर खुले में छोड़ जाते हैं गिद्धों और अन्य मांस भक्षी पक्षियों के लिए, ऐसा कहा जाता है एक हसीन लड़की रात के वक्त यहां से गुजरने वालों से लिफ्ट मांगती है। इसके अलावा एक पारसी परिवार की आत्माओं को देखे जाने का भी दावा किया जाता है जो इसी जगह एक कार एक्सीडेंट में मारे गए थे। वे भी आते-जाते लोगों को अक्सर दिख जाते हैं। वे लोगों को गाड़ी खराब  होने के बहाने से अपनी ओर आकर्षित करते हैं और मदद की अपील करते हैं। ये  दोनों ही आत्माओं ने यहां से गुजरने वाले कुछ लोगों को नुक्सान भी पहुंचाया  जिसके बाद यहां के बारे में ये बात प्रचलित हो गई कि यहां कभी भी जाना खतरे से खाली नहीं है और जाने-अनजाने अनिष्ट को चुनौती देना है।

25.) फ़र्न हिल होटल, ऊटी:-

Fernhills-Royal-Palace-Ooty
इस होटल को अब इसकी डरावनी घटनाओ के कारण बंद कर दिया गया है ये होटल राज मूवी के दौरान फेमस हुआ था जब यहाँ पर मूवी की शूटिंग चल रही थी तब मूवी की कोरिओग्राफर  सरोज खान  एवं क्रू मेंबर्स ने अजीब सी चीज़े अनुभव की उन्होंने सुबह के समय रूम का सारा फर्नीचर इधर-उधर गिरा पाया जब कम्प्लेंट करने के लिए फ़ोन किया तो उस वक़्त फ़ोन डेड रहा और जब क्रू मेंबर शिकायत करके जहा आया तो बाद में पता चला कि वो फ्लोर वहाँ है ही नहीं।

26.) मुकेश मिल्स, मुंबई:- 

mukesh-mills
1870 में निर्मित मुकेश मिल्स अड्डा, भारत में सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक माना जाता है। कई फिल्मों की शूटिंग और मशहूर गीत जुम्मा चूम्मा भी  इस स्थान पर इसी स्थान पर शूट किया गया था। मुकेश मिल्स की रिपोर्ट में सबसे प्रचलित घटना के बारे में कहा गया है की यंहा एक अभिनेत्री के ऊपर आत्मा का साया है और यहाँ एक डरावने पुरुष की आवाज में बाहर की जगह खाली करने के लिए कर्मचारियों को चेतावनी देती है। मुकेश मिल्स हमेशा भारत में सबसे प्रेत वाधित स्थानों की सूची पर दिया गया है।

27.) राज किरण होटल, लोनावला:-

Raj-Kiran-Hotel
लोनावला के सुरम्य पहाडी स्टेशन में यह होटल स्थित है। ऐसा माना जाता है की इस होटल के एक कमरे में बहुत प्रेत का साया रहता है। जो मेहमान कमरे में वहां रुके हैं, उनका अनुभव है की रात में सोते हुए कमरे में अचानक हवा चलने लगती है और परदे उड़ने लगते हैं, ऐसा लगता है जैसे उनके बिस्तर से कोई चादर खींच रहा हो तभी से यह कमरा हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। 

28.) सेवॉय होटल, मसूरी:-

Svoy-Hotel-Mussoorie
उत्तराखंड 1902 में मैसूरी में इसे बनाया गया था। यह इंडिया की सबसे डरावनी और भुतहा जगहों में से एक है। कहा जाता है कि १९११ की गर्मियों में होटल के सबसे ऊपर की मंजिल पर एक महिला गारनेट ऑरमे की लाश मिली थी। उसकी मौत किन कारणों से हुई थी, इसका पता आज तक नहीं चल पाया है। ऐसा माना जाता है की उसकी जहर देकर मृत्यु की गयी थी। आज भी वह आपने कातिल को ढूंढ रही है पर उसने किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया। होटल में आने वालों और वहां के आस-पास के लोगों को आज भी महिला की परछाई दिखाई देती है। कुछ लोगों का कहना है कि यहां बेहद डरावनी आवाज़ें आती हैं।

29.)  वृंदावन सोसायटी, ठाणे:-

Thane_Vrindavan_Society
ठाणे (वेस्ट) में मौजूद वृंदावन सोसायटी की एक बिल्डिंग में माना जाता है की कभी किसी व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। यहां पर कुछ अजीबो गरीब हरकतें होती नज़र हुई आई हैं। एक बार की बात है की उस बिल्डिंग के सिक्युरिटी गार्ड को इतना ज़ोर का थप्पड़ लगा कि वह कुर्सी से उठ खड़ा हुआ और पास में बैठे दूसरे सिक्युरिटी गार्ड को तमाचा लगा बैठा, यह सोचकर कि शायद उसने ही उसे मारा था। बाद में सचाई जानकर उनके होश उड़ गए।

30.) डिसूजा चॉल- माहिम, मुंबई:-

DSouza_Chawl_of_Mahim_Haunted
मुंबई में कई प्रेत वाधित स्थान रहे हैं लेकिन डी ‘सुजा चॉल’ कई बार सुर्ख़ियों में आ चुकी है ऐसा कहा जाता है की एक मृतक महिला की भावना इस चॉल के गलियारों सत्ता रही है कहा जाता है की उस महिला को डिसूजा चॉल के कुए के पास कई बार देखा गया है जो अब प्रयोग में नहीं है। मान्यता है की एक स्थानीय महिला कुएं में गिर गयी थी और उसकी उसी में डूब कर मर गयी थी इस दुर्घटना के बाद से, महिला की भावना ने चॉल में घूम शुरू कर दिया। जो आज भी बहुत लोगों को दिखाई दे जाती है।
12345

You may also like

देखिये बेजुबान जानवरों की इंसानियत: समुद्र में फंसे एक कुत्‍ते की जान व्‍हेल ने कैसे बचाई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें