शनिवार, 27 अगस्त 2022

बिहार के पाखंडियों से चंद प्रश्न / वीरेंद्र सेंगर

हिंदुत्व के सभी पाखंडियों से चन्द सवाल / वीरेंद्र सेंगर 



गया के विष्णुपद मंदिर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री मो०इसराइल मंसूरी के प्रवेश करने पर भगवान विष्णु को अपच हो गया है। भगवान की तबियत खराब होने से वहाँ के ब्राह्मणों ने हो हल्ला मचाना शुरु कर दिया है और कह रहा है कि अब मेरे भगवान का जान खतरे में है। हिन्दुओं एक हो जाओ नहीं तो तेरे भगवान का जीना असम्भव है। मैं उन पाखंडियों से पूछना चाहता हूँ कि मंसूरी साहब मुस्लिम हैं लेकिन बाबू जगजीवन राम क्या थे ?

         उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जब बनारस में सम्पूर्णानंद की मूर्ति का अनावरण  कर लौटे तब तोन्द वाले  ब्राह्मण ने उस मूर्ति को गो मूत्र और गंगाजल से धोने का काम किया था। .जगजीवन राम  हिन्दू थे या मुस्लिम? 

           2017 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद से हटे तब आदित्य नाथ योगी ने उनके आवास को गंगाजल से धोकर और गो मूत्र का छिड़काव करवाया था। अखिलेश यादव हिन्दू हैं या मुस्लिम? 

           18 मार्च 2018 को जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने गए तो वहाँ के पंडा ने मंदिर के गर्भगृह में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया और बदतमीजी भी की । पाखंडियों कोविंद साहब हिन्दू हैं या मुस्लिम? 

           जब जीतनराम माँझी मुख्यमंत्री थे तो उनके मधुबनी जिला के एक मंदिर परिसर में मूर्ति के दर्शन के बाद उस मंदिर और मूर्ति को गंगाजल और गो मूत्र से धोकर शुध्द किया गया। पाखंडियों माँझी जी हिन्दू हैं या मुस्लिम? 

          जय भीम जय भारत जय संविधान।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें