मंगलवार, 4 जुलाई 2023

भाजपा के 9 साल पूरे सब हुए सक्रिय

 केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सहारनपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी* 


 *पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में जीकी चर्चा*


*सहारनपुर* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने सहारनपुर पहुंचकर सर्किट हाउस में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया

 केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा जब से देश एव प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनी है लगातार आम आदमी के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो चुका है प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर अजय कुमार सिंह देवबंद विधायक बृजेश सिंह, राज्य मंत्री जसवंत सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार राजू,पार्षद सुनील पवार साबिर मलिक आदि नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


*रिपोर्ट: साजिद एडवोकेट/ राजेश सिन्हा*

*दैनिक विश्ववार्ता*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें