शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग, चीन को लगा झटका

 *अमेरिका की संसद ने प्रस्ताव पारित 

"अरुणाचल प्रदेश" को बताया भारत का अभिन्न अंग, चीन को पड़ा तमाचा*



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद से राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के साथ दोस्ती को लगातार गहरा कर रहे हैं। भारत ने अमेरिका का नजरिया ही बदल दिया है। अब अमेरिका हर मामले में भारत के साथ खड़ा नजर आ रहा है। ताजा मामले में अमेरिकी सीनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया है। 


अमेरिकी संसद की एक समिति ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताने वाला प्रस्ताव पारित किया है। अमेरिका के इस प्रस्ताव से चीन की बौखलाहट बढ़ गई है। अमेरिका ने एक तरह से भारत के उस दावे का समर्थन किया है, जिसमें वह अरुणाचल प्रदेश को अपना अभिन्न अंग बताता रहा है। जबकि चीन इस पर अपना दावा करता है। मगर अब अमेरिका ने बकायदे प्रस्ताव में अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग करार दिया है। इससे चीन छटपटाने लगा है।


*अमेरिकी संसद में यह प्रस्ताव सांसद जेफ मर्कले, बिल हेगेर्टी, टिम काइने और क्रिस वान होलेन ने बृहस्पतिवार को पेश किया था।*


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें