शनिवार, 1 जुलाई 2023

GST कलेक्शन: में बढ़ोतरी /

 

रॉय तपन भारती 


*जून में 1.61 लाख करोड़ का GST कलेक्शन: सालाना आधार पर 12% की बढ़ोतरी हुई, मई में 1.57 लाख करोड़ रहा था*


सरकार ने जून 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.61 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें लगभग 12% बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जून 2022 में 1.44 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था। वहीं, एक महीने पहले मई 2023 में ये 1.57 लाख करोड़ रुपए रहा था।


वित्त मत्रांलय के अनुसार, इस GST कलेक्शन में CGST के रूप में 31,013 करोड़ रुपए, SGST से 38,292 करोड़ रुपए और IGST के रूप में 80,292 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है। IGST की राशि में 39,035 करोड़ रुपए वस्तुओं के आयात पर लगने वाले टैक्स के रूप में वसूला गया है।


*GST कलेक्शन में महाराष्ट्र सबसे अव्वल*

जून 2023 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 17% बढ़कर 26,098 करोड़ रुपए रहा। इस लिस्ट में कर्नाटक 11,193 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और गुजरात 10,119 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें