मंगलवार, 18 जुलाई 2023

विकसित देश बनने का मंत्र


 *विकसित देश बनाने के लिए देश की GDP 7.6 फीसदी तक पहुंचना जरूरी: RBI Article*


भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपने जुलाई बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में कहा है कि अगर भारत को एक विकसित देश बनाना है तो अगले 25 सालों में जीडीपी दर को 7.6 फीसदी तक पहुंचाना होगा। अगर ऐसा हुआ तो साल 2047 तक भारत एक विकसित देश बन सकता है। 'इंडिया@100' शीर्षक वाले लेख में कहा गया है कि देश के पूंजी भंडार, बुनियादी ढांचे और लोगों के कौशल सेट के मौजूदा स्तर को देखते हुए यह काम आसान नहीं हो सकता है।

हरेंद्र बेहरा, धन्या वी, कुणाल प्रियदर्शी और सपना गोयल द्वारा लिखित लेख में कहा गया है कि विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रति व्यक्ति आय स्तर हासिल करने के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी को अगले 25 वर्षों में सालाना 7.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने की जरूरत है। ये लेखक आरबीआई के आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग से हैं।



केंद्रीय बैंक ने कहा कि वे इस लेख में व्यक्त विचार लेखकों के हैं। इनके विचारों का बैंक कोई प्रतिनिधित्व नहीं करती है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत की जीडीपी 7.2 प्रतिशत दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष के लिए आरबीआई का सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि का अनुमान 6.5 प्रतिशत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें