सोमवार, 20 जुलाई 2020

प्रणाम


*🙏प्रणाम का महत्व 🙏*
💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎
*महाभारत का युद्ध चल रहा था -*
*एक दिन दुर्योधन के व्यंग्य से आहत होकर "भीष्म पितामह" घोषणा कर देते हैं कि -*

_*"मैं कल पांडवों का वध कर दूँगा"*_

*उनकी घोषणा का पता चलते ही पांडवों के शिविर में बेचैनी बढ़ गई -*

*भीष्म की क्षमताओं के बारे में सभी को पता था इसलिए सभी किसी अनिष्ट की आशंका से परेशान हो गए*

_*तब -*_

*श्री कृष्ण ने द्रौपदी से कहा अभी मेरे साथ चलो -*

*श्री कृष्ण द्रौपदी को लेकर सीधे भीष्म पितामह के शिविर में पहुँच गए -*

*शिविर के बाहर खड़े होकर उन्होंने द्रोपदी से कहा कि - अन्दर जाकर पितामह को प्रणाम करो -*

*द्रौपदी ने अन्दर जाकर पितामह भीष्म को प्रणाम किया तो उन्होंने -*
_*"अखंड सौभाग्यवती भव" का आशीर्वाद दे दिया , फिर उन्होंने द्रोपदी से पूछा कि !!*_

*"वत्स, तुम इतनी रात में अकेली यहाँ कैसे आई हो, क्या तुमको श्री कृष्ण यहाँ लेकर आये है" ?*

*तब द्रोपदी ने कहा कि -*

*"हां और वे कक्ष के बाहर खड़े हैं" तब भीष्म भी कक्ष के बाहर आ गए और दोनों ने एक दूसरे से प्रणाम किया -*

_*भीष्म ने कहा -*_

*"मेरे एक वचन को मेरे ही दूसरे वचन से काट देने का काम श्री कृष्ण ही कर सकते है"*

*शिविर से वापस लौटते समय श्री कृष्ण ने द्रौपदी से कहा कि -*

*"तुम्हारे एक बार जाकर पितामह को प्रणाम करने से तुम्हारे पतियों को जीवनदान मिल गया है " -*

*" अगर तुम प्रतिदिन भीष्म, धृतराष्ट्र, द्रोणाचार्य, आदि को प्रणाम करती होती और दुर्योधन- दुःशासन, आदि की पत्नियां भी पांडवों को प्रणाम करती होंती, तो शायद इस युद्ध की नौबत ही न आती " -*
_*......तात्पर्य्......*_

*वर्तमान में हमारे घरों में जो इतनी समस्याए हैं उनका भी मूल कारण यही है कि -*

*"जाने अनजाने अक्सर घर के बड़ों की उपेक्षा हो जाती है "*

*" यदि घर के बच्चे और बहुएँ प्रतिदिन घर के सभी बड़ों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें तो, शायद किसी भी घर में कभी कोई क्लेश न हो "*

*बड़ों के दिए आशीर्वाद कवच की तरह काम करते हैं उनको कोई "अस्त्र-शस्त्र" नहीं भेद सकता -*

*"निवेदन 🙏 सभी इस संस्कृति को सुनिश्चित कर नियमबद्ध करें तो घर स्वर्ग बन जाय।"*

*क्योंकि*:-

*प्रणाम प्रेम है।*
_*प्रणाम अनुशासन है।*_
_*प्रणाम शीतलता है।*_         
_*प्रणाम आदर सिखाता है।*_
*प्रणाम से सुविचार आते है।*
_*प्रणाम झुकना सिखाता है।*_
_*प्रणाम क्रोध मिटाता है।*_
_*प्रणाम आँसू धो देता है।*_
*प्रणाम अहंकार मिटाता है।*
*प्रणाम हमारी संस्कृति है।*

        🙏🏼🙏🏼🙏🏼
 
🙏🏼 *सबको प्रणाम*  🙏🏼

अब ये मत पूछना की कहाँ लिखा है प्रूफ क्या है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें