मंगलवार, 6 अक्तूबर 2015

अनामी 6





 

इन अजीब रस्मों के बगैर शादी

 

प्रस्तुति- नीतिन पाराशर, दीपाली पाराशर 


2015-06-18 PM 02:21:09   
1 of 17 Next

नई दिल्लीः ये दुनिया बहुत बड़ी है और इस दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं। हर जाति, समुदाय और वर्ग के लोग अपने रिवाज और परंपराएं निभाते हैं। शादी को लेकर भी लोग के अपनी ही मान्यताएं हैं। आज हम आपको शादी के ऐसे रिवाजों के बारे में बताते हैं, जो आपको अजीब भी लगेगे और मजेदार भी।
1. कबूतर उड़ाना, फ़िलीपीन्स
परंपरागत फिलिपीनो शादी में दूल्हा और दुल्हन दो कबूतरों को आसमान में उड़ाते हैं। फ़िलीपीन्स में लोगों का मानना है कि ऐसा करने से शादीशुदा जोड़े का जीवन सुखद, शांत और संपन्न रहता है।
2. कन्फ़ेट्टी, इटली
इतालियन में, कन्फ़ेट्टी का मतलब सिर्फ़ कागज़ के टुकड़े उड़ाना ही नहीं है। यहां कन्फ़ेट्टी का अर्थ होता है मीठी टॉफियां। शादी में आए हुए मेहमानों को ये दी जाती हैं और विदाई के समय ये टॉफियां नवविवाहित जोड़े के ऊपर फेंकी जाती हैं।
3. लकड़ी काटने की रस्म, जर्मनी
जर्मनी में लकड़ी काटने की रस्म है। दूल्हा और दुल्हन मिल कर, सारे मेहमानों के सामने एक लकड़ी का टुकड़ा काटते हैं। अगर दोनों, ठीक तरह से ये कर लेते हैं तो माना जाता है कि वो ज़िन्दगी के उतार-चढ़ाव में एक दूसरे का साथ देंगे और हमेशा साथ रहेंगे।
4. सास के लिए बत्तख, कोरिया
पुरानी कोरियन सभ्यता के अनुसार, शादी के समय दूल्हा अपनी सास को बत्तख उपहार में देता था। मान्यता ये थी कि ऐसा करने से दूल्हा-दुल्हन के प्रति अपनी निष्ठा सिद्ध करता है लेकिन आजकल दूल्हा-दुल्हन लकड़ी की ही बत्तख एक दूसरे को देते हैं।
5. मुंह काला करना, स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड में शादी के एक दिन पहले दूल्हे और दुल्हन को घर के बाहर ले जाया जाता है और उन पर शराब, राख़, चिड़िया के पंख और आंटा डाला जाता है। ऐसी रस्म का कारण यह माना जाता है कि दोनों को नजर नहीं लगती।
6. काला वेडिंग केक, जमैका
जमैका की शादियों में काला वेडिंग केक मेहमानों को खिलाया जाता है जो फलों और डार्क रम से बनता है।
7. दुल्हन के ऊपर थूकना, केन्या
केन्या में जब शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन गांव छोड़ के जा रहे होते हैं तो दुल्हन के पिता अपनी बेटी के सर और सीने पर थूकते हैं, जिससे कि बुरे साए नवविवाहित जोड़े से दूर रहें।
8. मनी डांस, पोलैंड
एक पोलिश परंपरा के अनुसार, शादी में आने वाले मेहमान, दुल्हन के साथ नाचने के लिए रुपए देते हैं जो पैसे जमा होते हैं वो दूल्हा और दुल्हन के हनीमून में लगा दिए जाते हैं।
9. सफ़ेद घंटी तोड़ना, ग्वाटेमाला
जैसे हिन्दू शादियों में, घर में कदम रखने से पहले कलश गिराया जाता है वैसे ही ग्वाटेमाला की शादियों में दूल्हे की मां, नवविवाहित जोड़ी की समृद्धि और यश के लिए एक सफेद घंटी तोड़ती है।
10. पोलटेराबैंड, जर्मनी
इस प्रथा में दूल्हा और दुल्हन के दोस्त और परिजन शादी के एक रात पहले दोनों के घर के सामने बर्तन तोड़ते हैं।
11. दुल्हन को अगवा करना, रोमानिया
रोमानिया में एक नकली अगवा करने का खेल खेला जाता है। दुल्हन के दोस्त और परिजन उसे किडनैप कर लेते हैं और दूल्हे को रुपए और शराब का लालच दे कर दुल्हन को बचाना होता है।
12. डोली और लाल छाता, चाइना
हिन्दुस्तानी शादियों की तरह ही चाइना में भी दुल्हन लाल रंग की डोली में लाई जाती है। चाइनीज़ लोगों के लिए लाल रंग का काफ़ी महत्व है। परंपरा है कि दुल्हन लाल रंग के घूंघट में आती है और उसकी दोस्त, लाल छतरी उसके सर के ऊपर रखती है।
13. आग ले जाना, साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीकन रिवाज़ों के अनुसार दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता, अपने घर से आग लेकर दूल्हे और दुल्हन के नए घर जाते हैं और उनके घर में पहली लौ जलाते हैं. जिस घर में बड़े हुए हैं उस घर की आग नवविवाहित जोड़े के लिए शुभ होती है।
14. दूल्हे के पैर पर मारना, कोरिया
कोरिया में दूल्हे के दोस्त उसके पैर पर लकड़ी या मछली से मारते हैं। ये इसलिए किया जाता है कि सुहागरात को दूल्हा दुल्हन को 'निराश' न करे. बेचारा दूल्हा, शादी के पहले ही कितना दर्द झेलना पड़ता है।
15. सीरियल किसिंग, स्वीडन
स्वीडन में जब भी दूल्हा या दुल्हन टेबल से उठ कर कहीं जाते हैं तो उनके दोस्त दूसरे इंसान को किस करने लगते हैं।
16. टॉयलेट में सूप, फ्रांस
फ्रांस में शादी के बाद, दूल्हा-दुल्हन के दोस्त बचा हुआ खाना इकठ्ठा करके उसका सूप बना देते हैं। फिर वो दूल्हा और दुल्हन के कमरे के टॉयलेट बाउल में इस सूप को डाल देते हैं। नवविवाहित जोड़ा जब तक इस सूप को पी नहीं लेता वह इक्ट्ठे नहीं बैठ सकते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें