रविवार, 11 अक्तूबर 2015

अनामी 60 पानी मांगे



शिमला: आपने बहुत सारी भूत-प्रेतों से जुड़ी खबरें सुनी होगी हालांकि कई लोग इसे महज कहानियां ही मानते हैं लेकिन कई लोग इस बात पर विश्वास करते हैं। ऐसी कहानियां हर देश में सुनने को मिलती हैं। हमारे देश में ऐसी बहुत सारी बातें सुनने को मिलती है।
अजब गजब डॉट कॉम के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की वादियां जितनी सुंदर हैं, उतनी खतरनाक भी कही जाती हैं।  हिमाचल के मनाली लेह मार्ग में एक जगह का नाम गाटा लूप्स है। 21 चक्कर वाला गाटा लूप दुनिया के सबसे खतरनाक हेयर पिन बेंड में आता है। इसका घुमावदार रास्ता ही इसकी पहचान नहीं है। एक अन्य कारण से भी इसे लोग जानते हैं। हिमाचल में ऐसा माना जाता है कि एक लड़के की आत्मा इस स्थान पर रहती है।  कहा जाता है कि पहले लोगों को उस लड़के की आत्मा ने काफी परेशान किया लेकिन उसके बाद लोगों ने वहां छोटा से घर का निर्माण करा दिया। इसी मंदिर में भूत का घर कहा जाता है। इसमें चढ़ावे के रूप में मिनरल वाटर और सिगरेट और शराब भेंट की जाती है।
इसके पीछे की कहानी यह बताई जाती है कि इस इलाके में करीब डेढ़ दशक पहले इस स्थान पर एक ट्रक खराब हो गया था। सर्दी की शुरूआती दौर था हल्की बर्फबारी हो रही थी। ट्रक ड्राइवर, क्लीनर को ट्रक में ही छोड़ मदद के लिए गांव पैदल चला गया। जब तक वह वापस लौटा तब तक क्लीनर की भूख-प्यास और मौसम की वजह से मौत हो गई। उसकी लाश ट्रक के अंदर मिली थी।
अपने सहायक की मौत से दुखी ड्राइवर ने जिस स्थान पर ट्रक खड़ा किया गया था उसी स्थान पर क्लीनर को दफना दिया। इस घटना के कुछ ही दिन बाद इस स्थान पर यहां से निकलने वाले लोगों के साथ अजीब एवं डरावनी घटनाएं होने लगीं। वह लड़का लोगों को दिखने लगा, जो उनसे कुछ खाने और पीने को पानी मांगता जो लोग उसे यह नहीं देते थे वह किसी न किसी हादसे का शिकार होने लगे।
ऐसा कहा जाता है कि बाहर से आने वाले लोगों को इतनी ऊंचाई पर सांस लेने में दिक्कत के कारण मौत भी हो जाया करती थी। धीरे-धीरे पूरे हिमाचल में इस जगह के बारे में चर्चा शुरू हो गई। इस भूत को शांत करने के लिए पंडित बुलाए गए जिन्होंने कर्मकाण्ड के बाद यहां उसका एक स्थान बनवा दिया।
यहां से गुजरने वाले ड्राइवर इस स्थान पर मिनरल वाटर और कोल्ड ड्रिंक की भरी बोतलें चढ़ाने लगे। कई लोग शराब और सिगरेट भी इस स्थान में चढ़ावे के तौर पर भेंट देने लगे। गांव के लोगों का कहना है कि भूत का स्थान बनने के बाद लोगों को उस युवक का भूत दिखना बंद हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें