शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2015

मेला



csne

कहते हैं यहां भूत उतारा जाता है। इसलिए यहां काफी भीड़ होती है।


 भूतों का मेला,

 
रांची/पलामू। नवरात्र का वक्त चल रहा है। ऐसे में देश के विभिन्न देवी मंदिरों में रोजाना भक्तों का ताता लगा रहता है। पर झारखंड के पलामू जिले में एक ऐसा देवी धाम है, जहां भूतों का मेला लगता है। पढ़कर आप भी एक बार चौंक जाएंगे पर यहां ऐसा ही होता है। नवरात्र के पहले दिन से ही पूरे झारखंड से यहां लोगों का आना होता है। लोगों का मानना है कि यहां आने वाले ऐसे श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है, जो प्रेत बाधा से ग्रसित होते हैं। लोगों का मानना है कि पालामू स्थित हैदरनगर में यह ऐसी जगह है, जहां भूत उतारा जाता है। लोगों के अनुसार यहां वैसे प्रेत आत्माओं को खत्म किया जाता है, जो लोगों को परेशान करते हैं। इस अंधविश्वास के चक्कर में आसपास के कई इलाकों से यहां काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
यहां आने पर मनुष्य के शरीर से निकल जाते हैं भूत!
हैदरनगर स्थित प्रसिद्ध मां भगवती देवी धाम पर सालों पुरानी परंपरा व आस्था के साथ चैती नवरात्र की पूजा के साथ श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। मेले में बड़ी संख्या में कथित प्रेत बाधा से पीड़ित लोग पहुंचने लगे हैं। मेले में चारों ओर अंधविश्वास का बोल बाला दिखता है। ओझाओं के साथ अधिक संख्या में महिलाएं होती हैं। उनमें भी वैसी महिलाएं अधिक होती हैं, जो अशिक्षित, हरिजन व पिछड़ी जाति से आती हैं। उन भोले-भाले लोगों को ओझा अपने जाल में फंसाकर यहां ले आते हैं। महिलाएं यहां आते ही झूमने लगती हैं और अपने बालों को खोल सिर को जोर-जोर से घुमाती है। ओझाओं का कहना होता है कि इनपर भूतों का प्रभाव है, जो यहां आकर मनुष्य के शरीर से निकल जाते हैं। यह मेला दशमी तक चलता है। इसे लेकर मंदिर में चहल-पहल तथा विभिन्न सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। मेला शुरू होने के साथ ही ओझा व प्रेत बाधा से ग्रसित पीड़ित लोग तंबू लगाकर पूजा पाठ में लीन हो गए हैं।

तार से

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें