मंगलवार, 13 अक्तूबर 2015

खेल




खेल विश्व की कुछ अन-सुनी और रोचक जानकारी

प्रस्तुति- रेणु दत्ता


भारत का राष्ट्रीय खेल वैसे तो हॉकी है पर हमारे यहाँ हॉकी से ज्यादा क्रिकेट का खेल ज्यादा प्रचलित है. वैसे भारत और एशिया समूह के देशो से बाहर फुटबॉल प्रचलित खेल है. अमूमन होता ये है की हम कई खेलो को खेलते है, उसके नियम जानते है पर उसके कुछ अनूठे तथ्य भी होते है जो ज्यादातर हमारी जानकारी में नहीं होते. 
क्या आप जानते है फुटबॉल की गेंद बनाने में किस चीज़ का इस्तेमाल होता है ? या वो कौन सा खेल है जो चाँद पर भी खेल गया हो ? आइए जानते है खेल विश्व से जुड़े ऐसे ही और रोचक तथ्यों के बारे मे. 
  • विश्व में फुटबॉल सबसे ज्यादा देखा जानेवाला लोकप्रिय खेल है. 
  • बॉक्सिंग के खेल को सन 1901 में खेल की मान्यता दी गई थी. 
  • ओलम्पिक खेलो में सबसे ज्यादा मेडल जितने वाले खिलाडी में सोवियत की जिमनास्ट लेरिस लेटिनीना का नाम सबसे ऊपर आता है, लेरिस ने 1956 से 1964 तक कुल 18 मेडल्स जीते थे. 
  • सन 1898 में विश्व में सर्प्रथम किसी खेल का रेडियो पर प्रसारण किया गया था जो की ब्रिटेन में आयोजित एक नौका स्पर्धा के दौरान किया गया. 
  • जिम्नेशियम की शुरुआत ग्रीस में ई.स. पूर्व 900 में हुई थी जिसमे संगीत के साथ अन्य खेल और व्यायाम किया जाता था. 
  • विम्बलडन स्पर्धा की औसतन 650 टेनिस मैच के दौरान 42,000 गेंदों का उपयोग किया जाता है. 
  • फुटबॉल की गेंद चमड़े के 32 टुकड़ो को 642 टाँके सिलाई से जोड़ने के बाद तैयार होती है. 
  • क्रिकेट की गेंद बनाने के लिए लगभग 65 से 70 सिलाई के टाँके लिए जाते है. 
  • गोल्फ एक मात्र ऐसा खेल है जो चाँद की सतह पर खेला गया हो.  
  • मेराथोन दौड़ की लम्बाई 42.195 किलोमीटर तक होती है. 
  • किसी भी खेल की सबसे पुरानी ट्रॉफी 'अमेरिका कप' है जिसकी शुरुआत सन 1851 में हुई थी.  
  • वॉलीबॉल खेल की खोज सन 1895 में अमरीका के विलियम ज्योर्ज मॉर्गन ने की थी. 
  • ओलम्पिक खेल की शरुआत सन 1895 में ग्रीस के एथेन्स शहर से हुई थी तथा पहेली बार आयोजित ओलम्पिक खेल में 311 पुरुषो ने ही हिस्सा लिया था

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें